Skip to main content

कोरोना वायरस: अब तक के बड़े अपडेट्स

  1. कोरोना वायरस: बच्चों में फैल रही है एक दुर्लभ बीमारी
    यूरोप से लेकर अमरीका में कई डॉक्टर बच्चों में एक दुर्लभ सिंड्रोम सामने आने की बात कर रहे हैं.
    अब तक इस तरह के 100 मामले सामने आ चुके हैं.
    ये एक दुर्लभ लेकिन ख़तरनाक बीमारी है जिसकी वजह कोरोना वायरस संक्रमण मानी जा रही है.
    इस सिंड्रोम में बच्चों के शरीर में खून पहुंचाने वाली रक्त धमनियों की दीवारों में सूजन आ जाती है.
    अब तक कम से कम छह देशों जैसे ब्रिटेन, अमरीका, फ्रांस, इटली, स्पेन और स्विट्जरलैंड में लगभग 100 मामले सामने आ चुके हैं.
    रेमडेसिविर दवा पर चीन और अमरीका का मत अलग
    कोरोना वायरस के इलाज़ के लिए अहम मानी जा रही रेमडेसिविर दवा पर चीन और अमरीका की राय बंटती हुई नज़र आ रही है.
    अमरीका के एलर्जी और संक्रामक रोगों के राष्ट्रीय संस्थान के प्रमुख डॉ. एंथनी फौची ने बताया है कि कोविड 19 से जूझ रहे मरीज़ों को एंटीवायरल दवा रेमडेसिविर देने से “एक स्पष्ट प्रभाव” नज़र आता है.वहीं, चीनी विशेषज्ञों ने कहा है कि इस दवा के प्रयोग से किसी तरह का “उल्लेखनीय चिकित्सकीय लाभ” नज़र नहीं आता है.
    ब्रिटेन ने जारी किए नए आंकड़े
    ब्रिटेन ने कोरोना वायरस से जुड़े नए आंकड़ों को जनता के सामने रखा है.लेकिन इस बार जारी किए गए आंकड़ों में उन मौतों का भी ज़िक्र है जो कि कोरोना वायरस की वजह से अस्पताल के बाहर हुई हैं.इस लिहाज़ से ब्रिटेन में अब तक 26,166 से ज़्यादा लोगों की मौत हो चुकी है जो कि इटली और स्पेन से कहीं ज़्यादा है.
    दुनिया भर में मरने वालों की संख्या दो लाख पच्चीस हज़ार के पार
    जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के मुताबिक़, दुनिया भर में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या दो लाख पच्चीस हज़ार से ज़्यादा हो चुकी है.इसके साथ ही दुनिया भर में कम से कम 31 लाख लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं.
    अमरीका में आगे नहीं बढ़ेंगे सोशल डिस्टेंसिंग के नियम
    अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उनकी सरकार गुरुवार को ख़त्म होने वाली सोशल डिस्टेंसिंग के दिशा निर्देशों को आगे नहीं बढ़ाएंगे.
    इसी बीच अमरीका में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 60000 हो चुकी है. ये अब तक किसी भी एक देश में मरने वाले लोगों की सबसे ज़्यादा संख्या है.
    डेढ़ अरब नौकरियों पर संकट
    अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन ने चेतावनी देते हुए बताया है कि दुनिया भर में डेढ़ अरब से ज़्यादा लोगों पर उनकी जीविका नष्ट होने का ख़तरा मंडरा रहा है.
    ब्राज़ील में 78 हज़ार मामले
    ब्राज़ील में बीते 24 घंटों में 6 हज़ार से ज़्यादा नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 78 हज़ार से ज़्यादा हो चुकी है.
    आयरलैंड में आगे बढ़ सकता है लॉकडाउन
    आयरलैंड में 5 मई को ख़त्म होने वाले लॉकडाउन को आगे बढ़ाए जाने की संभावना जताई जा रही है.
    आयरलैंड के प्रधानमंत्री लिओ वरडकर ने कहा है कि फिलहाल संक्रमण के मामले इस तरह बढ़ रहे हैं कि लॉकडाउन के नियमों में ढील देना मुनासिब नहीं लगता है.
    स्विटज़रलैंड में अगस्त तक जारी रहेंगे प्रतिबंध
    स्विटजरलैंड की सरकार ने सार्वजनिक आयोजनों पर जारी प्रतिबंध को बढ़ा दिया है. अब इस बैन की समय सीमा बढ़ाकर अगस्त के अंत तक कर दी गई है.
    हालांकि, सरकार ने खेलकूद से जुड़ी प्रतियोगिताएं, दुकानों, रेस्टोरेंट्स और संग्रहालयों को खोलने की अनुमति दे दी है.
    स्वीडन में बीस हज़ार से ज़्यादा लोग संक्रमित
    स्वीडन में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित होने वालों की संख्या बीस हज़ार से ज़्यादा हो चुकी है.
    यमन तक पहुंचा कोरोना वायरस
    युद्ध ग्रस्त देश यमन की अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त सरकार ने बताया है कि दक्षिणी यमन के एडेन इलाके में कोरोना वायरस संक्रमण के पांच मामले सामने आए हैं. इससे यमन में इस वायरस के फैलने की आशंकाओं को बल मिला है.
    चीन में 22 मई से शुरू होगी वार्षिक बैठक
    चीन में आगामी 22 मई से संसद की वार्षिक बैठक शुरू होगी जिसे दो महीने पहले आयोजित किया जाना था.
    ये फ़ैसला लेने वालों में शामिल एक शख़्स ने बताया है कि कोरोना वायरस के दौरान जिन स्थितियों में बैठक की जा सकती थी, वे अब आ चुकी हैं.
    रूस में संक्रमण के मामले एक लाख के करीब
    रूस में कोरोना वायरस के मामले एक लाख के क़रीब पहुंच चुके हैं.
    समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने बताया है कि बीते बुधवार सामने आए 5841 नए मामलों से ये कुल संख्या 99,399 हो चुकी है.
    ब्रिटेन में एंटी बॉडी टेस्ट की तलाश जारी
    ब्रितानी मंत्री जॉर्ज इस्टाइस ने बताया है कि ब्रितानी सरकार गुरुवार को भी प्रतिदिन एक लाख टेस्ट करने के लक्ष्य पर डटी हुई है.
    उन्होंने ये भी कहा है कि एक प्रभावशाली एंटीबॉडी टेस्ट की तलाश जारी है और उन्होंने इस बात का खंडन किया कि केयर होम्स में पहले ही टेस्टिंग शुरू कराने से ज़िंदगियां बच सकती थीं.
    शिंजो अबे की ओलंपिक खेलों पर अपील
    जापानी प्रधानमंत्री शिंजो अबे ने कहा है कि साल 2021 के ओलंपिक खेल शुरू होने से पहले कोरोना वायरस को नियंत्रित किया जाना आवश्यक है.
    उन्होंने कहा है, “ओलंपिक खेल इस तरह से आयोजित किए जाने चाहिए जिससे ये दिखे कि दुनिया ने कोरोना वायरस के ख़िलाफ़ जंग को जीत लिया है.”
    ब्रिटेन में हवाई यात्राएं 99 फीसदी कम हुईं
    ब्रितानी गृह सचिव प्रीति पटेल ने ब्रितानी सांसदों को बताया है कि ब्रिटेन में हवाई यात्रा करने वालों की संख्या में 99 फीसदी की गिरावट आई है. बीते शुक्रवार को कुल 9906 लोग ब्रिटेन में पहुंचे थे.
    पटेल ने ये बात तब कही जब वह अपनी सरकार के उस फैसले के बचाव कर रही थीं जिसके तहत ब्रिटेन जाने वाले लोगों की जांच नहीं की जा रही है.
  2. ब्रेकिंग न्यूज़रेमडेसिविर के शुरुआती ट्रायल में सकारात्मक नतीजे

