Skip to main content

असदउद्दीन ओवैसी ने कहा भारतीय मुसलमानों की चिंता न करे पाकिस्तान-पांच बड़ी ख़बरें.


असदुद्दीन ओवैसीइमेज कॉपीरइटGETTY IMAGES

असदउद्दीन ओवैसी ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान ख़ान से कहा है कि वो भारतीय मुसलमानों की चिंता न करें और अपने देश को संभालें.
ओवैसी ने कहा, "हमें भारतीय मुसलमान होने पर गर्व है और आगे भी रहेगा. हमने जिन्ना के ग़लत सिद्धांत को इसीलिए ख़ारिज किया था."
एआईएमआईएम प्रमुख ने पाक पीएम इमरान ख़ान के बांग्लादेश के वीडियो को उत्तर प्रदेश का बताए जाने पर भी तीखी प्रतिक्रिया दी और कहा है कि उन्हें भारत के मुसलमानों की चिंता करने की बजाय पाकिस्तान में सिखों और गुरुद्वारे पर हो रहे हमलों को रोकना चाहिए.
तेलंगाना के संगारेड्डी में एक जनसभा में ओवैसी ने कहा, "पाकिस्तान के प्रधानमंत्री, आप हिंदुस्तान की फ़िक्र करना छोड़ दें, हमारे लिए अल्लाह ही काफ़ी हैं. मिस्टर इमरान ख़ान आप अपने देश की चिंता करें, हमारी नहीं."
उन्होंने कहा, "धरती पर कोई भी ताक़त हमारी भारतीयता और हमारी धार्मिक पहचान नहीं छीन सकती क्योंकि भारतीय संविधान ने हमें इसकी गारंटी दी है."

एनपीआरइमेज कॉपीरइटGETTY IMAGES

बिहार में 15-28 मई के बीच होगा एनपीआर

बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि देश में राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) की प्रक्रिया इस साल 1 अप्रैल से 30 सितंबर तक चलाई जाएगी और बिहार में यह 15 मई-28 मई के बीच होगा.
उन्होंने कहा कि अगर अधिकारियों ने एनपीआर की प्रक्रिया में हिस्सा लेने से इनकार किया तो उनके ख़िलाफ़ कार्रवाई की जाएगी.
राज्य में बीजेपी के सहयोगी दल जेडीयू का कहना है कि चूंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ख़ुद इस बारे में स्पष्टीकरण चुके हैं इसलिए पार्टी को इससे कोई ऐतराज़ नहीं है.
इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा था कि वो बिहार में एनआरसी लागू नहीं होने देंगे.

सोनिया गांधीइमेज कॉपीरइटCONGRESS/TWITTER

ननकाना साहिब हमले पर बोलीं सोनिया गांधी

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भारत सरकार से अपील की है कि पाकिस्तान में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए ज़रूरी इंतज़ाम किए जाएं.
उन्होंने पाकिस्तान के ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर हुई हिंसा और पथराव की निंदा की.
सोनिया ने कहा, "भारत सरकार को पाकिस्तान के अधिकारियों से इस मामले पर तुरंत बात करनी चाहिए और भविष्य में ऐसा कुछ न हो, इसे सुनिश्चित करना चाहिए."
राहुल गांधी ने भी इस बारे में ट्वीट कर ननकाना साहिब पर हमले की निंदा की है और कहा है, "कट्टरता ख़तरनाक और बहुत पुराना ज़हर है, जिसकी कोई सीमा नहीं होती. प्रेम, आपसी सम्मान और समझ ही इस ज़हर को खत्म कर सकती है."

बर्द्धमान जंक्शनइमेज कॉपीरइटANI

पश्चिम बंगाल: रेलवे स्टेशन की बिल्डिंग गिरी

पश्चिम बंगाल के बर्द्धमान रेलवे स्टेशन का एक हिस्सा शनिवार देर शाम क्षतिग्रस्त होकर गिर गया. इस हादसे में छह लोगों के घायल होने की ख़बर है.
घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है और इसकी जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति बनाई गई है. घटनास्थल पर फ़िलहाल बचाव कार्य पूरा हो गया है और मलबे में किसी के दबे होने की ख़बर नहीं है.
स्टेशन के प्रवेश द्वार के पास हुए इस हादसे के समय वहां छत की मरम्मत का काम चल रहा था.
पूर्वी रेलवे ने हादसे के बाद हेल्‍पलाइन नंबर जारी किए हैं. 033-26411661, 033-26413660, 033-26402241, 033-26402242, 03326402243 पर संपर्क करके घायलों से जुड़ी जानकारी ली जा सकती है.

