Skip to main content

कई बीमारियां खत्म करती है एक रोग की दवा

11_09_2016-11pry205.jpg
जासं, इलाहाबाद : सामान्य तौर पर कुछ शारीरिक परिवर्तन से बीमारियां पैदा होती हैं। कोई भी रोग व्यक्ति के मिजाज और लक्षण पर निर्भर करता है। होमियोपैथ में दोनों बात का ध्यान रखा जाता है। एक बीमारी के अलग-अलग लक्षण होते हैं। इस पैथी में एक ही लक्षण में कई दवाएं कारगर हो सकती हैं। राजकीय लाल बहादुर शास्त्री होमियोपैथिक कालेज के प्राचार्य डॉ. आनंद चतुर्वेदी से दैनिक जागरण के हेलो डाक्टर कार्यक्रम में नागरिकों ने विभिन्न रोगों के कारण एवं निवारण पर प्रश्न पूछे। उन्होंने शुगर, बल्डप्रेशर, नजला जुकाम, गठिया, अस्थमा, पथरी, अर्थराइटिस्ट, डेंगू, बाल एवं वृद्धावस्था रोग आदि से संबंधित रोगों के कारण एवं निवारण विस्तारपूर्वक चर्चा की। डॉ. चतुर्वेदी ने बताया कि होमियोपैथी में असाध्य रोगों का इलाज संभव है। खास बात यह है कि होम्योपैथ दवाओं का कोई साइड इफेक्ट नहीं होता और इनको समय अंतराल पर अन्य पैथी के साथ भी प्रयोग किया जा सकता है।
-------
प्र. मैं गठिया रोग से ग्रसित हूं। छ: माह से बैठने उठने में समस्या होती है।
रश्मि शुक्ल, अग्निपथ कॉलोनी।
उ.होमियोपैथ में आपके रोग के लिए ब्राएनिया अल्वा 30 पावर की गोलियों दिन में दो बार में लें। आराम हो जाएगा। किसी चिकित्सक की सलाह पर नियमित कसरत करें।
प्र.मुझे सात महीने से एलर्जी है, इन दिनों अस्थमा के कारण सांस फूलने और खांसी की शिकायत भी रहने लगी है।
रमेश, दारागंज।
उ. आप बंद वातावरण के स्थान पर खुले किन्तु स्वच्छ में रहने की आदत डालें। कार्बोवेजिटेलिस - 30 और ब्रालटा ओ¨रटेलिस अर्क की 20-20 बूंदें आधे कप पानी में दिन में दो बार लें। लाभ जल्द होगा।
प्र. 15 दिनों से मेरे बुखार निरंतर बना रहता है, तीन दिनों में चढ़ना उतरना लगा रहता है।
करमचंद, मवइया, नैनी।
उ. आप मलेरिया की जांच करा लें। आसपास के स्थानों पर गंदा पानी न जमा होने दें। ब्राएनिया एल्बा 30 पावर की 6 गोलियां 24 घंटे में तीन बार लें।
प्र. मुझे गुर्दे की पथरी में शिकायत रहती है। पेशाब में जलन होती है।
हरिकेश, सहसों।
उ. सोनोग्राफी से पता चल जाएगा कि पथरी का आकार क्या है, वर्तमान में किस स्थिति में है। चिकित्सक से परामर्श करें। लाइकोपोडियम 200 पावर की औषधि की 6 गोलिया तीन बार लें।
प्र. गले में टांसिल है, जिसके कारण उल्टी और बुखार की स्थिति बनी रहती है।
संजय त्रिपाठी, तेलियरगंज।
उ. टांसिल के लिए थूजा 1000 पावर की 1 खुराक यानी 6 गोलियां एवं ंवेराइटाकार्ब 200 की 6 गोलियां दो बार सेवन करें।
प्र. मेरे बॉडी में दर्द बना रहता है। किसी दवा से आराम नहीं मिलता है।
अजीत खण्डेलवाल, प्रीतम नगर।
उ. शरीर में दर्द के लिए आपको इपीटोरिम पर्फ 30 और चाइना 30 सुबह शाम 6-6 गोलियां सेवन करना होगा। नियमित एक्सरसाइज से भी आपको आराम मिल सकता है।
