Skip to main content

पीएफ खाते के संबंध में कोई परेशानी हो तो कहां करें शिकायत?

 

पीएफ खाते के संबंध में कोई परेशानी हो तो कहां करें शिकायत?

 | Navbharat Times | Updated: 06 Oct 2020, 08:49:46 AM

अगर आपका भी पीएफ खाता है और आपको किसी तरह की समस्या को लेकर शिकायत (Complain Provident Fund related problem online) करनी है तो अब ये प्रक्रिया और आसान हो गई है। इसके लिए आप epfigms.gov.in पर जाकर शिकायत कर सकते हैं या फिर ईपीएफओ के ट्विटर हैंडल @socialepfo पर ट्वीट कर के भी शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

    
complain about any problem related to provident fund online here, epfo ​​eases the process
पीएफ खाते के संबंध में कोई परेशानी हो तो कहां करें शिकायत?
अगर आप नौकरीपेशा हैं तो आपका ईपीएफओ में पीएफ अकाउंट भी होगा। अब ईपीएफओ ने प्रोविडेंट फंड से जुड़ी कोई भी शिकायत (Complain Provident Fund related problem online) करने की प्रक्रिया को बेहद आसान बना दिया है। सब्सक्राइबर कोई भी शिकायत ऑनलाइन ही कर सकते हैं। अगर प्रोविडेंट फंड निकालने, ईपीएफ अकाउंट ट्रांसफर करने, केवाईसी आदि से जुड़ी आपकी कोई शिकायत है तो आप Grevens Management System के जरिए अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं। इतना ही नहीं, आप ईपीएफओ के ट्विटर हैंडल @socialepfo पर ट्वीट कर के भी शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

कैसे करें शिकायत?

  • सबसे पहले इस लिंक (epfigms.gov.in) पर जाएं।
  • वहां Register Grievance पर क्लिक करें।
  • इसके बाद एक नया वेबपेज खुलेगा, जहां आपको स्टेटस चुनना होगा। आपको पीएफ मेंबर, ईपीएस पेंशनर, एंप्लॉयर या फिर अन्य में से किसी एक को चुनना होगा। अगर आपके पास यूएएन या पेंशन पेमेंट ऑर्डर नहीं है तो जहां आप अन्य यानी Other का विकल्प चुनें।
  • पीएफ से जुड़ी शिकायत के लिए PF member स्टेटस चुनना होगा, जिसके बाद अपना यूएएन और सिक्योरिटी कोड डालकर Get Details पर क्लिक करें।

डिटेल मिलने के बाद करना होगा ये सब

  • इसके बाद आपको डिटेल दिखने लगेंगी। यहां Get OTP पर क्लिक करें, जिसके बाद आपके रजिस्टर्स मोबाइल और ईमेल आईडी पर एक ओटीपी आएगा।
  • ओटीपी डालने के बाद आप वेरिफाई हो जाएंगे और आपको निजी जानकारियां भरनी होंगी।।
  • निजी जानकारियां डालने के बाद वह पीएफ नंबर चुनें, जिसे लेकर आपने शिकायत दर्ज कराई हुई है।
  • इसके बाद एक पॉप अप स्क्रीन खुलेगी, जिसमें आपको चुनना होगा कि आपकी शिकायत किस संबंध में है।
  • शिकायत की कैटेगरी चुनें और जरूरी जानकारियां भरें। अगर आपके पास कोई प्रूफ है तो उसे अपलोड भी किया जा सकता है।
  • एक बार शिकायत रजिस्टर हो जाने के बाद Add पर क्लिक कर करे सबमिट पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपकी शिकायत रजिस्टर हो जाएगी और आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर एक कंप्लेन रजिस्ट्रेशन नंबर आ जाएगा, जिसे संभाल कर रखें।

