Skip to main content

कोरोना वायरस: आप अपना टेस्ट कहां और कैसे करवा सकते हैं?


कोरोनाइमेज कॉपीरइटEPA
Image captionकोरोना
बहुत मुमकिन है कि अबतक आपको कोविड-19 के लक्षण पता चल गए होंगे. इसके प्रमुख लक्षण हैं - खांसी और बुख़ार. लेकिन ज़रूरी नहीं है कि इन लक्षणों का मतलब आपको कोरोना हो गया है. ये सामान्य फ्लू के लक्षण भी हो सकते हैं. लेकिन अगर आपको डर है तो आप क्या कर सकते हैं?
पहला तरीक़ा
हेल्पलाइन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोविड हेल्प लाइन नंबर जारी किया है और मेल आईडी भी दी है. जिसपर आप किसी भी वक़्त संपर्क कर सकते हैं.
24X7 टोल फ्री नंबर है - 1075. एक और हेल्प लाइन नंबर है - 011 23978046. वहीं मेल आईडी है - ncov2019@gmail.com
मान लीजिए आपने 1075 नंबर पर फ़ोन किया. फ़ोन उठाने वाले आपसे सबसे पहले आपके लक्षणों के बारे में पूछेंगे. आप किस राज्य के किस ज़िले के ज़ोन में रहते हैं, ये पूछेंगे.
इसके बाद आपको अपने ज़िले के संबंधित अधिकारी या नोडल अफ़सर का नंबर और मेल आईडी दे दिया जाएगा.
उनसे आप संपर्क करेंगे तो आपको ये पता चल जाएगा कि आप अपने नज़दीक की किस लैब में जाकर टेस्ट करा सकते हैं. ये लैब सरकारी भी हो सकती है और प्राइवेट भी.
अगर कोई संक्रमित पाया जाता है और आप उसके संपर्क में आए हैं तो प्रशासन आपकी स्वत: जाँच भी कर सकता है.
कोरोनाइमेज कॉपीरइटGETTY
Image captionकोरोना
दूसरा तरीक़ा
अबतक ज़्यादातर सरकारी लैब में टेस्ट हो रहे हैं, लेकिन कुछ प्राइवेट लैब को भी इसकी इजाज़त दी गई है.
हालांकि आप सीधे प्राइवेट लैब में जाकर टेस्ट नहीं करा सकते. आपको इसके लिए किसी डॉक्टर के प्रेस्क्रिप्शन की ज़रूरत होगी, जो आपको लिखकर दे कि आपको कोविड-19 का टेस्ट कराने की ज़रूरत है.
इसके आधार पर आप प्राइवेट लैब से टेस्ट करा सकते हैं. प्राइवेट लैब में टेस्ट कराने के लिए आपको 4500 रुपये तक देने होंगे.
लाल पैथ लैब के मैनेजिंग डायरेक्टर अरविंद लाल बताते हैं कि कोरोना टेस्ट के लिए आईसीएमआर ने कुछ नियम तय किए हैं. मरीज़ अगर उन नियमों में फिट होता है तभी डॉक्टर उसे टेस्ट कराने की सलाह देता है. डॉक्टर की लिखित सलाह यानी प्रेस्क्रिप्शन देखने के बाद ही टेस्ट किया जाएगा.
किस-किसके टेस्ट हो सकते हैं?
आईसीएमआर की टेस्टिंग रणनीति के मुताबिक़ इन लोगों का टेस्ट किया जाएगा. टेस्टिंग स्ट्रेटेजी में सोमवार को कुछ बदलाव भी किए गए हैं -
  • जिनमें कोरोना के लक्षण हों (आईएलआई लक्षण) और जो पिछले 14 दिनों के अंदर विदेश से आए हों. आईएलआई लक्षण यानी जिनमें 38◦C या इससे ज़्यादा बुखार और खांसी के साथ एक्यूट रेस्पिरेटरी इन्फेक्शन हो.
  • जो संक्रमित लोगों के संपर्क में आए हैं और उनमें लक्षण हों (आईएलआई लक्षण).
  • कोरोना को नियंत्रित करने के काम में लगे स्वास्थ्य कर्मी/फ्रंटलाइन वर्कर जिनमें आईएलआई लक्षण हों.
  • सीवियर एक्यूट रेस्पिरेटरी इलनेस के मरीज़. यानी जिनमें 38◦C या इससे ज़्यादा बुखार और खांसी के साथ एक्यूट रेस्पिरेटरी इन्फेक्शन हो और उन्हें अस्पताल में भर्ती करने की ज़रूरत पड़े.
