Skip to main content

कोरोना का असर: एंटीबायोटिक की बिक्री हुई कम, क्या कम बीमार पड़ रहे लोग?


दवाइयांइमेज कॉपीरइटGETTY IMAGES
लॉकडाउन का असर दवाइयों की आपूर्ति पर भले ही ना पड़ा हो लेकिन दवाइयों की बिक्री इससे ज़रूर प्रभावित हुई है.
कोरोना वायरस के चलते हुए लॉकडाउन में एंटीबायोटिक समेत कई और दवाओं की बिक्री में कमी आई है. लोग अब पहले की तरह एंटीबायोटिक दवाएं नहीं ख़रीद रहे हैं.
इंडियन फार्मासिस्ट असोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी भूपेंद्र कुमार बताते हैं कि पहले के मुक़ाबले दवाओं की बिक्री में कमी देखी गई है. ये कमी अप्रैल और मई महीने में आई है. ख़ासतौर पर एंटीबायोटिक दवाओं की बिक्री कम हुई है.
भूप्रेंद कुमार ने बताया, “हमें बाज़ार से फीडबैक मिला है कि लोग अब छोटी-मोटी बीमारियों के लिए दवाएं कम ख़रीद रहे हैं. ऑगमेंटीन, सेफोरॉक्सिम और सेफिक्ज़िम जैसे एंटीबायोटिक दवाओं कि बिक्री कम हुई है. इसके अलावा माइग्रेन, डायबिटीज़ और दौरे जैसी बीमारियों के लिए ली जाने वाली दवाएं भी कम बिक रही हैं. पेन किलर की ख़रीद भी कम हुई है.”

क्या हैं कारण

बैक्टीरिया को मारने वाली दवाइयों को एंटीबायोटिक कहते हैं. एंटीबायोटिक अलग-अलग इंफेक्शन के इलाज में काम आती है.
एंटीबायोटिक की बिक्री कम होने के पीछे कई कारण बताए जा रहे हैं. लेकिन इसके दो बड़े कारण हैं एक तो ये कि लॉकडाउन में अस्पताल में ओपीडी और निजी क्लिनिक का कम खुलना और दूसरा छोटी-मोटी बीमारियों के लिए दवाएं ना लेना.
भूपेंद्र कुमार बताते हैं कि पहले लोग सर्दी, जुकाम, खांसी जैसी बीमारियों के लिए क्लिनिक पर चले जाया करते थे लेकिन लॉकडाउन में क्लिनिक ही बंद हैं. ऐसे में डॉक्टर एंटीबायोटिक दवाएं नहीं लिख रहे हैं. फिर लोग कोरोना वायरस के डर से खुद भी डॉक्टर के पास जाने से बच रहे हैं. वो केमिस्ट से भी दवाएं नहीं ले रहे बल्कि छोटी-मोटी बीमारियां घरेलू उपायों से या अपने आप ठीक होने का इंतज़ार कर रहे हैं.

कम बीमार पड़ रहे लोग

दवाईइमेज कॉपीरइटGETTY IMAGES
फोर्टिस अस्पताल में न्यूरोलॉजी के डायरेक्टर एवं हेड डॉक्टर प्रवीण गुप्ता बताते हैं कि इस दौरान ये भी देखने को मिल रहा है कि लोग कम बीमार पड़ रहे हैं. इसकी वजह है साफ़-सफ़ाई का ज़्यादा ध्यान रखना.
वह कहते हैं, “पश्चिमी देशों में संक्रामक रोग बहुत कम होते हैं. उसकी सबसे बड़ी वजह है साफ़-सफ़ाई. अब भारत में भी लोग कोरोना वायरस के कारण स्वच्छता का ज़्यादा ध्यान रख रहे हैं. जिसके कारण उन्हें इंफेक्शन कम हो रहा है. गंदे हाथों से खाना खाने से ये इंफेक्शन शरीर में पहुंच जाता है लेकिन कोविड19 के चलते लोग बार-बार हाथ धो रहे हैं या सेनिटाइजर का इस्तेमाल कर रहे हैं. ऐसे में हम ना सिर्फ़ कोरोना वायरस को रोक रहे हैं बल्कि दूसरी बीमारियों को भी रोक रहे हैं.”
डॉक्टर प्रवीण लोगों के कम बीमारी होने के पीछे कुछ और कारण भी बताते हैं-
- लोग अभी बाहर नहीं जा रहे हैं. इसके चलते वो दूसरों के संपर्क में कम आ रहे हैं. ऐसे में ड्रॉपलेट्स के ज़रिए होने वाले इंफेक्शन जैसे ज़ुकाम, वायरल फीवर और फ्लू आदि से लोग बच हुए हैं.
- पिछले करीब दो महीनों से हम घर का खाना खा रहे हैं. बाहर का या सड़क किनारे मिलने वाला खाना भी हममें इंफेक्शन का कारण बनता है. ज़्यादा तला-भुना, मसालेदार खाने से दूसरी स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें भी हो सकती हैं.
- आजकल लोग अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) बढ़ाने की कोशिश भी कर रहे हैं. कोविड19 से सुरक्षा के लिए इम्यूनिटी बढ़ाने पर ज़ोर दिया जा रहा है इसलिए लोग अपने खान-पान में सुधार करके इसका प्रयास कर रहे हैं. इससे भी बीमारियां कम पकड़ रही हैं.
- लॉकडाउन के कारण देश में वायु प्रदूषण कम हुआ है. प्रदूषण के कारण ज़ुकाम, खांसी, गले में खराबी जैसी बीमारियां सामान्य थीं. इससे सांस लेने में भी दिक्कत होती है. प्रदूषण कम होने से ये इंफेक्शन कम हो गए हैं.
- आजकल लोग काम पर नहीं जा रहे और इसलिए खांसी, जुकाम जैसी छोटी बीमारियों को ठीक होने का समय दे पा रहे हैं. काम पर जाना हो तो तुरंत दवाई खाकर खुद को ठीक करना होता है लेकिन अब वो ऐसा नहीं कर रहे हैं.
डॉक्टर कहते हैं कि लोगों के लाइफ़स्टाइल में आया ये बदलाव एक सकारात्मक संकेत भी है. अगर वो साफ-सफाई, स्वच्छ खाने को अपनी आदत बना लेते हैं तो कई बीमारियों से निजात मिल जाएगी.
दवाओं की ऑनलाइन ख़रीद
दवाइयांइमेज कॉपीरइटGETTY IMAGES
एंटीबायोटिक के अलावा दूसरी दवाइयों की कम बिक्री की बात करें तो भूपेंद्र कुमार इसके पीछे ऑनलाइन खरीद को वजह मानते हैं. उनका कहना है कि लॉकडाउन में लोग केमिस्ट की बजाएं ऑनलाइन दवाइयां ज़्यादा मंगा रहे हैं.
वहीं, डॉ. प्रवीण के मुताबिक लॉकडाउन के कारण मरीज़ डॉक्टर के पास आ ही नहीं पा रहे थे. फिर कुछ दवाइयां स्थानीय केमिस्ट के पास मिलती भी नहीं हैं. मेरे कुछ मरीजों ने एक-दो महीनों की दवाइयां ही छोड़ दीं. इसलिए भी दूसरी दवाइयों की मांग कम हुई है.