    कोरोना वायरस के इलाज में ड्रग के असर को लेकर एक नई उम्मीद जगी है. रेमडेसिविर के शुरुआती ट्रायल में सकारात्मक नतीजे आए हैं. इस ड्रग का इस्तेमाल इबोला के मरीज़ों में किया जा चुका है. ट्रायल डेटा के अनुसार दुनिया भर के 75 फ़ीसदी हॉस्पिटलों में एक हज़ार गंभीर रूप से कोरोना पीड़ितों को यह दवाई दी गई और प्लेसीबो दवाई की तुलना में इनमें से 31 फ़ीसदी ज़्यादा लोग ठीक हो गए.
    रेमडेसिवियर 15 से 11 दिन का वक़्त ले रही है. वैज्ञानिकों ने ये भी कहा है कि यह दवाई प्रभावी हो सकती है. रेमडेसिवियर जिन्हें दी गई उनमें से आठ फ़ीसदी लोग नहीं बचाए जा सके जबकि प्लेसीबो में यह आँकड़ा 11 फ़ीसदी है. रेमडेसिवियर अमरीकी कंपनी गिलिएड बना रही है. हालांकि अभी इसकी पुष्टि के लिए और डेटा की ज़रूरत है.
    वैज्ञानिकों का मानना है कि जो गंभीर रूप से बीमार हैं उनके लिए यह प्रभावी साबित हो सकती है. दुनिया भर के अस्पतालों में इसका ट्रायल चल रहा है. हालांकि इससे पहले चीन में यह ट्रायल में फेल हो गई थी. लेकिन तब कहा गया कि वो ट्रायल बहुत ही शुरुआती और छोटा था. नया ट्रायल यूएस नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ एलर्जी एंड इंफेक्शन डिजीज के मंच तले किया गया है. यह अमरीका के नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ हेल्थ के अंतर्गत आता है.
    अमरीका के जाने-माने संक्रामक बीमारी विशेषज्ञ डॉ एंथनी फाउची ने कहा है कि यह एक अच्छी ख़बर है. फाउची ने कहा कि यह तो तथ्य है कि एक ड्रग विषाणु को ब्लॉक कर सकती है. लंदन में एमआरसी ट्रायल यूनिट के निदेशक प्रोफ़ेसर महेश परमार ने कहा है, ''रेमडेसिवियर का अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर यह पहला अंतर्राष्ट्रीय ट्रायल है. इसके नतीजे से उम्मीद बनी है. इसके डेटा और नतीजों की समीक्षा जारी रहनी चाहिए.''
    कोरोना
  3. Post update