सचिन पायलटइमेज कॉपीरइटAFP

अपनी ही सरकार पर बरसे सचिन पायलट

राजस्थान के कोटा के एक सरकारी अस्पताल में 35 दिनों में 107 बच्चों की मौत के बाद राज्य के उप-मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने इस घटना पर जवाबदेही तय करने की मांग की है.
टाइम्स ऑफ़ इंडिया के अनुसार, कोटा के जेके लोन अस्पताल का दौरा करने के बाद उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पिछली सरकारों पर उंगली उठाकर अपनी ज़िम्मेदारी से बच नहीं सकती है.
उन्होंने कहा कि यह कोई छोटी घटना नहीं है बल्कि दिल दहला देने वाली घटना है.
सचिन पायलट ने कहा, "मुझे लगता है कि इस पूरी घटना के लिए हम अधिक संवेदनशील और अधिक उदार हो सकते थे. सरकार में 13 महीने रहने के बाद, पिछली सरकारों के ग़लत कामों की ओर ध्यान दिलाने से कोई मक़सद हल नहीं हो सकता."

Comments

Popular posts from this blog

"बक्श देता है 'खुदा' उनको, ... ! जिनकी 'किस्मत' ख़राब होती है ... !! वो हरगिज नहीं 'बक्शे' जाते है, ... ! जिनकी 'नियत' खराब होती है... !!"

सिमरन प्रजापति  with  Rekha Vinod Jain  and  4 others Mon  ·  क्या खुब लिखा है किसी ने ... "बक्श देता है 'खुदा' उनको, ... ! जिनकी 'किस्मत' ख़राब होती है ... !! वो हरगिज नहीं 'बक्शे' जाते है, ... ! जिनकी 'नियत' खराब होती है... !!" न मेरा 'एक' होगा, न तेरा 'लाख' होगा, ... ! न 'तारिफ' तेरी होगी, न 'मजाक' मेरा होगा ... !! गुरुर न कर "शाह-ए-शरीर" का, ... ! मेरा भी 'खाक' होगा, तेरा भी 'खाक' होगा ... !! जिन्दगी भर 'ब्रांडेड-ब्रांडेड' करने वालों ... ! याद रखना 'कफ़न' का कोई ब्रांड नहीं होता ... !! कोई रो कर 'दिल बहलाता' है ... ! और कोई हँस कर 'दर्द' छुपाता है ... !! क्या करामात है 'कुदरत' की, ... ! 'ज़िंदा इंसान' पानी में डूब जाता है और 'मुर्दा' तैर के दिखाता है ... !! 'मौत' को देखा तो नहीं, पर शायद 'वो' बहुत "खूबसूरत" होगी, ... ! "कम्बख़त" जो भी ...

छिनतई होती रही और सामने से चली गई पुलिस.....

 DB Gaya 28.08.23

Dr Neyaz Khalid ! MBBS FCGP (Delhi) Dr Arun Tiwari's Assistant ! Best General Physician in Patna ! (बेस्ट जनरल फिजिशियन इन पटना )

Nadeem E Homoeopathic Medicare Centre Dr Kausar Nadeem BEMS (Patna)  1.Old Azimabad  Colony Patna 2.New Karimganj Gaya Details k Liye  Call OR WhatsApp _ 7301014009 Note :-कैफियत बता कर डाक से भी दवा मंगवा सकते हैं  #Khandail के Sayeed Nagar (Gaya) में  #Homeopathy से सभी रोगों ( सर्दी, खाँसी, बुखार, जोड़ों का दर्द, कमर दर्द, किडनी का पत्थर, पित्ताशय में पत्थर समेत तमाम छोटी बीमारियों का सस्ता इलाज़! ज्यादा जानकारी के लिए सम्पर्क करें ---7301014009 Best Sexologist || Dermatologist ||Skin Specialist ||Hair Problems ||Kidney Stones ||Tumour ||Glands ||Cysts ज्यादा जानकारी के लिए नीचे के लिंक पर क्लिक करें  Homeopathic Doctor Gaya || Homoeopathic Treatment Gaya || Homeopathic Doctor In Cherki || Khandail || Sagahi || Saiyadih || Takiya|| Sherghati ||Shrichak Gaya ||Bishunpra ||Vishnupura  #Best_Homeopathic_Doctor_Sherghati_शेरघाटी  Jharkhand k Doctors is page par Salana 6000 k hisab se Advertisement de sakte hain.... मुझसे WhatsApp_7301014009 के जरिये ...