Comments

Popular posts from this blog

"बक्श देता है 'खुदा' उनको, ... ! जिनकी 'किस्मत' ख़राब होती है ... !! वो हरगिज नहीं 'बक्शे' जाते है, ... ! जिनकी 'नियत' खराब होती है... !!"

सिमरन प्रजापति  with  Rekha Vinod Jain  and  4 others Mon  ·  क्या खुब लिखा है किसी ने ... "बक्श देता है 'खुदा' उनको, ... ! जिनकी 'किस्मत' ख़राब होती है ... !! वो हरगिज नहीं 'बक्शे' जाते है, ... ! जिनकी 'नियत' खराब होती है... !!" न मेरा 'एक' होगा, न तेरा 'लाख' होगा, ... ! न 'तारिफ' तेरी होगी, न 'मजाक' मेरा होगा ... !! गुरुर न कर "शाह-ए-शरीर" का, ... ! मेरा भी 'खाक' होगा, तेरा भी 'खाक' होगा ... !! जिन्दगी भर 'ब्रांडेड-ब्रांडेड' करने वालों ... ! याद रखना 'कफ़न' का कोई ब्रांड नहीं होता ... !! कोई रो कर 'दिल बहलाता' है ... ! और कोई हँस कर 'दर्द' छुपाता है ... !! क्या करामात है 'कुदरत' की, ... ! 'ज़िंदा इंसान' पानी में डूब जाता है और 'मुर्दा' तैर के दिखाता है ... !! 'मौत' को देखा तो नहीं, पर शायद 'वो' बहुत "खूबसूरत" होगी, ... ! "कम्बख़त" जो भी ...

छिनतई होती रही और सामने से चली गई पुलिस.....

 DB Gaya 28.08.23

Dr Neyaz Khalid ! MBBS FCGP (Delhi) Dr Arun Tiwari's Assistant ! Best General Physician in Patna ! (बेस्ट जनरल फिजिशियन इन पटना )

Nadeem E Homoeopathic Medicare Centre Dr Kausar Nadeem BEMS (Patna)  1.Old Azimabad  Colony Patna 2.New Karimganj Gaya Details k Liye  Call OR WhatsApp _ 7301014009 Note :-कैफियत बता कर डाक से भी दवा मंगवा सकते हैं  #Khandail के Sayeed Nagar (Gaya) में  #Homeopathy से सभी रोगों ( सर्दी, खाँसी, बुखार, जोड़ों का दर्द, कमर दर्द, किडनी का पत्थर, पित्ताशय में पत्थर समेत तमाम छोटी बीमारियों का सस्ता इलाज़! ज्यादा जानकारी के लिए सम्पर्क करें ---7301014009 Best Sexologist || Dermatologist ||Skin Specialist ||Hair Problems ||Kidney Stones ||Tumour ||Glands ||Cysts ज्यादा जानकारी के लिए नीचे के लिंक पर क्लिक करें  Homeopathic Doctor Gaya || Homoeopathic Treatment Gaya || Homeopathic Doctor In Cherki || Khandail || Sagahi || Saiyadih || Takiya|| Sherghati ||Shrichak Gaya ||Bishunpra ||Vishnupura  #Best_Homeopathic_Doctor_Sherghati_शेरघाटी  Jharkhand k Doctors is page par Salana 6000 k hisab se Advertisement de sakte hain.... मुझसे WhatsApp_7301014009 के जरिये ...