Skip to main content

पश्चिम बंगाल: मुसलमानों ने दिया हिंदू पड़ोसी की अर्थी को कंधा


अंतिम यात्राइमेज कॉपीरइटSANJAY DAS

भारत में कोरोनावायरस के मामले

6412

कुल मामले

504

जो स्वस्थ हुए

199

मौतें

स्रोतः स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय
12: 11 IST को अपडेट किया गया
कोरोना वायरस के संक्रमण और ख़ासकर निज़ामुद्दीन में तब्लीग़ी जमात का मामला सामने आने के बाद देश में पनपे अविश्वास के माहौल में इस घटना पर सहजता से विश्वास होना मुश्किल है. लेकिन यह है सौ फ़ीसदी सच.
पश्चिम बंगाल के मालदा ज़िले के एक गांव के मुस्लिमों ने अपने हिंदू पड़ोसी की मौत के बाद लॉकडाउन के संकट के बीच न सिर्फ़ उसके शव को कंधा देकर 15 किमी दूर शवदाह गृह तक पहुंचाया बल्कि शव यात्रा के दौरान बंगाल में प्रचलित "बोलो हरि, हरि बोल" और "राम नाम सत्य है……" के नारे भी लगाए.
बंगाल से पहले भी सांप्रदायिक सद्भाव की ऐसी कई घटनाएं सामने आती रही हैं. मिसाल के तौर पर बीते साल पश्चिम बंगाल के उत्तर 24-परगना ज़िले के एक परिवार ने सांप्रदायिक सद्भाव की अनूठी मिसाल पेश करते हुए दुर्गा पूजा के दूसरे दिन अष्टमी को होने वाली कुमारी पूजा में चार साल की मुस्लिम बच्ची की पूजा की थी.
लेकिन मौजूदा घटना एकदम अलग है. मालदा ज़िले में कालियाचक-2 ब्लॉक के लोहाईतला गांव में 90 साल के बिनय साहा की मंगलवार देर रात को मौत के बाद उनके दोनों पुत्रों--कमल साहा और श्यामल साहा को समझ में नहीं आ रहा था कि वह लोग इस लॉकडाउन में अंतिम संस्कार की व्यवस्था कैसे करें.
अंतिम यात्राइमेज कॉपीरइटSANJAY DAS
सबसे बड़ी समस्या तो शव को 15 किमी दूर शवदाह गृह तक ले जाने की थी. गांव में साहा परिवार ही अकेला हिंदू परिवार है बाक़ी सौ से ज़्यादा मुस्लिम परिवार हैं. लॉकडाउन की वजह से साहा परिवार के रिश्तेदार भी मौक़े पर पहुंचने में असमर्थ थे.
लेकिन उनके सैकड़ों मुस्लिम पड़ोसी इस विपत्ति की घड़ी में मदद के लिए सामने आए. इनलोगों में जहां सतारुढ़ तृणमूल कांग्रेस से जुड़े लोग थे वहीं माकपा के भी कई सक्रिय कार्यकर्ता शामिल थे. उन्होंने न सिर्फ़ अर्थी को कंधा दिया बल्कि शव यात्रा के दौरान राम नाम सत्य है का नारा भी दिया. इनमें मुकुल शेख़, अस्करा बीबी, सद्दाम शेख़, रेज़ाउल करीम और दर्जनों दूसरे लोग भी शामिल थे.
बिनय साहा के पुत्र श्यामल बताते हैं, "मुस्लिम पड़ोसियों से घिरे होने के बावजूद बीस साल से गांव में रहने के दौरान हमने कभी ख़ुद को अकेला महसूस नहीं किया है. लेकिन पिताजी की मौत ने हमें चिंता में डाल दिया था. लॉकडाउन की वजह से हमारे दूसरे रिश्तेदार नहीं पहुंच सके."
वह बताते हैं कि हमारे लिए अकेले पिता के शव के 15 किमी दूर शवदाह गृह तक ले जाना संभव नहीं था. मुस्लिम पड़ोसियों से इस काम में मदद मांगने में भी हमें हिचिकचाहट हो रही थी.
साहा के पड़ोसी सद्दाम शेख़ को जब बिनय के निधन की ख़बर मिली तो उन्होंने फ़ौरन स्थानीय पंचायत प्रमुख और गांव के दूसरे युवकों को इसकी सूचना दी. देखते ही देखते पूरा गांव साहा के घर के बाहर जमा हो गया. बुधवार सुबह तमाम मुस्लिम युवक अर्थी सजाने की तैयारियों में जुट गए. कोई बांस काट रहा था तो कोई उसे फूलों से सजा रहा था. उसके बाद चार युवकों ने अर्थी को कंधे पर रखा और शवदाह गृह की ओर रवाना हो गए.
साहा के पड़ोसी और इलाक़े के माकपा कार्यकर्ता सद्दाम शेख़ कहते हैं, "मानवीय रिश्तों में धर्म कभी आड़े नहीं आता. हमने वही किया जो करना चाहिए था. धर्म अहम नहीं है. संकट के समय अपने पड़ोसी की मदद करना हमारा फ़र्ज़ था. एक अन्य पड़ोसी ग़ुलाम मुस्तफ़ा बताते हैं, "हम सबसे पहले इंसान है. हमने वही किया जो इंसानियत के नाते करना चाहिए था."
अंतिम यात्राइमेज कॉपीरइटSANJAY DAS
स्थानीय ग्राम पंचायत की प्रमुख अस्करा बीबी और उनके पति मुकुल शेख़ ने साहा को हरसंभव सहायता का भरोसा दिया.
अस्करा बीबी कहती हैं, "बिनय साहा के अंतिम संस्कार ने इलाक़े के तमाम लोगों ने राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठ कर मदद की. शव को शवदाह गृह तक ले जाने और वहां दूसरी औपचारिकताओं को पूरा करने में मुस्लिम युवकों ने पूरी सहायता की."
इसी गांव के रहने वाले अमीनुल अहसान फिलहाल पूर्वी मेदिनीपुर में ज़िला स्कूल निरीक्षक के पद पर तैनात हैं. उन्होंने भी इस मामले की सूचना मिलने पर गांव में अपने परिचितों को फोन कर साहा परिवार की हरसंभव सहायता करने को कहा.
अमीनुल कहते हैं, "यह सांप्रदायिक सद्भाव ही भारत की असली पहचान है. यह आम लोगों के दिलों में ज़िंदा है. ज़रूरत इसे और मज़बूत करने की है."
समाजशास्त्री सोमेश्वर घोष कहते हैं, "धार्मिक मतभेदों से निपटने के लिए मानवता का पलड़ा हमेशा भारी रहना चाहिए. इस घटना ने सहनशीलता, धर्मनिरपेक्षता और सांप्रदायिक सद्भाव की भारतीय परंपरा के प्रति हमारा भरोसा मज़बूत कर दिया है."
कोरोना वायरस

