Crime Katha: Rampur में CRPF Camp हमले के आरोपी Sharif की हत्या की कहानी | UP Crime News
जिस मोहम्मद शरीफ को रामपुर CRPF कैंप आतंकी हमले के मुख्य आरोपों से इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बरी कर दिया था, उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक सवार हमलावरों ने मंगलवार शाम उस वक्त हमला किया, जब शरीफ अपने बेटे के साथ घर लौट रहा था। 29 अक्टूबर 2025 को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सबूतों और जांच में खामियों के आधार पर शरीफ को आतंकी हमले के मुख्य आरोपों से बरी किया था। हालांकि, अवैध हथियार रखने के मामले में आर्म्स एक्ट के तहत उसकी सजा बरकरार रही। हत्या के बाद सोशल मीडिया पर एक कथित पोस्ट में इसे 'इंसाफ' और शहीदों का बदला बताया गया। इस घटना ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या अदालत के फैसले के बाद किसी को खुद कानून हाथ में लेने का अधिकार है? क्या किसी व्यक्ति को उसके नाम और धर्म के आधार पर अपराधी मान लेना सही है? इस खास Crime Katha में जानिए मोहम्मद शरीफ हत्याकांड की पूरी कहानी, रामपुर CRPF कैंप हमले का मामला, हाईकोर्ट का फैसला और मालेगांव ब्लास्ट केस से इसकी तुलना
Comments