Skip to main content

Corona Virus :- छतीसगढ़ और तब्लीगी जमात ! जारी की गई सूची के अनुसार राज्य भर में तब्लीग़ी जमात के 107 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया, जिसमें से 83 लोगों के परिणाम निगेटिव थे जबकि 23 लोगों की जाँच के परिणाम नहीं आये थे.

कोरोना: 'मैं ब्राह्रण आदमी हूं. मेरा भला तब्लीग़ी जमात के लोगों से क्या लेना-देना?'


तब्लीग़ी जमातइमेज कॉपीरइटGETTY IMAGES
छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार को दिल्ली के निज़ामुद्दीन के तब्लीग़ी जमात मरकज़ से वापस लौटने वाले 52 व्यक्तियों का पता लगाने के लिए 'गहन तलाशी अभियान' शुरू करने का निर्देश दिया है.
याचिकाकर्ता की, कथित रुप से निज़ामुद्दीन के तब्लीग़ी जमात मरकज़ से छत्तीसगढ़ लौटे जिन 159 लोगों की सूची के आधार पर अदालत ने यह आदेश जारी किया है, उसमें 108 ग़ैर-मुस्लिम हैं.
जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा और जस्टिस गौतम भादुड़ी की पीठ ने गुरुवार को कोविड-19 से जुड़े कई मामलों की एक साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की गई सुनवाई के बाद ये आदेश जारी किया.
कोविड-19 से संबंधित याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान अदालत के समक्ष याचिकाकर्ता की ओर से यह जानकारी पेश की गई कि नई दिल्ली के निज़ामुद्दीन के तब्लीग़ी जमात मरकज़ में भाग लेने के बाद छत्तीसगढ़ राज्य में लौटे लोगों की जाँच नहीं की गई है.
याचिकाकर्ता के वकील ने अदालत को बताया कि छत्तीसगढ़ लौटे 159 तब्लीग़ी जमात के सदस्यों में से केवल 107 व्यक्तियों का परीक्षण किया गया है, जिनमें से केवल 87 रिपोर्टें प्राप्त हुई हैं. इस प्रकार जिन 23 लोगों की परीक्षण रिपोर्ट प्रतीक्षित है और जिन 52 लोगों का परीक्षण ही नहीं हुआ है, अगर वे कोविड-19 से संक्रमित हुए तो वे छत्तीसगढ़ राज्य में कोविड-19 के विस्तार का कारण हो सकते हैं.
इसके बाद अदालत ने तब्लीग़ी जमात के लापता 52 लोगों के लिये 'सघन तलाशी अभियान' चलाने और 23 लोगों की परीक्षण रिपोर्ट की स्थिति से अदालत को अवगत कराने का आदेश दिया.
अदालत के इस आदेश के बाद शाम होते ही सोशल मीडिया पर उन 52 लोगों की तलाश को लेकर बड़ी संख्या में लोगों ने सरकार को घेरना शुरु किया, जो कथित रुप से 'लापता' हैं. इनमें कई पोस्ट हिंसा के लिये उकसाने वाले भी हैं.

