Skip to main content

पटना Bihar Agriculture/Farmers News : कृषि इनपुट अनुदान योजना का लाभ चाहिए, तो 20 मई तक करें आवेदन

पटना : बिहार के कृषि मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने गुरुवार को कहा कि सरकार द्वारा इस वर्ष अप्रैल माह में असामयिक वर्षापात/आंधी/ओलावृष्टि के कारण हुई रबी फसलों की क्षति की भरपाई के लिए कृषि इनपुट अनुदान देने का निर्णय लिया गया है. साथ ही, मार्च माह में रबी फसल की क्षति के लिए जो किसान आवेदन नहीं कर पाये हैं, वैसे वंचित किसानों को सरकार द्वारा पुनः एक मौका दिया गया है.
कृषि मंत्री ने कहा कि मार्च माह में बिहार के 23 जिलों पटना, नालंदा, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, औरंगाबाद, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, पश्चिमी चम्पारण, दरभंगा, समस्तीपुर, मुगेर, शेखपुरा, लखीसराय, भागलपुर, भभुआ, गया, जहानाबाद, अरवल नवादा, बांका, मधेपुरा तथा किशनगंज के प्रतिवेदित 196 प्रखंडों के छूटे हुए किसान भाइयों एवं बहनों को कृषि इनपुट अनुदान योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए एक और अवसर दिया गया है. इसके लिए इच्छुक किसान 4 से 11 मई तक कृषि विभाग के डीबीटी पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि वैसे किसान, जो रबी 2019-20 में फसल क्षति के लिए ऑनलाइन आवेदन पूर्व से किये हुए हैं, उन्हें पुनः आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है.
कृषि मंत्री ने कहा कि इस वर्ष अप्रैल माह में रबी मौसम असामयिक वर्षापात/ओलावृष्टि के कारण कृषि एवं बागवानी फसल क्षति वाले 19 जिलों गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, पूर्वी चम्पारण, पश्चिमी चम्पारण, समस्तीपुर, बेगूसराय, लखीसराय, खगड़िया, भागलपुर, सहरसा, सुपौल, मधेपुरा, सीतामढ़ी, शिवहर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, किशनगंज तथा अररिया के प्रतिवेदित 148 प्रखंडों के किसान के लिए कृषि इनपुट अनुदान देने के लिए सरकार द्वारा निर्णय लिया गया है. इन क्षेत्रों के प्रभावित किसान कृषि विभाग के डीबीटी पोर्टल पर दिनांक 07-20 मई, 2020 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
प्रेम कुमार ने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों के किसानों को वर्षाश्रित (असिचित) फसल क्षेत्र के लिए 6,800 रुपये प्रति हेक्टेयर, सिंचित क्षेत्र के लिए 13,500 रुपये प्रति हेक्टेयर तथा शाश्वत फसल के लिए 18,000 रुपये प्रति हेक्टेयर की दर से कृषि इनपुट अनुदान दिया जायेगा यह अनुदान प्रति किसान अधिकतम दो हेक्टेयर के लिए ही देय होगा, किसानों को इस योजना के अन्तर्गत फसल क्षेत्र के लिए न्यूनत्तम 1,000 रुपये अनुदान देय है. उन्होंने कहा कि रबी मौसम में फसल क्षति के लिए कृषि इनपुट अनुदान हेतु किसान एक बार ही आवेदन कर सकते हैं.
-------------------------------------------------------------
https://www.prabhatkhabar.com/state/bihar/patna/bihar-agriculturefarmers-news-bihar-agriculture-prem-kumar-says-apply-by-may-20-to-take-advantage-of-agricultural-input-grant-scheme

Comments

Popular posts from this blog

"बक्श देता है 'खुदा' उनको, ... ! जिनकी 'किस्मत' ख़राब होती है ... !! वो हरगिज नहीं 'बक्शे' जाते है, ... ! जिनकी 'नियत' खराब होती है... !!"

सिमरन प्रजापति  with  Rekha Vinod Jain  and  4 others Mon  ·  क्या खुब लिखा है किसी ने ... "बक्श देता है 'खुदा' उनको, ... ! जिनकी 'किस्मत' ख़राब होती है ... !! वो हरगिज नहीं 'बक्शे' जाते है, ... ! जिनकी 'नियत' खराब होती है... !!" न मेरा 'एक' होगा, न तेरा 'लाख' होगा, ... ! न 'तारिफ' तेरी होगी, न 'मजाक' मेरा होगा ... !! गुरुर न कर "शाह-ए-शरीर" का, ... ! मेरा भी 'खाक' होगा, तेरा भी 'खाक' होगा ... !! जिन्दगी भर 'ब्रांडेड-ब्रांडेड' करने वालों ... ! याद रखना 'कफ़न' का कोई ब्रांड नहीं होता ... !! कोई रो कर 'दिल बहलाता' है ... ! और कोई हँस कर 'दर्द' छुपाता है ... !! क्या करामात है 'कुदरत' की, ... ! 'ज़िंदा इंसान' पानी में डूब जाता है और 'मुर्दा' तैर के दिखाता है ... !! 'मौत' को देखा तो नहीं, पर शायद 'वो' बहुत "खूबसूरत" होगी, ... ! "कम्बख़त" जो भी ...

छिनतई होती रही और सामने से चली गई पुलिस.....

 DB Gaya 28.08.23

Dr Neyaz Khalid ! MBBS FCGP (Delhi) Dr Arun Tiwari's Assistant ! Best General Physician in Patna ! (बेस्ट जनरल फिजिशियन इन पटना )

Nadeem E Homoeopathic Medicare Centre Dr Kausar Nadeem BEMS (Patna)  1.Old Azimabad  Colony Patna 2.New Karimganj Gaya Details k Liye  Call OR WhatsApp _ 7301014009 Note :-कैफियत बता कर डाक से भी दवा मंगवा सकते हैं  #Khandail के Sayeed Nagar (Gaya) में  #Homeopathy से सभी रोगों ( सर्दी, खाँसी, बुखार, जोड़ों का दर्द, कमर दर्द, किडनी का पत्थर, पित्ताशय में पत्थर समेत तमाम छोटी बीमारियों का सस्ता इलाज़! ज्यादा जानकारी के लिए सम्पर्क करें ---7301014009 Best Sexologist || Dermatologist ||Skin Specialist ||Hair Problems ||Kidney Stones ||Tumour ||Glands ||Cysts ज्यादा जानकारी के लिए नीचे के लिंक पर क्लिक करें  Homeopathic Doctor Gaya || Homoeopathic Treatment Gaya || Homeopathic Doctor In Cherki || Khandail || Sagahi || Saiyadih || Takiya|| Sherghati ||Shrichak Gaya ||Bishunpra ||Vishnupura  #Best_Homeopathic_Doctor_Sherghati_शेरघाटी  Jharkhand k Doctors is page par Salana 6000 k hisab se Advertisement de sakte hain.... मुझसे WhatsApp_7301014009 के जरिये ...