    बीबीसी हिन्दी के सभी पाठकों और दर्शकों का इस लाइव पेज में स्वागत है. हम यहां दिन भर कोरोना वायरस की महामारी से जुड़े ज़रूरी और बड़े अपडेट्स से आपको अवगत कराएंगे. पिछले 24 घंटों के अपडेट्स देखने के लिए यहां क्लिक करें

Comments

Popular posts from this blog

"बक्श देता है 'खुदा' उनको, ... ! जिनकी 'किस्मत' ख़राब होती है ... !! वो हरगिज नहीं 'बक्शे' जाते है, ... ! जिनकी 'नियत' खराब होती है... !!"

सिमरन प्रजापति  with  Rekha Vinod Jain  and  4 others Mon  ·  क्या खुब लिखा है किसी ने ... "बक्श देता है 'खुदा' उनको, ... ! जिनकी 'किस्मत' ख़राब होती है ... !! वो हरगिज नहीं 'बक्शे' जाते है, ... ! जिनकी 'नियत' खराब होती है... !!" न मेरा 'एक' होगा, न तेरा 'लाख' होगा, ... ! न 'तारिफ' तेरी होगी, न 'मजाक' मेरा होगा ... !! गुरुर न कर "शाह-ए-शरीर" का, ... ! मेरा भी 'खाक' होगा, तेरा भी 'खाक' होगा ... !! जिन्दगी भर 'ब्रांडेड-ब्रांडेड' करने वालों ... ! याद रखना 'कफ़न' का कोई ब्रांड नहीं होता ... !! कोई रो कर 'दिल बहलाता' है ... ! और कोई हँस कर 'दर्द' छुपाता है ... !! क्या करामात है 'कुदरत' की, ... ! 'ज़िंदा इंसान' पानी में डूब जाता है और 'मुर्दा' तैर के दिखाता है ... !! 'मौत' को देखा तो नहीं, पर शायद 'वो' बहुत "खूबसूरत" होगी, ... ! "कम्बख़त" जो भी ...

छिनतई होती रही और सामने से चली गई पुलिस.....

 DB Gaya 28.08.23

Dr Neyaz Khalid ! MBBS FCGP (Delhi) Dr Arun Tiwari's Assistant ! Best General Physician in Patna ! (बेस्ट जनरल फिजिशियन इन पटना )

Nadeem E Homoeopathic Medicare Centre Dr Kausar Nadeem BEMS (Patna)  1.Old Azimabad  Colony Patna 2.New Karimganj Gaya Details k Liye  Call OR WhatsApp _ 7301014009 Note :-कैफियत बता कर डाक से भी दवा मंगवा सकते हैं  #Khandail के Sayeed Nagar (Gaya) में  #Homeopathy से सभी रोगों ( सर्दी, खाँसी, बुखार, जोड़ों का दर्द, कमर दर्द, किडनी का पत्थर, पित्ताशय में पत्थर समेत तमाम छोटी बीमारियों का सस्ता इलाज़! ज्यादा जानकारी के लिए सम्पर्क करें ---7301014009 Best Sexologist || Dermatologist ||Skin Specialist ||Hair Problems ||Kidney Stones ||Tumour ||Glands ||Cysts ज्यादा जानकारी के लिए नीचे के लिंक पर क्लिक करें  Homeopathic Doctor Gaya || Homoeopathic Treatment Gaya || Homeopathic Doctor In Cherki || Khandail || Sagahi || Saiyadih || Takiya|| Sherghati ||Shrichak Gaya ||Bishunpra ||Vishnupura  #Best_Homeopathic_Doctor_Sherghati_शेरघाटी  Jharkhand k Doctors is page par Salana 6000 k hisab se Advertisement de sakte hain.... मुझसे WhatsApp_7301014009 के जरिये ...