प्र. मेरे शरीर में हुए ऑपरेशनों के कारण विसंगतियां हो चुकी हैं। अर्थराइटिस की शिकायत है और कानों से कम सुनाई देता है, आंखों से कम दिखाई देता है।
एसएन मेहरा, कानपुर रोड।
उ. आर्थराइटिस रोग का कारण आपके शरीर में कैल्शियम की कमी हो सकती है। आप कैल्केरिया फास 6-एस चार गोली सुबह शाम लें। आंख और कान के लिए रसटॉक 30 छ: गोलियां सुबह शाम लें।
प्र. मेरे चार साल के बच्चे में पांच माह से नीले दाग हो गए हैं। कैसे ठीक हो सकता है।
अतुल मिश्र, गंगानगर।
उ. अमूमन यह रोग फंगल इंफेक्शन के कारण होता है। आप बच्चे को सीपिया 30 पावर की औषधि 24 घंटे में तीन बार सेवन कराएं तो लाभ सकता है।
प्र. रीढ़ की हड्डी की समस्या पर एलोपैथ के सभी डाक्टर जवाब दे चुके हैं। क्या होमियोपैथी में इसका निवारण हो सकता है।
अनिल त्रिपाठी, अल्लापुर
उ. जी हां, होमियोपैथ में कुछ विशेष औषधियां हैं, जिसके माध्यम से इस रोग पर काबू पाया जा सकता है। फिजियोथेरेपी, कसरत के साथ विस्तृत इलाज करना पड़ेगा। फिलहाल आप कैलकेरिया फ्लोर 6 एक्स का सेवन शुरू करें। विस्तृत अध्ययन के लिए राजकीय होमियोपैथ अस्पताल में परीक्षण कराएं।
प्र. 64 साल की उम्र में मुझे गठिया रोग है। आराम नहीं मिल रहा है।
शीरीष मिश्र, शांतिपुरम, फाफामऊ।
उ. कुशल चिकित्सक की सलाह से मेडिकल परीक्षण करा लें। परिणाम के आधार इलाज करने में सहायता मिलेगी। गठिया के निवारण के लिए रसटॉक्स 30 गोलियों में सुबह दोपहर शाम लें। आराम मिलेगा।
प्र. 15 दिन से बुखार उतर नहीं रहा है। 100 ये 104 डिग्री फारेनहाइट के मध्य निरंतर चढ़ा रहता है।
नरेशचंद्र, दारागंज।
उ. आप मलेरिया की जांच करा लें। चाइना 30 सुबह-शाम 6-6 की संख्या में गोलियां लें। चिकित्सक के परामर्श लेते रहें, आराम मिल जाएगा।
प्र. मेरा ढाई साल का भांजा कुछ भी खाता है, तो उल्टियां करने लगता है।
सरिता सिंह, बघाड़ा।
उ. इस समस्या के निजात के लिए इपीकॉक 30 को 4-4 गोलियों दिन में दो बार दें। अस्पताल में जांच से करा लें स्थिति अधिक स्पष्ट हो जाएगी।
प्र. मुझे पेट में गैस की समस्या रहती है। पेशाब बार-बार होता है। इसका निवारण कैसे होगा।
यशवंत सिंह, अल्लापुर।
उ. खाली पेट एनाकार्डियम 30 की गोलियां दिन में दो बार कर सकते हैं। इससे गैस में आराम मिलेगा। इसके पेशाब की समस्या प्रोस्टेट के कारण हो सकती है। सबअल्सोलेटा 30 बूंद सुबह शाम पानी में लें, आराम मिलेगा।
प्र. मेरी उम्र 64 वर्ष है, मुझे शुगर और ब्लडप्रेशर की समस्या है।
उमेश त्रिपाठी, करेलाबाग।
उ. नमक और चीनी से परहेज रखें। एपिसमेल 30 को नियमित रूप से गोलियों में 24 घंटे में तीन बार लें।
प्र. मुझे बालों के झड़ने की समस्या है। क्या करना चाहिये।
शरदराव, मम्फोर्डगंज
उ. बालों के झड़ने की समस्याएं तनाव अथवा आनुवांशिक कारणों से हो सकती हैं। सस्ते साबुन अथवा शैंपू के प्रयोग से बचें। मेट्रमम्यूर 30 पावर 6-6 गोलियां सुबह दोपहर शाम लें।

