Skip to main content

उत्तर प्रदेश: बुलंदशहर में मुस्लिम युवकों की बेरहमी से पिटाई, एसिड अटैक की धमकी दी



दो मार्च को बुलंदशहर के सिकंदराबाद इलाके के खुर्जा रोड पर हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. मारपीट में ज़ख्मी हुए युवक का कहना है कि हमलावरों ने उनके धर्म को लेकर गालियां दी और गोहत्या का आरोप लगाया.

Bulandshahar
मुस्लिम युवक को पीटते लोग. (फोटो साभार: एएनआई)
बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में कुछ लोग द्वारा दो युवकों को बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है. इसका एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है जिसमें दिख रहा है कि एक लड़का बिना शर्ट के है और कुछ लोग उसे डंडे और लातघूंसे से पीट रहे हैं.
एनडीटीवी के मुताबिक मारपीट में जख्मी हुए युवक का कहना है कि हमलावरों ने उनके धर्म को लेकर उन्हें गालियां दी और गोहत्या का आरोप लगायासाथ ही उन्होंने एसिड अटैक की धमकी भी दी. यह व्यक्ति मुस्लिम हैं.
इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बुधवार को सामने आयाजिसमें छहसात लोग दो लोगों की बेरहमी से पिटाई करते हुए दिख रहे हैंवे उन दोनों को बारबार लात और घूंसों से मार रहे हैंवहीं मार खाते हुए दोनों शख्स रोते हुए उन्हें छोड़ देने की बात कह रहे हैं.
इस हमले में घायल एक व्यक्ति ने कहा, ‘हम बाजार से सब्जी खरीदने जा रहे थेअचानक उन्होंने (हमलावरों नेहमारे सामने बाइक खड़ी की और हमें खींचकर ले गएवहां लगभग छह या सात आदमी थेउन्होंने हमसे पूछा, ‘आपको लगता है कि यह दिल्ली है?’
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उसे और उसके दोस्त को एक ऐसी जगह ले जाया गया जहां दूसरे लोग जंजीरों और हथियारों के साथ इंतजार कर रहे थेपीड़ित ने कहा, ‘दिल्ली हिंसा से हमारा कोई लेनादेना नहीं था.’
द क्विंट के मुताबिक पुलिस ने बताया कि ये दो मार्च की घटना हैये घटना सिकंदराबाद इलाके के खुर्जा रोड पर हुई थी.
 बुलंदशहर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हमीदपुर गांव में दो पक्षों के बीच में आपस में मारपीट की घटना हुई थीउसी समय मुकदमा दर्ज करा दिया गया थावैधानिक कार्रवाई की जा रही है.

Bulandshahr: In a video on social media, 2 men can be seen being thrashed. SSP says "It happened b/w 2 groups in Hamidpur village on 2nd March. FIR was registered. There are different versions of the incident. It's being investigated to know the actual reason behind the incident"

View image on TwitterView image on TwitterView image on Twitter

28 people are talking about this

मारपीट में जख्मी होने वाले एक शख्स का नाम उमर हैउन्होंने बताया कि उन्हें हमलावरों ने गोकशी का आरोप लगाते हुए कार से खींच लिया और लाठीडंडों से पीटा.
उमर ने कहा, अपनी गाय और भैंस के लिए हम बाजार से गाजर खरीदने जा रहे थेहदीमपुर कोल्ड स्टोरेज वाले से भी पूछ सकते हैंहमारे सामने बाइक खड़ी की और हमें कार से खींच लियाबोला ‘आ गया मुल्लादिल्ली समझ रखा था क्या इन्होंनेकाट दो इन्हेंआग लगा दो. उन्होंने लाठीडंडे चलाएजो भी आता वो हमारी पिटाई करताकुल्हाड़ी, छुरी सब उनके पास तैयार थेतेजाब लेकर आए और बोले तेजाब डालो इन पर.’
उमर ने आगे कहा, ‘क्या हम गाय काटने वाले हैंअगर ऐसा होता तो खून होते हमारे हाथों मेंकह रहे थे मुल्लाओं को काटोदिल्ली में वीडियो बना रहे हैंहमारा क्या कसूर हैवहां प्रदर्शन हो रहा है.’
पिटाई के दौरान आरोपियों ने घटना का वीडियो भी खुद बनायाजो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैवीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. साथ ही पुलिस ने इस मामले को गोकशी नहीं बल्कि दो पक्षों के बीच लड़ाई और छेड़खानी का मामला बताया है.
जब पुलिस अधीक्षक से हमले का कारण पूछा गया तो उन्होंने कहा‘इसके कई वजह सामने आ रहे हैंजिसमें से एक छेड़खानी का मामला हैकुछ पुराने अवैध रिश्ते का मामला हैइन सारे मामले की जांच हो रही है.’ फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.

