Skip to main content

दलितों से अभी भी गंदे हो रहे भगवान! लक्ष्मी पूजा करने पर महादलित परिवार की पिटाई


दलितों से अभी भी गंदे हो रहे भगवान! लक्ष्मी पूजा करने पर महादलित परिवार की पिटाई
Created By : नेशनल दस्तक ब्यूरो Date : 2016-11-01 Time : 16:26:40 PM
    
बिहार शरीफ। दलितों को पूजा करने पर अभी भी कथित उच्च जाति के भगवान गंदे हो जाते हैं। पिछले दिनों खबर आई थी कि कर्नाटक के उडुप्पी में एक मंदिर का प्रांगण इसलिए गंदा हो गया था क्योंकि वहां दलितों ने मीटिंग की थी। इस मीटिंग के बाद इसका शुद्धिकरण किया गया था। अब ऐसा ही मामला बिहार से सामने आया है।
यहां लक्ष्मी पूजा करने पर उच्च जाति के लोगों ने रविवार को महादलितों को रोका। विरोध करने पर पिटाई की। उनके घरों पर पथराव किया। इससे गांव में तनाव बढ़ गया है। इसमें महादलितों के छह से ज्यादा लोग घायल हो गए। घटना के चलते पुलिस छावनी में गांव तब्दील हो गया।
पुलिस के मुताबिक रविवार को महादलित लक्ष्मी पूजा के बाद प्रसाद वितरण कर रहे थे। इस दौरान गांव के सवर्णों ने उन्हें रोका। इस पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। उच्च जाति के लोगों ने महादलितों को पीटा और उनके घरों पर पथराव किया। इसमें महादलित परिवार की सुशीला देवी, बुलेटन पासवान, धर्मवीर कुमार, अजीत कुमार और लवली कुमारी घायल हो गए। इनका इलाज गांव के निजी क्लीनिक में कराया जा रहा है। विवाद बढ़ने की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।
पढ़ें- दलित रैली के बाद 'शुद्धिकरण' मामले में आरोपियों पर कार्रवाई के लिए सीएम को पत्र
गांव में परंपरा चली रही थी कि मूर्ति स्थापित होने के बाद गांव में उसे घुमाया जाता है उसके बाद मूर्ति को मंदिर में स्थापित की जाती है। तनाव के मद्देनजर जिला प्रशासन ने मूर्ति को मंदिर में स्थापित करा दिया और आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम पर रोक लगा दी है।
पढ़ें- दलितों की बैठक के बाद RSS ने किया 'शुद्धिकरण' समारोह का आयोजन
दरअसल,  महादलित परिवार की सुशीला देवी के पुत्र संतोष कुमार की सिपाही की नौकरी लगी थी। महिला ने मन्नत मांगी थी कि पुत्र की नौकरी होने पर वह लक्ष्मी की मूर्ति का खर्च देगी। महिला के पैसे से गांव में मूर्ति बिठाई गई। महिला जब अपने परिवार के साथ पूजा-अर्चना करने गई तो उच्च जाति के लोगों ने उसे पूजा करने और प्रसाद बांटने से मना कर दिया। इसके बाद परिवार के सभी सदस्यों को मार-पीटकर वहां से खदेड़ दिया गया।
पंचायत ने 2002 से लगा रखी थी पूजा पर रोक: महादलित परिवार के रविन्द्र रविदास ने बताया कि वर्ष 2002 में पूजा करने को लेकर उच्च जाति के लोगों ने गोलीबारी की थी। वे महादलित और दलित परिवारों को मंदिर में पूजा करने नहीं देते हैं। बवाल के बाद पंचायत ने फैसला सुनाया था कि कोई भी महादलित परिवार मूर्ति पूजा में शामिल नहीं होगा।
सन्दर्भ :- http://www.nationaldastak.com/story/view/mahadalit-family-beaten-becose-worship

Comments

Popular posts from this blog

"बक्श देता है 'खुदा' उनको, ... ! जिनकी 'किस्मत' ख़राब होती है ... !! वो हरगिज नहीं 'बक्शे' जाते है, ... ! जिनकी 'नियत' खराब होती है... !!"

सिमरन प्रजापति  with  Rekha Vinod Jain  and  4 others Mon  ·  क्या खुब लिखा है किसी ने ... "बक्श देता है 'खुदा' उनको, ... ! जिनकी 'किस्मत' ख़राब होती है ... !! वो हरगिज नहीं 'बक्शे' जाते है, ... ! जिनकी 'नियत' खराब होती है... !!" न मेरा 'एक' होगा, न तेरा 'लाख' होगा, ... ! न 'तारिफ' तेरी होगी, न 'मजाक' मेरा होगा ... !! गुरुर न कर "शाह-ए-शरीर" का, ... ! मेरा भी 'खाक' होगा, तेरा भी 'खाक' होगा ... !! जिन्दगी भर 'ब्रांडेड-ब्रांडेड' करने वालों ... ! याद रखना 'कफ़न' का कोई ब्रांड नहीं होता ... !! कोई रो कर 'दिल बहलाता' है ... ! और कोई हँस कर 'दर्द' छुपाता है ... !! क्या करामात है 'कुदरत' की, ... ! 'ज़िंदा इंसान' पानी में डूब जाता है और 'मुर्दा' तैर के दिखाता है ... !! 'मौत' को देखा तो नहीं, पर शायद 'वो' बहुत "खूबसूरत" होगी, ... ! "कम्बख़त" जो भी ...

छिनतई होती रही और सामने से चली गई पुलिस.....

 DB Gaya 28.08.23

Dr Neyaz Khalid ! MBBS FCGP (Delhi) Dr Arun Tiwari's Assistant ! Best General Physician in Patna ! (बेस्ट जनरल फिजिशियन इन पटना )

Nadeem E Homoeopathic Medicare Centre Dr Kausar Nadeem BEMS (Patna)  1.Old Azimabad  Colony Patna 2.New Karimganj Gaya Details k Liye  Call OR WhatsApp _ 7301014009 Note :-कैफियत बता कर डाक से भी दवा मंगवा सकते हैं  #Khandail के Sayeed Nagar (Gaya) में  #Homeopathy से सभी रोगों ( सर्दी, खाँसी, बुखार, जोड़ों का दर्द, कमर दर्द, किडनी का पत्थर, पित्ताशय में पत्थर समेत तमाम छोटी बीमारियों का सस्ता इलाज़! ज्यादा जानकारी के लिए सम्पर्क करें ---7301014009 Best Sexologist || Dermatologist ||Skin Specialist ||Hair Problems ||Kidney Stones ||Tumour ||Glands ||Cysts ज्यादा जानकारी के लिए नीचे के लिंक पर क्लिक करें  Homeopathic Doctor Gaya || Homoeopathic Treatment Gaya || Homeopathic Doctor In Cherki || Khandail || Sagahi || Saiyadih || Takiya|| Sherghati ||Shrichak Gaya ||Bishunpra ||Vishnupura  #Best_Homeopathic_Doctor_Sherghati_शेरघाटी  Jharkhand k Doctors is page par Salana 6000 k hisab se Advertisement de sakte hain.... मुझसे WhatsApp_7301014009 के जरिये ...