हिंसा का आरोपी बिट्टू बजरंगी उर्फ राजकुमार एक बार फिर चर्चा में है

Bittu Bajrangi Marriage बारात लेकर पहुंचा बिट्टू बजरंगी मिला धोखा!अब लगा रोने | Nuh Voilence Accused

 



Nuh Violence Accused Bittu Bajrangi Reaches Aligarh To Get Married: नूंह हिंसा का आरोपी बिट्टू बजरंगी उर्फ राजकुमार एक बार फिर चर्चा में है, लेकिन इस बार वजह शादी है। बताया जा रहा है कि वह शादी करने के लिए बारात लेकर अलीगढ़ पहुंचा, मगर मंदिर में न दुल्हन मिली और न ही बिचौलिया। मजबूरन उसे बगैर दुल्हन के ही बारात वापस लानी पड़ी।


शादी कथित तौर पर लाखों रुपये में तय हुई थी और बिचौलियों को एडवांस रकम भी दी गई थी। आरोप है कि तय जगह पर कोई मौजूद नहीं था और फोन कॉल्स का भी जवाब नहीं मिला। इसके बाद बिट्टू ने खुद के साथ धोखाधड़ी होने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।


Bittu Bajrangi से जुड़ा यह मामला अब सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बना हुआ है, जहां एक कथित ऑडियो क्लिप भी वायरल बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।



 

#BittuBajrangi #NuhViolence #Aligarh #MarriageScam #BreakingNews #HaryanaNews #ViralAudio #PoliceCase #IndiaNews

Comments