मैं भी लड़की हूँ यही खौफ है दहशत है मुझे
माँ अभी तेरी और जरुरत है मुझे
मैं हर इक चौक , पे छली जाती हूँ
तंज कसते हैं लोग जिस भी गली जाती हूँ
रात तो भेड़ियों से डरके गुजरती है मेरी
तू ये कहती है क्यों ऐ लाडली डरती है मेरी
मैं भी लड़की हूँ यही खौफ है दहशत है मुझे
माँ अभी और तेरी और जरुरत है मुझे
तू नहीं आयी तो ये भेड़िये आ जायेंगे
जिस्म को नोचके माँ खा जायेंगे
ये दरिदों का शहर है मैं नहीं रह सकती
चोट पे चोट मैं अब और नहीं सह सकती

Comments