Comments

Popular posts from this blog

"बक्श देता है 'खुदा' उनको, ... ! जिनकी 'किस्मत' ख़राब होती है ... !! वो हरगिज नहीं 'बक्शे' जाते है, ... ! जिनकी 'नियत' खराब होती है... !!"

सिमरन प्रजापति  with  Rekha Vinod Jain  and  4 others Mon  ·  क्या खुब लिखा है किसी ने ... "बक्श देता है 'खुदा' उनको, ... ! जिनकी 'किस्मत' ख़राब होती है ... !! वो हरगिज नहीं 'बक्शे' जाते है, ... ! जिनकी 'नियत' खराब होती है... !!" न मेरा 'एक' होगा, न तेरा 'लाख' होगा, ... ! न 'तारिफ' तेरी होगी, न 'मजाक' मेरा होगा ... !! गुरुर न कर "शाह-ए-शरीर" का, ... ! मेरा भी 'खाक' होगा, तेरा भी 'खाक' होगा ... !! जिन्दगी भर 'ब्रांडेड-ब्रांडेड' करने वालों ... ! याद रखना 'कफ़न' का कोई ब्रांड नहीं होता ... !! कोई रो कर 'दिल बहलाता' है ... ! और कोई हँस कर 'दर्द' छुपाता है ... !! क्या करामात है 'कुदरत' की, ... ! 'ज़िंदा इंसान' पानी में डूब जाता है और 'मुर्दा' तैर के दिखाता है ... !! 'मौत' को देखा तो नहीं, पर शायद 'वो' बहुत "खूबसूरत" होगी, ... ! "कम्बख़त" जो भी ...

छिनतई होती रही और सामने से चली गई पुलिस.....

 DB Gaya 28.08.23

Dr Neyaz Khalid ! MBBS FCGP (Delhi) Dr Arun Tiwari's Assistant ! Best General Physician in Patna ! (बेस्ट जनरल फिजिशियन इन पटना )

Nadeem E Homoeopathic Medicare Centre Dr Kausar Nadeem BEMS (Patna)  1.Old Azimabad  Colony Patna 2.New Karimganj Gaya Details k Liye  Call OR WhatsApp _ 7301014009 Note :-कैफियत बता कर डाक से भी दवा मंगवा सकते हैं  #Khandail के Sayeed Nagar (Gaya) में  #Homeopathy से सभी रोगों ( सर्दी, खाँसी, बुखार, जोड़ों का दर्द, कमर दर्द, किडनी का पत्थर, पित्ताशय में पत्थर समेत तमाम छोटी बीमारियों का सस्ता इलाज़! ज्यादा जानकारी के लिए सम्पर्क करें ---7301014009 Best Sexologist || Dermatologist ||Skin Specialist ||Hair Problems ||Kidney Stones ||Tumour ||Glands ||Cysts ज्यादा जानकारी के लिए नीचे के लिंक पर क्लिक करें  Homeopathic Doctor Gaya || Homoeopathic Treatment Gaya || Homeopathic Doctor In Cherki || Khandail || Sagahi || Saiyadih || Takiya|| Sherghati ||Shrichak Gaya ||Bishunpra ||Vishnupura  #Best_Homeopathic_Doctor_Sherghati_शेरघाटी  Jharkhand k Doctors is page par Salana 6000 k hisab se Advertisement de sakte hain.... मुझसे WhatsApp_7301014009 के जरिये ...