दिल्ली के जंतर-मंतर पर बीते करीब एक महीने से चल रहा सीजेपी का विरोध प्रदर्शन अब समाप्त हो गया है. धर्मेंद्र प्रधान के शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफ़ा देने के बाद इस विरोध प्रदर्शन के समाप्त होने की घोषणा की गई. इसे भारत में युवाओं के विरोध प्रदर्शन के तौर पर भी याद किया जा रहा है. हालांकि कई मौकों पर इसमें पॉलिटिकल एक्टिविस्ट योगेंद्र यादव भी दिखाई देते रहे. योगेंद्र यादव धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े के फ़ैसले को किस तरह देखते हैं, सीजेपी क्या आगे चलकर राजनीतिक दल बन सकती है, सोनम वांगचुक की इस विरोध प्रदर्शन में कैसी भूमिका रही और युवाओं का यह प्रदर्शन किस तरह से अलग था? इन तमाम सवालों पर बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के असिस्टेंट एडिटर पंकज प्रियदर्शी ने योगेंद्र यादव के साथ ख़ास बातचीत की. #cjp #dharmendrapradhan #yogendrayadav
Comments