कैसे चेक करें अपनी शिकायत का स्टेटस

अपनी शिकायत दर्ज करने के बाद आप उसका स्टेटस भी चेक कर सकते हैं कि आपकी शिकायत को लेकर क्या प्रोग्रेस है। इसके लिए आपको एक बार फिर उसी वेबसाइट पर जाना होगा, जहां आपने अपनी शिकायत दर्ज की थी। सबसे पहले इस लिंक (epfigms.gov.in) पर जाएं। वहां पर आपको View Status विकल्प दिखेगा, जिस पर क्लिक कर के आप अपनी शिकायत का रजिस्ट्रेशन नंबर और मोबाइल नंबर डालना होगा, जिसके बाद आपको शिकायत का स्टेटस पता चल जाएगा।

Web Title : complain about any problem related to provident fund online here, epfo ​​eases the process
Hindi News from Navbharat Times, TIL Network
ऐप पर पढ़ें

Comments

Popular posts from this blog

"बक्श देता है 'खुदा' उनको, ... ! जिनकी 'किस्मत' ख़राब होती है ... !! वो हरगिज नहीं 'बक्शे' जाते है, ... ! जिनकी 'नियत' खराब होती है... !!"

सिमरन प्रजापति  with  Rekha Vinod Jain  and  4 others Mon  ·  क्या खुब लिखा है किसी ने ... "बक्श देता है 'खुदा' उनको, ... ! जिनकी 'किस्मत' ख़राब होती है ... !! वो हरगिज नहीं 'बक्शे' जाते है, ... ! जिनकी 'नियत' खराब होती है... !!" न मेरा 'एक' होगा, न तेरा 'लाख' होगा, ... ! न 'तारिफ' तेरी होगी, न 'मजाक' मेरा होगा ... !! गुरुर न कर "शाह-ए-शरीर" का, ... ! मेरा भी 'खाक' होगा, तेरा भी 'खाक' होगा ... !! जिन्दगी भर 'ब्रांडेड-ब्रांडेड' करने वालों ... ! याद रखना 'कफ़न' का कोई ब्रांड नहीं होता ... !! कोई रो कर 'दिल बहलाता' है ... ! और कोई हँस कर 'दर्द' छुपाता है ... !! क्या करामात है 'कुदरत' की, ... ! 'ज़िंदा इंसान' पानी में डूब जाता है और 'मुर्दा' तैर के दिखाता है ... !! 'मौत' को देखा तो नहीं, पर शायद 'वो' बहुत "खूबसूरत" होगी, ... ! "कम्बख़त" जो भी ...

छिनतई होती रही और सामने से चली गई पुलिस.....

 DB Gaya 28.08.23

Magar Momino pe Kushada hain rahen || Parashtish karen Shauq se Jis ki chahein

  करे गैर गर बूत की पूजा तो काफिर  जो ठहराए बेटा खुदा का तो काफिर  गिरे आग पर बहर सिजदा तो काफिर  कवाकिब में मानें करिश्मा तो काफिर  मगर मोमिनो पर कुशादा हैं राहें  परस्तिश करें शौक से जिस की चाहें  नबी को जो चाहें खुदा कर दिखाएं  इमामों का रुतबा नबी से बढ़ाएं  मज़ारों पे दिन रात नजरें चढ़ाएं  शहीदों से जा जा के मांगें दुआएं  न तौहीद में कुछ खलल इससे आये  न इस्लाम बिगड़े न ईमान जाए । ( मुसद्दस हाली ) __________________________________________________ Padhne k baad kya Samjhe ? Agar Gair Boot ki Puja , Murti Puja , Yani ek khuda k Awala ki kisi Dusre ki puja kare to Kafir  Eesha Alaihissalam ko manne wale Agar Ek Allah ki Parastish karne k sath Eesha Alaihissalam ko Khuda maan Liya to  Fir bhi Kaafir  Aag ki sijdah Jisne Kiya wah bhi kaafir ho gaya  Falkiyaat Aur chaand aur sitaron k Wajud ko Allah ka banaya hua n maan kar Sirf Karishma maan liya to bhi Kaafir ... Lekin Musalmano ki Rahen Aasan aur Wasi  kai...