कोरोना वायरस तब्लीग़ी जमातइमेज कॉपीरइटGETTY IMAGES
159 की सूची में 108 ग़ैर-मुस्लिम
याचिकाकर्ता के वकील गौतम क्षेत्रपाल ने निज़ामुद्दीन के तब्लीग़ी जमात मरकज़ से छत्तीसगढ़ लौटे 159 लोगों की जो सूची बीबीसी को उपलब्ध कराई है, उसमें 108 ग़ैर मुस्लिम हैं. इस सूची में सबका नाम, पता और सेलफ़ोन नंबर दर्ज है.
हमने इनमें से कुछ लोगों से बातचीत की. इनमें से अधिकांश लोगों का कहना था कि उनका तब्लीग़ी जमात या इस्लाम धर्म से कोई लेना-देना नहीं है. हालांकि सभी के सभी लोगों ने मार्च के दूसरे-तीसरे सप्ताह में दिल्ली की यात्रा की थी और दिल्ली से लौटने के बाद स्वास्थ्य विभाग के कहने पर होम क्वारंटीन में हैं.
इस सूची में शामिल बिलासपुर के रहने वाले श्रीकुमार पांडे (बदला हुआ नाम) ने बीबीसी से कहा, "मैं ब्राह्रण आदमी हूं. मेरा भला तब्लीग़ी जमात के लोगों से क्या लेना-देना? मैं मार्च में दिल्ली ज़रुर गया था लेकिन तब्लीग़ी जमात के मरकज़ में तो जाने का सवाल ही नहीं पैदा होगा. हां, मैंने बिलासपुर के लिये जो ट्रेन ली, वो ज़रुर निज़ामुद्दीन रेलवे स्टेशन से पकड़ी थी. दिल्ली से लौटने के बाद से ही पुलिस और स्वास्थ्य विभाग वालों ने जाँच पड़ताल करने के बाद मुझे घर में ही रहने की हिदायत दी है."
रायपुर की जयदीप कौर ने भी इस बात से इनकार किया कि उनका तब्लीग़ी जमात से किसी भी तरह का कोई संपर्क रहा है.
उन्होंने भड़कते हुये कहा, "पहली बार मैंने हाल ही में टीवी पर तब्लीग़ी जमात का नाम सुना. मैं 16 मार्च को दिल्ली से लौटी हूं और लौटते ही पुलिस और हेल्थ डिमार्टमेंट के लोग आये थे. उन्होंने जाँच पड़ताल के बाद 14 दिनों तक घर में ही रहने के लिये कहा है और तब से मैं घर में ही हूं."
दुर्ग के मोहम्मद ज़ुबैर ने कहा कि उनका तब्लीग़ियों से कोई वास्ता नहीं है और वे इस साल तो क्या, पूरी ज़िंदगी कभी तब्लीग़ी जमात के किसी आयोजन में शामिल नहीं हुये हैं.
राज्य के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव का कहना है कि जिन दिनों निज़ामुद्दीन के तब्लीग़ी जमात मरकज़ में धार्मिक आयोजन हुआ था, उन दिनों निज़ामुद्दीन के किसी एक मोबाइल फ़ोन के टावर की ज़द में जितने भी नंबर आये, ये वो नंबर हैं. एहतियात के तौर पर जिन लोगों के भी नंबर थे, उनके स्वास्थ्य की जाँच की गई और उन्हें सावधानी बरतने के लिये कहा गया. इनमें अधिकांश वे लोग हैं, जो निज़ामुद्दीन के आसपास से गुज़रे या जिन्होंने निज़ामुद्दीन रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़ी.
लेकिन इन 159 लोगों की सूची में शामिल प्रेम कुमार साहू को आपत्ति है कि इस सूची को इस तरह प्रस्तुत किया गया, जैसे उनका संबंध तब्लीग़ी जमात से है.
उन्होंने कहा, "स्वास्थ्य विभाग और पुलिस ने हमारे स्वास्थ्य के लिये, हमारे भले के लिये ही जानकारी एकत्र की. हमें होम आईसोलेशन की सलाह दी लेकिन इस पूछताछ ने हमें मोहल्ले में संदिग्ध बना दिया."

तब्लीग़ी जमातइमेज कॉपीरइटGETTY IMAGES

छत्तीसगढ़ और तब्लीग़ी

दिल्ली में मार्च के अंतिम सप्ताह में लॉकडाउन के दौरान निज़ामुद्दीन इलाक़े में तब्लीग़ी जमात के मुख्यालय में फंसे लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की ख़बर जब सामने आई तो देश के दूसरे राज्यों की तरह छत्तीसगढ़ सरकार ने भी तबलीग़ी जमात की जाँच पड़ताल शुरु कर दी.
31 मार्च की शाम को राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक ट्वीट में लिखा, "छत्तीसगढ़ लौटे तब्लीग़ी जमात के 32 सदस्यों को क्वारंटीन और 69 सदस्यों को आईसोलेशन में रखा गया है. स्वास्थ्य विभाग इन सभी सदस्यों पर कड़ी नज़र बनाये हुए है."
छत्तीसगढ़ में कोरोना से संक्रमण का पहला मामला 18 मार्च को सामने आया था और 6 अप्रैल तक राज्य भर में कुल 10 लोग कोरोना से संक्रमित पाये गये थे. इनमें 9 लोगों को अलग-अलग तारीख़ों में इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी. एक मात्र संक्रमित मरीज़ 16 साल का किशोर था, जिसका इलाज रायपुर के एम्स में चल रहा था.
कोरबा के कटघोरा इलाक़े की एक मस्जिद में ठहरे तब्लीग़ी जमात के साथ रह रहे इस किशोर के अलावा साथ के 16 लोगों में संक्रमण का कोई लक्षण नहीं मिला.
राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 6 अप्रैल को राज्य में तब्लीग़ी जमात की एक सूची ट्वीट करते हुये लिखा, "सतर्कता और सावधानी से बड़ा कोई हथियार नहीं है. हमने #COVID-19 पर समय रहते कार्रवाई की. लॉक-डाउन समय पर किया और उसे सख़्ती से लागू किया. उसी का नतीजा है कि हमारे सारे टेस्ट नेगेटिव मिल रहे हैं. हम साथ मिलकर ही इस संकट से निपट सकते हैं."
ट्वीट के साथ जारी की गई सूची के अनुसार राज्य भर में तब्लीग़ी जमात के 107 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया, जिसमें से 83 लोगों के परिणाम निगेटिव थे जबकि 23 लोगों की जाँच के परिणाम नहीं आये थे.
इस सूची के अनुसार एकमात्र कोरोना पॉज़िटिव का मामला कोरबा ज़िले से आया था, जहां कुल 47 लोगों की जाँच की गई थी. 46 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई, जबकि 16 साल के किशोर में कोरोना पॉज़िटिव पाया गया.
इसके बाद कोरबा के उस कटघोरा इलाक़े में लोगों की जाँच शुरु की गई, जहां किशोर ठहरा हुआ था. बुधवार को इस इलाक़े से एक और गुरुवार को सात कोरोना पॉज़िटिव लोग मिले.
राज्य के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव विशेषज्ञों का हवाला देते हुये कहते हैं कि हम संक्रमण के मामले में अमरीका से महीने भर पीछे हैं. इस तरह से देखें तो अप्रैल के अंत और मई के प्रथम सप्ताह तक संक्रमण के ऐसे मामले और बढ़ने की आशंका है. इसका तब्लीग़ी जमात से कोई लेना-देना नहीं है.
सिंहदेव कहते हैं, "भारत सरकार से पहले 158 लोगों की सूची आई, इसके बाद 194 लोगों की सूची आई. इसमें वे नाम थे, जो निज़ामुद्दीन के आसपास के टावर से लोकेट किये गये थे. इनमें कई नाम ऐसे हैं, जिनका तब्लीग़ी जमात से कोई लेना-देना नहीं है. इनमें सात लोग छत्तीसगढ़ नहीं आये. इसके अलावा जितने भी लोग थे, उन सबकी हम लोगों ने जाँच की है. हाईकोर्ट ने सोमवार को मामले की सुनवाई रखी है. उस दिन हम ये सारी जानकारियां अदालत के समक्ष पेश करेंगे."

