25 जुलाई को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में छात्रों ने प्रदर्शन किया था. इन्हीं प्रदर्शनों के दौरान हिंसा की कुछ घटनाएं भी सामने आई थीं. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दस लोगों को गिरफ़्तार किया था. पुलिस का दावा है कि इनमें से कोई भी छात्र नहीं है. पुलिस के इन दावों की पड़ताल करने के लिए बीबीसी की टीम गिरफ़्तार हुए लोगों के घर पहुंची और उनके परिजनों से बात की. देखिए बीबीसी को अपनी इस पड़ताल में क्या कुछ पता चला.
Comments