इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर! करीब 19 साल से इजराइल की सत्ता के केंद्र में रहे बेंजामिन नेतन्याहू के सामने अब सबसे बड़ी राजनीतिक चुनौती खड़ी हो गई है। राष्ट्रपति इसहाक हर्जोग ने पूर्व सेना प्रमुख और याशर पार्टी के नेता गादी आइजनकोट को नई सरकार बनाने का आधिकारिक न्योता दे दिया है। 27 अक्टूबर को हुए आम चुनाव में नेतन्याहू की लिकुड पार्टी 27 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनी, लेकिन उनका गठबंधन 120 सदस्यीय नेसेट में बहुमत के 61 सीटों के आंकड़े से पीछे रह गया। दूसरी तरफ गादी आइजनकोट के चार-पार्टी गठबंधन को 48 सीटें मिलीं। अरब नेतृत्व वाली पार्टियों के समर्थन के बाद आइजनकोट को सरकार बनाने के लिए 67 सांसदों का समर्थन मिला। हालांकि सरकार बनाना अभी आसान नहीं है। आइजनकोट को 28 दिनों में कम से कम 61 सांसदों का समर्थन जुटाना होगा। जरूरत पड़ने पर उन्हें 14 दिनों की अतिरिक्त मोहलत भी मिल सकती है।
Israel Election Result के बाद Netanyahu आउट, Gadi Eisenkot बनेंगे PM?
Comments