Skip to main content

#Amritsar: देर रात सुनी गईं तेज़ आवाज़ें, हुआ क्या?


अमृतसर का स्वर्ण मंदिरइमेज कॉपीरइटRAVINDRA SINGH ROBIN/BBC
भारत के पंजाब के अमृतसर शहर में बुधवार रात एक से डेढ़ बजे के बीच दो तेज़ आवाज़ें सुनी जाने के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की अफ़वाहें फैलने लगी.
कई लोगों ने दो तेज़ धमाके सुनने के बारे में सोशल मीडिया पर लिखा. लेकिन पुलिस का कहना है कि शहर के किसी भी इलाक़े से किसी अनहोनी घटना की कोई रिपोर्ट नहीं है.
अमृतसर के पुलिस कमिश्नर एसएस श्रीवास्तव ने बीबीसी से कहा, "मैंने भी आवाज़ सुनी, लेकिन हमने पूरे शहर में पता करवाया है, कहीं से कोई रिपोर्ट नहीं है, ये सॉनिक बूम भी हो सकती हैं."
शहर के सुल्तानविंड इलाक़े के पास रहने वाले गुर प्रताप सिंह टिक्का ने बीबीसी से बातचीत में तेज़ अवाज़ सुनने के बारे में बताते हुए कहा कि उन्हें ऐसा लगा जैसे उनका घर हिल गया हो.
स्वर्ण मंदिर के पास रहने वाले सुमित चावला ने भी तेज़ आवाज़ सुनने की बात बीबीसी से कही.
वहीं शहर के डिप्टी कमिश्नर शिव दुलार सिंह ढिल्लों ने बीबीसी से कहा, "किसी तरह की अनहोनी घटना की रिपोर्ट पुलिस को नहीं मिली है. लोग सोशल मीडिया पर कई तरह की बातें लिख रहे हैं जिनकी पुष्टि नहीं की जा सकती है."
अमृतसर के अतिरिक्त पुलिस कमिश्रनर (सिटी) जगजीत सिंह वालिया ने बीबीसी से कहा, "हमने वेरका, स्वर्ण मंदिर के आसपास का इलाक़ा, सुल्तानविंड, छरहाटा, एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन के इलाक़े, बस स्टेंड के आसपास के इलाक़े और अन्य कई प्रमुख स्थानों से जानकारी मंगवाई है लेकिन कहीं से किसी घटना की कोई जानकारी नहीं है."
पुलिस को किसी इलाक़े से इमरजेंसी नंबर पर भी किसी हादसे की कोई सूचना नहीं मिली है.
बावजूद इसके सोशल मीडिया पर कई लोग तेज़ आवाज़ें सुनने के बारे में लिख रहे हैं.
रात क़रीब 1.20 बजे से ही अमृतसर में रह रहे लोगों ने सोशल मीडिया पर दो तेज़ आवाज़ें सुनने के बारे में लिखना शुरू किया.

पढ़िए अमृतसर से किए गए कुछ ट्वीट

भारत-पाकिस्तान तनाव

अमृतसर, भारत और पाकिस्तान की सीमा के क़रीब स्थित एक अहम शहर है. हाल के दिनों में पाकिस्तान के बालाकोट में भारतीय वायु सेना के हमले के बाद से दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ा हुआ है.
अमृतसर में तेज़ आवाज़ें सुने जाने को कई लोगों ने दोनों देशों के बीच तनाव से जोड़कर भी देखा. ये पहली बार नहीं है जब सीमा के पास स्थित किसी शहर को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा हुई है.
कुछ दिन पहले पाकिस्तान के सियालकोट में सैन्य कार्रवाई को लेकर भी सोशल मीडिया पर कई तरह की चर्चा हुई थी जो बाद में झूठी साबित हुईं थीं.
बीबीसी हिंदी से साभार 

Comments

dr jagpal said…
Thanks for sharing useful information for us.I really enjoyed reading your blog, you have lots of great content. Please visit here homeopathy doctor near me

Popular posts from this blog

"बक्श देता है 'खुदा' उनको, ... ! जिनकी 'किस्मत' ख़राब होती है ... !! वो हरगिज नहीं 'बक्शे' जाते है, ... ! जिनकी 'नियत' खराब होती है... !!"

सिमरन प्रजापति  with  Rekha Vinod Jain  and  4 others Mon  ·  क्या खुब लिखा है किसी ने ... "बक्श देता है 'खुदा' उनको, ... ! जिनकी 'किस्मत' ख़राब होती है ... !! वो हरगिज नहीं 'बक्शे' जाते है, ... ! जिनकी 'नियत' खराब होती है... !!" न मेरा 'एक' होगा, न तेरा 'लाख' होगा, ... ! न 'तारिफ' तेरी होगी, न 'मजाक' मेरा होगा ... !! गुरुर न कर "शाह-ए-शरीर" का, ... ! मेरा भी 'खाक' होगा, तेरा भी 'खाक' होगा ... !! जिन्दगी भर 'ब्रांडेड-ब्रांडेड' करने वालों ... ! याद रखना 'कफ़न' का कोई ब्रांड नहीं होता ... !! कोई रो कर 'दिल बहलाता' है ... ! और कोई हँस कर 'दर्द' छुपाता है ... !! क्या करामात है 'कुदरत' की, ... ! 'ज़िंदा इंसान' पानी में डूब जाता है और 'मुर्दा' तैर के दिखाता है ... !! 'मौत' को देखा तो नहीं, पर शायद 'वो' बहुत "खूबसूरत" होगी, ... ! "कम्बख़त" जो भी ...

छिनतई होती रही और सामने से चली गई पुलिस.....

 DB Gaya 28.08.23

Dr Neyaz Khalid ! MBBS FCGP (Delhi) Dr Arun Tiwari's Assistant ! Best General Physician in Patna ! (बेस्ट जनरल फिजिशियन इन पटना )

Nadeem E Homoeopathic Medicare Centre Dr Kausar Nadeem BEMS (Patna)  1.Old Azimabad  Colony Patna 2.New Karimganj Gaya Details k Liye  Call OR WhatsApp _ 7301014009 Note :-कैफियत बता कर डाक से भी दवा मंगवा सकते हैं  #Khandail के Sayeed Nagar (Gaya) में  #Homeopathy से सभी रोगों ( सर्दी, खाँसी, बुखार, जोड़ों का दर्द, कमर दर्द, किडनी का पत्थर, पित्ताशय में पत्थर समेत तमाम छोटी बीमारियों का सस्ता इलाज़! ज्यादा जानकारी के लिए सम्पर्क करें ---7301014009 Best Sexologist || Dermatologist ||Skin Specialist ||Hair Problems ||Kidney Stones ||Tumour ||Glands ||Cysts ज्यादा जानकारी के लिए नीचे के लिंक पर क्लिक करें  Homeopathic Doctor Gaya || Homoeopathic Treatment Gaya || Homeopathic Doctor In Cherki || Khandail || Sagahi || Saiyadih || Takiya|| Sherghati ||Shrichak Gaya ||Bishunpra ||Vishnupura  #Best_Homeopathic_Doctor_Sherghati_शेरघाटी  Jharkhand k Doctors is page par Salana 6000 k hisab se Advertisement de sakte hain.... मुझसे WhatsApp_7301014009 के जरिये ...