Skip to main content

कोई नहीं कर पाएगा आपको WhatsApp ग्रुप में एड, जानें कैसे

 आपकी मर्जी के बिना कोई नहीं कर पाएगा आपको WhatsApp ग्रुप में एड, जानें कैसे

अगर आप भी अनचाहे ग्रुप में अक्सर जोड़े जाने की परेशानी से जूझते हैं तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं। आप अपने WhatsApp की मौजूदा सेटिंग्स में कुछ बदलाव करके इस परेशानी से निजात पा सकते हैं।

ख़ास बातें
  • व्हाट्सऐप की मौजूदा सेटिंग्स में करने होंगे बदलाव
  • एंड्रॉयड व आईओएस दोनों यूज़र्स के लिए यह तरीका अलग-अलग है
  • ग्रुप में एड करने से पहले ली जाएगी आपकी इजाज़त
आपकी मर्जी के बिना कोई नहीं कर पाएगा आपको WhatsApp ग्रुप में एड, जानें कैसे
WhatsApp ग्रुप एक बहुत ही फायदेमंद फीचर है, जिसका इस्तेमाल लगभग हर कोई करता है। आप व्हाट्सऐप पर विभिन्न तरह के ग्रुप्स का इस्तेमाल करते हैं जिसमें कुछ ग्रुप्स फैमिली के होते हैं, कुछ दोस्तों के तो कुछ ग्रुप प्रोफेशनल लाइव से जुड़े होते हैं। ग्रुप की सहायता से आप एक ही समय में एक मैसेज को कई लोगों को भेज सकते हैं। हालांकि, किसी भी चीज की अति सर दर्द बनने में समय नहीं लेती। कुछ ऐसा ही होता है व्हाट्सऐप ग्रुप्स के साथ, कई बार कुछ लोग आपको बेवजह फालतू ग्रुप्स में एड कर देते हैं, जिसके नोटिफिकेशन आपका सर दर्द बन जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं आपके पास एक ऐसा तरीका है, जिसके बाद कोई भी आपको बिना आपकी मर्जी के किसी ग्रुप में एड नहीं कर पाएगा। आज हम आपको इसी तरीके की जानकारी देने जा रहे हैं।

अगर आप भी अनचाहे ग्रुप में अक्सर जोड़े जाने की परेशानी से जूझते हैं तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं। आप अपने व्हाट्सऐप की मौजूदा सेटिंग्स में कुछ बदलाव करके इस परेशानी से निजात पा सकते हैं। हालांकि, एंड्रॉयड व आईओएस दोनों यूज़र्स के लिए यह तरीका अलग-अलग है।
 

आइए पहले जानते हैं एंड्रॉयड पर कैसे इस्तेमाल होता है ये तरीका

whatsapp

-सबसे पहले अपने एंड्रॉयड स्मार्टफोन पर WhatsApp को खोलें और फिर ऊपरी दायीं ओर दिख रहे तीन-डॉट आइकन पर क्लिक करें।

-इसके बाद सेटिंग्स पर क्लिक करें और अकाउंट में जाकर Privacy पर क्लिक करें।

-इसके बाद ग्रुप पर टैप करें और फिर यहां दिख रहे एवरीवन, My Contacts और My Contacts Except में से किसी एक विकल्प का चयन करें।

-अगर आप Everyone विकल्प का चयन करते हैं तो इसमें कोई भी व्हाट्सऐप यूज़र आपको ग्रुप का हिस्सा बना सकेगा।

-“My Contacts” इसमें यूज़र के कॉन्टेक्ट लिस्ट में मौज़ूद एडमिन ही उस यूज़र को ग्रुप का हिस्सा बना पाएंगे।

-My Contacts Except विकल्प का चयन करते हैं तो आपको केवल चुनिंदा यूज़र्स ही व्हाट्सऐप ग्रुप में जोड़ पाएंगे। इसको इनेबल करने का मतलब है कि सभी ग्रुप एडमिन को किसी यूज़र को व्हाट्सऐप ग्रुप का हिस्सा बनाने के लिए इनविटेशन भेजना होगा। हालांकि, यूज़र को इस इनविटेशन पर 72 घंटों पर फैसला करना होगा।
Advertisement
 

