राजस्थान के अजमेर में गंज थाना पुलिस ने जाली नोटों के बड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए 13 लाख 6 हजार रुपये के नकली नोट और नोटों की छपाई में इस्तेमाल होने वाली प्रिंटेड शीटें बरामद की हैं। पुलिस ने इस मामले में 27 वर्षीय विक्रम जोन नामक युवक को गिरफ्तार किया है, जो पेशे से वेल्डिंग मिस्त्री बताया गया है। प्रारंभिक जांच के अनुसार आरोपी नकली नोटों को बाजार में खपाने की तैयारी कर रहा था। यह कार्रवाई पुलिस के विशेष अभियान के तहत की गई। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी किसी बड़े जाली नोट गिरोह से जुड़ा है या नहीं।
#ajmer#rajasthan#fakenotes#crime#police#breakingnews#hindinews#latestnews#ajmerpolice#sudarshannews

Comments