https://www.jagran.com से साभार
  • TAGS
  •  
  • #

Comments

Popular posts from this blog

"बक्श देता है 'खुदा' उनको, ... ! जिनकी 'किस्मत' ख़राब होती है ... !! वो हरगिज नहीं 'बक्शे' जाते है, ... ! जिनकी 'नियत' खराब होती है... !!"

सिमरन प्रजापति  with  Rekha Vinod Jain  and  4 others Mon  ·  क्या खुब लिखा है किसी ने ... "बक्श देता है 'खुदा' उनको, ... ! जिनकी 'किस्मत' ख़राब होती है ... !! वो हरगिज नहीं 'बक्शे' जाते है, ... ! जिनकी 'नियत' खराब होती है... !!" न मेरा 'एक' होगा, न तेरा 'लाख' होगा, ... ! न 'तारिफ' तेरी होगी, न 'मजाक' मेरा होगा ... !! गुरुर न कर "शाह-ए-शरीर" का, ... ! मेरा भी 'खाक' होगा, तेरा भी 'खाक' होगा ... !! जिन्दगी भर 'ब्रांडेड-ब्रांडेड' करने वालों ... ! याद रखना 'कफ़न' का कोई ब्रांड नहीं होता ... !! कोई रो कर 'दिल बहलाता' है ... ! और कोई हँस कर 'दर्द' छुपाता है ... !! क्या करामात है 'कुदरत' की, ... ! 'ज़िंदा इंसान' पानी में डूब जाता है और 'मुर्दा' तैर के दिखाता है ... !! 'मौत' को देखा तो नहीं, पर शायद 'वो' बहुत "खूबसूरत" होगी, ... ! "कम्बख़त" जो भी ...

छिनतई होती रही और सामने से चली गई पुलिस.....

 DB Gaya 28.08.23

Dr Neyaz Khalid ! MBBS FCGP (Delhi) Dr Arun Tiwari's Assistant ! Best General Physician in Patna ! (बेस्ट जनरल फिजिशियन इन पटना )

Nadeem E Homoeopathic Medicare Centre Dr Kausar Nadeem BEMS (Patna)  1.Old Azimabad  Colony Patna 2.New Karimganj Gaya Details k Liye  Call OR WhatsApp _ 7301014009 Note :-कैफियत बता कर डाक से भी दवा मंगवा सकते हैं  #Khandail के Sayeed Nagar (Gaya) में  #Homeopathy से सभी रोगों ( सर्दी, खाँसी, बुखार, जोड़ों का दर्द, कमर दर्द, किडनी का पत्थर, पित्ताशय में पत्थर समेत तमाम छोटी बीमारियों का सस्ता इलाज़! ज्यादा जानकारी के लिए सम्पर्क करें ---7301014009 Best Sexologist || Dermatologist ||Skin Specialist ||Hair Problems ||Kidney Stones ||Tumour ||Glands ||Cysts ज्यादा जानकारी के लिए नीचे के लिंक पर क्लिक करें  Homeopathic Doctor Gaya || Homoeopathic Treatment Gaya || Homeopathic Doctor In Cherki || Khandail || Sagahi || Saiyadih || Takiya|| Sherghati ||Shrichak Gaya ||Bishunpra ||Vishnupura  #Best_Homeopathic_Doctor_Sherghati_शेरघाटी  Jharkhand k Doctors is page par Salana 6000 k hisab se Advertisement de sakte hain.... मुझसे WhatsApp_7301014009 के जरिये ...