https://m.thewirehindi.com/article/uttar-pradesh-bulandshahr-muslim-youths-brutally-beaten-threatened-of-acid-attack/112521

Comments

Popular posts from this blog

"बक्श देता है 'खुदा' उनको, ... ! जिनकी 'किस्मत' ख़राब होती है ... !! वो हरगिज नहीं 'बक्शे' जाते है, ... ! जिनकी 'नियत' खराब होती है... !!"

सिमरन प्रजापति  with  Rekha Vinod Jain  and  4 others Mon  ·  क्या खुब लिखा है किसी ने ... "बक्श देता है 'खुदा' उनको, ... ! जिनकी 'किस्मत' ख़राब होती है ... !! वो हरगिज नहीं 'बक्शे' जाते है, ... ! जिनकी 'नियत' खराब होती है... !!" न मेरा 'एक' होगा, न तेरा 'लाख' होगा, ... ! न 'तारिफ' तेरी होगी, न 'मजाक' मेरा होगा ... !! गुरुर न कर "शाह-ए-शरीर" का, ... ! मेरा भी 'खाक' होगा, तेरा भी 'खाक' होगा ... !! जिन्दगी भर 'ब्रांडेड-ब्रांडेड' करने वालों ... ! याद रखना 'कफ़न' का कोई ब्रांड नहीं होता ... !! कोई रो कर 'दिल बहलाता' है ... ! और कोई हँस कर 'दर्द' छुपाता है ... !! क्या करामात है 'कुदरत' की, ... ! 'ज़िंदा इंसान' पानी में डूब जाता है और 'मुर्दा' तैर के दिखाता है ... !! 'मौत' को देखा तो नहीं, पर शायद 'वो' बहुत "खूबसूरत" होगी, ... ! "कम्बख़त" जो भी ...

छिनतई होती रही और सामने से चली गई पुलिस.....

 DB Gaya 28.08.23

Dr Neyaz Khalid ! MBBS FCGP (Delhi) Dr Arun Tiwari's Assistant ! Best General Physician in Patna ! (बेस्ट जनरल फिजिशियन इन पटना )

Nadeem E Homoeopathic Medicare Centre Dr Kausar Nadeem BEMS (Patna)  1.Old Azimabad  Colony Patna 2.New Karimganj Gaya Details k Liye  Call OR WhatsApp _ 7301014009 Note :-कैफियत बता कर डाक से भी दवा मंगवा सकते हैं  #Khandail के Sayeed Nagar (Gaya) में  #Homeopathy से सभी रोगों ( सर्दी, खाँसी, बुखार, जोड़ों का दर्द, कमर दर्द, किडनी का पत्थर, पित्ताशय में पत्थर समेत तमाम छोटी बीमारियों का सस्ता इलाज़! ज्यादा जानकारी के लिए सम्पर्क करें ---7301014009 Best Sexologist || Dermatologist ||Skin Specialist ||Hair Problems ||Kidney Stones ||Tumour ||Glands ||Cysts ज्यादा जानकारी के लिए नीचे के लिंक पर क्लिक करें  Homeopathic Doctor Gaya || Homoeopathic Treatment Gaya || Homeopathic Doctor In Cherki || Khandail || Sagahi || Saiyadih || Takiya|| Sherghati ||Shrichak Gaya ||Bishunpra ||Vishnupura  #Best_Homeopathic_Doctor_Sherghati_शेरघाटी  Jharkhand k Doctors is page par Salana 6000 k hisab se Advertisement de sakte hain.... मुझसे WhatsApp_7301014009 के जरिये ...