आईफोन यूज़र्स ऐसे करें सेटिंग्स में बदलाव

 
whatsapp
-सबसे पहले आईफोन में व्हाट्सऐप ऐप को खोलें और फिर बॉटम बार में दिए सेटिंग्स विकल्प पर क्लिक करें।

-इसके बाद सेटिंग्स पर क्लिक करें और Privacy पर जाकर ग्रुप्स पर क्लिक करें।

-अब अगली स्क्रीन पर आपको तीन विकल्प मिलेंगे, एवरीवन, मॉय कॉन्टेक्ट और My Contacts Except। यहां पर आपको My Contacts Except विकल्प का चयन करना है।
साभार :-  https://hindi.gadgets360.com/apps/whatsapp-how-to-stop-being-adding-to-groups-2021-whatsapp-news


लेटेस्ट टेक न्यूज़स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Comments

Lograj anand said…
Tips And Tricks|| Tips And Tricks For Smartphone [2021]. Click and know more.
https://tachtoday.com/

Popular posts from this blog

"बक्श देता है 'खुदा' उनको, ... ! जिनकी 'किस्मत' ख़राब होती है ... !! वो हरगिज नहीं 'बक्शे' जाते है, ... ! जिनकी 'नियत' खराब होती है... !!"

सिमरन प्रजापति  with  Rekha Vinod Jain  and  4 others Mon  ·  क्या खुब लिखा है किसी ने ... "बक्श देता है 'खुदा' उनको, ... ! जिनकी 'किस्मत' ख़राब होती है ... !! वो हरगिज नहीं 'बक्शे' जाते है, ... ! जिनकी 'नियत' खराब होती है... !!" न मेरा 'एक' होगा, न तेरा 'लाख' होगा, ... ! न 'तारिफ' तेरी होगी, न 'मजाक' मेरा होगा ... !! गुरुर न कर "शाह-ए-शरीर" का, ... ! मेरा भी 'खाक' होगा, तेरा भी 'खाक' होगा ... !! जिन्दगी भर 'ब्रांडेड-ब्रांडेड' करने वालों ... ! याद रखना 'कफ़न' का कोई ब्रांड नहीं होता ... !! कोई रो कर 'दिल बहलाता' है ... ! और कोई हँस कर 'दर्द' छुपाता है ... !! क्या करामात है 'कुदरत' की, ... ! 'ज़िंदा इंसान' पानी में डूब जाता है और 'मुर्दा' तैर के दिखाता है ... !! 'मौत' को देखा तो नहीं, पर शायद 'वो' बहुत "खूबसूरत" होगी, ... ! "कम्बख़त" जो भी ...

छिनतई होती रही और सामने से चली गई पुलिस.....

 DB Gaya 28.08.23

Dr Neyaz Khalid ! MBBS FCGP (Delhi) Dr Arun Tiwari's Assistant ! Best General Physician in Patna ! (बेस्ट जनरल फिजिशियन इन पटना )

Nadeem E Homoeopathic Medicare Centre Dr Kausar Nadeem BEMS (Patna)  1.Old Azimabad  Colony Patna 2.New Karimganj Gaya Details k Liye  Call OR WhatsApp _ 7301014009 Note :-कैफियत बता कर डाक से भी दवा मंगवा सकते हैं  #Khandail के Sayeed Nagar (Gaya) में  #Homeopathy से सभी रोगों ( सर्दी, खाँसी, बुखार, जोड़ों का दर्द, कमर दर्द, किडनी का पत्थर, पित्ताशय में पत्थर समेत तमाम छोटी बीमारियों का सस्ता इलाज़! ज्यादा जानकारी के लिए सम्पर्क करें ---7301014009 Best Sexologist || Dermatologist ||Skin Specialist ||Hair Problems ||Kidney Stones ||Tumour ||Glands ||Cysts ज्यादा जानकारी के लिए नीचे के लिंक पर क्लिक करें  Homeopathic Doctor Gaya || Homoeopathic Treatment Gaya || Homeopathic Doctor In Cherki || Khandail || Sagahi || Saiyadih || Takiya|| Sherghati ||Shrichak Gaya ||Bishunpra ||Vishnupura  #Best_Homeopathic_Doctor_Sherghati_शेरघाटी  Jharkhand k Doctors is page par Salana 6000 k hisab se Advertisement de sakte hain.... मुझसे WhatsApp_7301014009 के जरिये ...