  • कोरोना संक्रमितों के सीधे संपर्क में आए, बिना लक्षण वाले लोग जो हाई रिस्क पर हों. इनका संपर्क में आने के 5 और 10 दिन के बीच में टेस्ट करना होगा. (पहले ये टेस्ट 5 और 14 दिन के बीच में करना था जिसे अब 10 दिन किया गया है.)
  • कंटेनमेंट ज़ोन/हॉटस्पॉट के इन्फ्लुएंजा लाइक इलनेस याई आईएलआई वाले मरीज़.
  • सभी अस्पतला में भर्ती मरीज जिनमें आईएलआई के लक्षण हों.
  • आईएलआई के लक्षण वाले सभी प्रवासी या जो दूसरे राज्यों से घर लौटे हों, उनका 7 दिन के अंदर टेस्ट हो.
इमरजेंसी और डिलीवरी वाले मरीज़
आईसीएमआर ने अपनी टेस्टिंग रणनीति में एक खास बदलाव ये भी किया है कि अस्पताल पहुंचे इमरजेंसी वाले मरीज़ के इलाज और डिलीवरी में टेस्ट की वजह से देरी ना करें. हालांकि अगर वो कोरोना के संदिग्ध लगते हैं तो उनका सैंपल लेकर टेस्ट के लिए भेज दिया जाए लेकिन इलाज में देरी ना हो.
नई टेस्ट स्ट्रेटेजी में साफ तौर पर ये भी कहा गया है कि ऊपर के सभी लोगों का टेस्ट सिर्फ आरटी-पीसीआर के ज़रिए ही किया जाए.
कोरोनाइमेज कॉपीरइटGETTY
Image captionकोरोना
अगर आपने आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड किया है तो उसमें भी आपको अपने नज़दीक की सरकारी और प्राइवेट लैब की जानकारी मिल सकती है.
तीसरा तरीक़ा
तीसरा तरीक़ा है आरोग्य सेतु ऐप. अगर आपके पास आरोग्य सेतु ऐप है तो इसके ज़रिए भी आपको मदद मिल सकती है. ऐप में 1075 हेल्प लाइन नंबर भी है. इसके अलावा आप ऐप पर ही कुछ सवालों का जवाब देकर सेल्फ-टेस्टिंग भी कर सकते हैं.
ऐप में आपसे कुछ आसान लिखित सवाल पूछे जाएंगे. जैसे क्या आपको इनमें से कोई भी लक्षण हैं? - खांसी, बुखार, सांस लेने में दिक्कत या इनमें से कोई भी नहीं. आप क्लिक करके जवाब दे सकते हैं.
साथ ही आपसे पूछा जाएगा, क्या आपको कभी इनमें से कोई बीमारी रही है: मधुमेह, उच्च रक्तचाप, फेफड़ों की बीमारी, दिल की बीमारी या फिर इनमें से कुछ नहीं.
साथ ही पूछा जाएगा कि क्या आप पिछले 28 से 45 दिनों में विदेश से लौटे हैं? हां या ना में जवाब देना होगा.
फिर ये पूछा जाएगा कि क्या आप हाल में किसी कोविड-19 मरीज़ के संपर्क मे आए हैं? या क्या आप हेल्थ केयर वर्कर हैं और क्या आपने बिना सुरक्षा उपकरण के कोविड-19 संक्रमण के मरीज़ की जांच की थी?
इन सवालों के जवाब के आधार पर आपको बताया जाएगा कि आपको संक्रमण का कितना ख़तरा है.
अगर आपके सवालों के जवाब से लगता है कि आपमें कोरोना के लक्षण हैं तो आपका डेटा खुद ब खुद सरकार के सर्वर में चला जाता है. इसके बाद आपसे खुद ही संपर्क किया जाएगा. ऐप में आपके इलाक़े की लैब की जानकारी भी होती है.
अबतक भारत में हुई है कितनी टेस्टिंग
कोरोना का अबतक कोई इलाज नहीं है. लेकिन इसको नियंत्रित करने में टेस्टिंग की भूमिका अहम है.
आईसीएमआर के मुताबिक़, 19 मई यानी मंगलवार नौ बजे तक भारत में 24 लाख 4 हज़ार 267 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं.
संस्था का कहना है कि उसने कोविड-19 के लिए टेस्टिंग को बढ़ाया है. आईसीएमआर के मुताबिक़, कुल 522 लैब इंडिपेंडेंट टेस्टिंग कर रही हैं और उसके बाद टेस्ट डेटा आईसीएमआर को दे रही हैं. इनमें से 371 सरकारी लैब हैं और 151 प्राइवेट लैब हैं.

