Skip to main content

#CoronaVirus:- अनलॉक पटना

अनलॉक -1 : पटना में आज से बदल गएं कई नियम, अब रोज खुलेंगी दुकानें, मॉल और रेस्टोरेंट भी खुलने की भी तारीख तय

पटना, हिन्दुस्तान टीम,Last Modified: Mon, Jun 01 2020. 08:31 IST

                                                                                                          -


पटना के बाजारों में सोमवार से रोजाना चहल-पहल दिखेगी। सभी दुकानों को सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक खोलने का आदेश दिया गया है। अभी तक दुकानें शाम छह बजे तक खुलती थीं। डीएम कुमार रवि ने बताया कि रात नौ बजे से सुबह पांच बजे तक पटना में कर्फ्यू रहेगा। यानी बाहर निकलने पर प्रतिबंध रहेगा। सप्ताह में तीन दिन दुकान खोलने और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में ऑड-इवेन की अनिवार्यता समाप्त कर दी गयी है। सभी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की सभी दुकानें भी रोजाना खुल खुलेंगी। गृह विभाग के आदेश का अनुपालन करते हुए यह आदेश जारी किया गया है।
दवा दुकानें चौबीस घंटे खुलेंगी 
डीएम ने बताया कि दवा दुकानों, क्लीनिक और अस्पताल पर समय की पाबंदी नहीं होगी। ये चौबीस घंटे खुल सकती हैं। इसके अलावा अन्य सभी प्रकार की दुकानें रात नौ बजे तक ही खुलेंगी। 
मॉल भी 8 जून के बाद खुलेंगे
राजधानी के सभी मॉल आठ जून से खुलेंगे। दरअसल, अनलॉक 1 में मॉल भी आठ जून के बाद खोलने का निर्देश दिया गया है। 
कंटेनमेंट जोन में प्रतिबंध 30 जून तक
कंटेनमेंट जोन में लॉकडाउन की अवधि 30 जून तक बढ़ा दी गई है, इसलिए यहां छूट नहीं होगी। यहां केवल आवश्यक सेवाएं ही बहाल रहेंगी। यानी इन इलाकों में मेडिकल एवं अन्य जरूरी सेवाएं से संबंधित दुकानें खुलेंगी। 
रेस्टोरेंट में बैठकर खाने की अनुमति 8 के बाद संभव
पटना में रेस्टोरेंट भी खुलेंगे। फिलहाल मिठाई या अन्य खाद्य सामग्री घर ले जा सकते हैं। ऐसी दुकानें होम डिलीवरी भी कर सकती हैं। केंद्र की गाइडलाइन के अनुसार होटलों में खाने की छूट आठ जून के बाद मिल सकती है। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि होटल, रेस्टोरेंट या मिठाई की दुकानों में अक्सर भीड़ होती है इसीलिए भीड़ पर निगरानी रखें। उन्होंने 8 जून के पहले इनके बारे में जानकारी भी मांगी है। 
निजी वाहनों को पास की जरूरत नहीं होगी
राज्य के अंदर किसी व्यक्ति या सामग्री के आवागमन के लिए पास की जरूरत नहीं होगी। लोग अपने वाहनों को लेकर गंतव्य स्थान पर जा सकते हैं। इससे पहले लोगों को राज्य के बाहर या राज्य के अन्य जिलों में जाने के लिए जिला प्रशासन से अनुमति लेनी पड़ती थी। यह प्रतिबंध गृह विभाग के निर्देश के बाद प्रशासन ने हटा लिया है।
https://www.livehindustan.com

Comments

Popular posts from this blog

"बक्श देता है 'खुदा' उनको, ... ! जिनकी 'किस्मत' ख़राब होती है ... !! वो हरगिज नहीं 'बक्शे' जाते है, ... ! जिनकी 'नियत' खराब होती है... !!"

सिमरन प्रजापति  with  Rekha Vinod Jain  and  4 others Mon  ·  क्या खुब लिखा है किसी ने ... "बक्श देता है 'खुदा' उनको, ... ! जिनकी 'किस्मत' ख़राब होती है ... !! वो हरगिज नहीं 'बक्शे' जाते है, ... ! जिनकी 'नियत' खराब होती है... !!" न मेरा 'एक' होगा, न तेरा 'लाख' होगा, ... ! न 'तारिफ' तेरी होगी, न 'मजाक' मेरा होगा ... !! गुरुर न कर "शाह-ए-शरीर" का, ... ! मेरा भी 'खाक' होगा, तेरा भी 'खाक' होगा ... !! जिन्दगी भर 'ब्रांडेड-ब्रांडेड' करने वालों ... ! याद रखना 'कफ़न' का कोई ब्रांड नहीं होता ... !! कोई रो कर 'दिल बहलाता' है ... ! और कोई हँस कर 'दर्द' छुपाता है ... !! क्या करामात है 'कुदरत' की, ... ! 'ज़िंदा इंसान' पानी में डूब जाता है और 'मुर्दा' तैर के दिखाता है ... !! 'मौत' को देखा तो नहीं, पर शायद 'वो' बहुत "खूबसूरत" होगी, ... ! "कम्बख़त" जो भी ...

छिनतई होती रही और सामने से चली गई पुलिस.....

 DB Gaya 28.08.23

Dr Neyaz Khalid ! MBBS FCGP (Delhi) Dr Arun Tiwari's Assistant ! Best General Physician in Patna ! (बेस्ट जनरल फिजिशियन इन पटना )

Nadeem E Homoeopathic Medicare Centre Dr Kausar Nadeem BEMS (Patna)  1.Old Azimabad  Colony Patna 2.New Karimganj Gaya Details k Liye  Call OR WhatsApp _ 7301014009 Note :-कैफियत बता कर डाक से भी दवा मंगवा सकते हैं  #Khandail के Sayeed Nagar (Gaya) में  #Homeopathy से सभी रोगों ( सर्दी, खाँसी, बुखार, जोड़ों का दर्द, कमर दर्द, किडनी का पत्थर, पित्ताशय में पत्थर समेत तमाम छोटी बीमारियों का सस्ता इलाज़! ज्यादा जानकारी के लिए सम्पर्क करें ---7301014009 Best Sexologist || Dermatologist ||Skin Specialist ||Hair Problems ||Kidney Stones ||Tumour ||Glands ||Cysts ज्यादा जानकारी के लिए नीचे के लिंक पर क्लिक करें  Homeopathic Doctor Gaya || Homoeopathic Treatment Gaya || Homeopathic Doctor In Cherki || Khandail || Sagahi || Saiyadih || Takiya|| Sherghati ||Shrichak Gaya ||Bishunpra ||Vishnupura  #Best_Homeopathic_Doctor_Sherghati_शेरघाटी  Jharkhand k Doctors is page par Salana 6000 k hisab se Advertisement de sakte hain.... मुझसे WhatsApp_7301014009 के जरिये ...