Skip to main content

*🇮🇳 गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं 🇮🇳*


*बिपिन कुमार चौधरी*
BPNPSS MUL (कटिहार)

अत्यंत हर्ष की बात है कि आजाद भारत की जनता अपना 70वां गणतंत्र दिवस बड़े हीं धूम-धाम के साथ मनाने जा रही है। सभी सार्वजनिक जगहों पर झण्डोंतोलन, मंच से कुछ बड़ी-बड़ी बातें, देशप्रेम से ओत-प्रोत नारे, कुछ सांस्कृतिक  कार्यक्रम और अल्पाहार वितरण के साथ कर्यक्रम की इतिश्री...।

जिंदगी बहुत छोटी है जबकि  इंसान की आवश्यकताएँ अनंत... और इन अनंत आवश्यकताओं को एन-केन-प्रकारेण हासिल करने के लिये लोगों में अजब की प्रतिस्पर्धा है। स्वच्छ प्रतिस्पर्धा मानव उत्थान के लिये नित्य नये आयाम खोलते हैं लेकिन प्रतिस्पर्धा की अंधी दौड़ में मानवता और राष्ट्रीय-स्वाभिमान से सौदा कर अपनी महत्वकांक्षा की पूर्ति हेतु अपने पद और अधिकार का दुरूपयोग करने वाले लोग क्या तिरंगा के सामने स्वयं को लज्जित महसूस नहीं करते हैं। अंग्रेजो ने हमारे देश के नागरिकों के साथ काफी अत्याचार और शोषण किया था लेकिन अपने हीं राष्ट्र के लोगों के द्वारा शोषित-पीड़ित व्यक्ति के दिल से पूछिये उन पर तब क्या गुजरती है जब ...


👉🏻  वाजिब कार्य के लिये बिचौलियों की जी-हजुरी करनी पड़ती है।

👉🏻 कबीर अंत्येष्टि के लिये प्राप्त होने वाली राशि के लिये भी नज़राना देना पड़ता है।

👉🏻 कुछ डाक्टर द्वारा कमीशन के लालच में जाँच की लंबी फेहरिस्त के बाद गरीब आदमी दवाई के अभाव में मर जाता है।

👉🏻 सरकारी विद्यालय के प्रतिभाशाली बच्चों की प्रतिभा शिक्षकों के उदासीन व्यवहार के कारण निखरने से पहले दम तोड़ देती है।

👉🏻 बुढ़ापे की लाठी पेंशन और वृद्धापेंशन पर भी सरकारी बाबू लोग गिद्धनजर गड़ाये बैठे होते हैं।

👉🏻 जनता की सेवा के नाम पर सत्ता की शीर्ष पर पहुँच कर राजीनीति पार्टी और नेताजी अपने वादों को भूल जाते हैं।

*समस्याएं अनंत हैं और इन समस्याओं का समाधान बंदूक के दम पर होने वाली क्रांति से संभव नहीं हैं। इसके लिये कलम के सिपाहियों की जरूरत है। इन कलम के सिपाहियों को तैयार करने की जवाबदेही हम शिक्षकों पर है।* आइए गणतंत्र की सफलता के लिये हम सभी शिक्षक दिल से हवन करें... और अपने विद्यालय के गरीब बच्चों को एक सशक्त, सुदृढ़ और इंसानियत से सराबोर राष्ट्र हित के लिये संघर्ष करने वाले सुशिक्षित नागरिक बनाने के लिये अपने कर्तव्यों का यथासंभव पालन करें। इन्हीं शब्दों के साथ *सम्पूर्ण शिक्षक समाज और प्रत्येक भारतीय* को *बिहार पंचायत नगर प्रारंम्भिक शिक्षक संघ मूल कटिहार* की ओर से गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं 🙏🏻🙏🏻🙏🏻

🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳

*बिपिन कुमार चौधरी*
BPNPSS MUL (कटिहार)

Comments

Popular posts from this blog

"बक्श देता है 'खुदा' उनको, ... ! जिनकी 'किस्मत' ख़राब होती है ... !! वो हरगिज नहीं 'बक्शे' जाते है, ... ! जिनकी 'नियत' खराब होती है... !!"

सिमरन प्रजापति  with  Rekha Vinod Jain  and  4 others Mon  ·  क्या खुब लिखा है किसी ने ... "बक्श देता है 'खुदा' उनको, ... ! जिनकी 'किस्मत' ख़राब होती है ... !! वो हरगिज नहीं 'बक्शे' जाते है, ... ! जिनकी 'नियत' खराब होती है... !!" न मेरा 'एक' होगा, न तेरा 'लाख' होगा, ... ! न 'तारिफ' तेरी होगी, न 'मजाक' मेरा होगा ... !! गुरुर न कर "शाह-ए-शरीर" का, ... ! मेरा भी 'खाक' होगा, तेरा भी 'खाक' होगा ... !! जिन्दगी भर 'ब्रांडेड-ब्रांडेड' करने वालों ... ! याद रखना 'कफ़न' का कोई ब्रांड नहीं होता ... !! कोई रो कर 'दिल बहलाता' है ... ! और कोई हँस कर 'दर्द' छुपाता है ... !! क्या करामात है 'कुदरत' की, ... ! 'ज़िंदा इंसान' पानी में डूब जाता है और 'मुर्दा' तैर के दिखाता है ... !! 'मौत' को देखा तो नहीं, पर शायद 'वो' बहुत "खूबसूरत" होगी, ... ! "कम्बख़त" जो भी ...

छिनतई होती रही और सामने से चली गई पुलिस.....

 DB Gaya 28.08.23

Dr Neyaz Khalid ! MBBS FCGP (Delhi) Dr Arun Tiwari's Assistant ! Best General Physician in Patna ! (बेस्ट जनरल फिजिशियन इन पटना )

Nadeem E Homoeopathic Medicare Centre Dr Kausar Nadeem BEMS (Patna)  1.Old Azimabad  Colony Patna 2.New Karimganj Gaya Details k Liye  Call OR WhatsApp _ 7301014009 Note :-कैफियत बता कर डाक से भी दवा मंगवा सकते हैं  #Khandail के Sayeed Nagar (Gaya) में  #Homeopathy से सभी रोगों ( सर्दी, खाँसी, बुखार, जोड़ों का दर्द, कमर दर्द, किडनी का पत्थर, पित्ताशय में पत्थर समेत तमाम छोटी बीमारियों का सस्ता इलाज़! ज्यादा जानकारी के लिए सम्पर्क करें ---7301014009 Best Sexologist || Dermatologist ||Skin Specialist ||Hair Problems ||Kidney Stones ||Tumour ||Glands ||Cysts ज्यादा जानकारी के लिए नीचे के लिंक पर क्लिक करें  Homeopathic Doctor Gaya || Homoeopathic Treatment Gaya || Homeopathic Doctor In Cherki || Khandail || Sagahi || Saiyadih || Takiya|| Sherghati ||Shrichak Gaya ||Bishunpra ||Vishnupura  #Best_Homeopathic_Doctor_Sherghati_शेरघाटी  Jharkhand k Doctors is page par Salana 6000 k hisab se Advertisement de sakte hain.... मुझसे WhatsApp_7301014009 के जरिये ...