Comments

Popular posts from this blog

"बक्श देता है 'खुदा' उनको, ... ! जिनकी 'किस्मत' ख़राब होती है ... !! वो हरगिज नहीं 'बक्शे' जाते है, ... ! जिनकी 'नियत' खराब होती है... !!"

सिमरन प्रजापति  with  Rekha Vinod Jain  and  4 others Mon  ·  क्या खुब लिखा है किसी ने ... "बक्श देता है 'खुदा' उनको, ... ! जिनकी 'किस्मत' ख़राब होती है ... !! वो हरगिज नहीं 'बक्शे' जाते है, ... ! जिनकी 'नियत' खराब होती है... !!" न मेरा 'एक' होगा, न तेरा 'लाख' होगा, ... ! न 'तारिफ' तेरी होगी, न 'मजाक' मेरा होगा ... !! गुरुर न कर "शाह-ए-शरीर" का, ... ! मेरा भी 'खाक' होगा, तेरा भी 'खाक' होगा ... !! जिन्दगी भर 'ब्रांडेड-ब्रांडेड' करने वालों ... ! याद रखना 'कफ़न' का कोई ब्रांड नहीं होता ... !! कोई रो कर 'दिल बहलाता' है ... ! और कोई हँस कर 'दर्द' छुपाता है ... !! क्या करामात है 'कुदरत' की, ... ! 'ज़िंदा इंसान' पानी में डूब जाता है और 'मुर्दा' तैर के दिखाता है ... !! 'मौत' को देखा तो नहीं, पर शायद 'वो' बहुत "खूबसूरत" होगी, ... ! "कम्बख़त" जो भी ...

छिनतई होती रही और सामने से चली गई पुलिस.....

 DB Gaya 28.08.23

Magar Momino pe Kushada hain rahen || Parashtish karen Shauq se Jis ki chahein

  करे गैर गर बूत की पूजा तो काफिर  जो ठहराए बेटा खुदा का तो काफिर  गिरे आग पर बहर सिजदा तो काफिर  कवाकिब में मानें करिश्मा तो काफिर  मगर मोमिनो पर कुशादा हैं राहें  परस्तिश करें शौक से जिस की चाहें  नबी को जो चाहें खुदा कर दिखाएं  इमामों का रुतबा नबी से बढ़ाएं  मज़ारों पे दिन रात नजरें चढ़ाएं  शहीदों से जा जा के मांगें दुआएं  न तौहीद में कुछ खलल इससे आये  न इस्लाम बिगड़े न ईमान जाए । ( मुसद्दस हाली ) __________________________________________________ Padhne k baad kya Samjhe ? Agar Gair Boot ki Puja , Murti Puja , Yani ek khuda k Awala ki kisi Dusre ki puja kare to Kafir  Eesha Alaihissalam ko manne wale Agar Ek Allah ki Parastish karne k sath Eesha Alaihissalam ko Khuda maan Liya to  Fir bhi Kaafir  Aag ki sijdah Jisne Kiya wah bhi kaafir ho gaya  Falkiyaat Aur chaand aur sitaron k Wajud ko Allah ka banaya hua n maan kar Sirf Karishma maan liya to bhi Kaafir ... Lekin Musalmano ki Rahen Aasan aur Wasi  kai...