कोरोना वायरस

Comments

Popular posts from this blog

"बक्श देता है 'खुदा' उनको, ... ! जिनकी 'किस्मत' ख़राब होती है ... !! वो हरगिज नहीं 'बक्शे' जाते है, ... ! जिनकी 'नियत' खराब होती है... !!"

सिमरन प्रजापति  with  Rekha Vinod Jain  and  4 others Mon  ·  क्या खुब लिखा है किसी ने ... "बक्श देता है 'खुदा' उनको, ... ! जिनकी 'किस्मत' ख़राब होती है ... !! वो हरगिज नहीं 'बक्शे' जाते है, ... ! जिनकी 'नियत' खराब होती है... !!" न मेरा 'एक' होगा, न तेरा 'लाख' होगा, ... ! न 'तारिफ' तेरी होगी, न 'मजाक' मेरा होगा ... !! गुरुर न कर "शाह-ए-शरीर" का, ... ! मेरा भी 'खाक' होगा, तेरा भी 'खाक' होगा ... !! जिन्दगी भर 'ब्रांडेड-ब्रांडेड' करने वालों ... ! याद रखना 'कफ़न' का कोई ब्रांड नहीं होता ... !! कोई रो कर 'दिल बहलाता' है ... ! और कोई हँस कर 'दर्द' छुपाता है ... !! क्या करामात है 'कुदरत' की, ... ! 'ज़िंदा इंसान' पानी में डूब जाता है और 'मुर्दा' तैर के दिखाता है ... !! 'मौत' को देखा तो नहीं, पर शायद 'वो' बहुत "खूबसूरत" होगी, ... ! "कम्बख़त" जो भी ...

छिनतई होती रही और सामने से चली गई पुलिस.....

 DB Gaya 28.08.23

Dr Neyaz Khalid ! MBBS FCGP (Delhi) Dr Arun Tiwari's Assistant ! Best General Physician in Patna ! (बेस्ट जनरल फिजिशियन इन पटना )

Nadeem E Homoeopathic Medicare Centre Dr Kausar Nadeem BEMS (Patna)  1.Old Azimabad  Colony Patna 2.New Karimganj Gaya Details k Liye  Call OR WhatsApp _ 7301014009 Note :-कैफियत बता कर डाक से भी दवा मंगवा सकते हैं  #Khandail के Sayeed Nagar (Gaya) में  #Homeopathy से सभी रोगों ( सर्दी, खाँसी, बुखार, जोड़ों का दर्द, कमर दर्द, किडनी का पत्थर, पित्ताशय में पत्थर समेत तमाम छोटी बीमारियों का सस्ता इलाज़! ज्यादा जानकारी के लिए सम्पर्क करें ---7301014009 Best Sexologist || Dermatologist ||Skin Specialist ||Hair Problems ||Kidney Stones ||Tumour ||Glands ||Cysts ज्यादा जानकारी के लिए नीचे के लिंक पर क्लिक करें  Homeopathic Doctor Gaya || Homoeopathic Treatment Gaya || Homeopathic Doctor In Cherki || Khandail || Sagahi || Saiyadih || Takiya|| Sherghati ||Shrichak Gaya ||Bishunpra ||Vishnupura  #Best_Homeopathic_Doctor_Sherghati_शेरघाटी  Jharkhand k Doctors is page par Salana 6000 k hisab se Advertisement de sakte hain.... मुझसे WhatsApp_7301014009 के जरिये ...