Skip to main content

विंग कमांडर अभिनंदन की कल होगी पाकिस्तान से रिहाई: इमरान खान


इमरानइमेज कॉपीरइटPTV

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने कहा कि पकड़े गए भारतीय पायलट को शुक्रवार को भारत को सौंप दिया जाएगा. इमरान ख़ान ने ये घोषणा संसद के संयुक्त सत्र में की.
एक दिन पहले ही भारत ने पाकिस्तान से कहा था कि वो अपने क़ब्ज़े से इंडियन एयर फ़ोर्स के पायलट विंग कमांडर अभिनंदन की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करे.
संसद को संबोधित करते हुए इमरान ख़ान ने कहा, ''हमने भारत को चिट्ठी लिखी कि विदेश मंत्रियों को मिलना चाहिए लेकिन हमें बेहतर जवाब नहीं मिला. हमें लगा कि इसका जवाब इसलिए नहीं आया क्योंकि भारत में चुनाव हैं. इनके चुनावी अजेंडा में हमारे साथ संबंध अच्छे हों, ये है ही नहीं."
इमरान ख़ान ने कहा-
  • हमें ख़ौफ़ था चुनाव के मद्देनज़र कुछ ना कुछ होगा जिसे भारत चुनाव के लिए इस्तेमाल करेगा.
  • मैं ये नहीं कहता कि पुलवामा में भारत का हाथ था, लेकिन हमले आधे घंटे के भीतर हमारे ऊपर आरोप लगे.
  • हमें इससे क्या मिलता. हमने भारत को जांच में सहयोग के लिए कहा, हम अपनी ज़मीं पर दहशतगर्दी को इजाज़त नहीं देंगे.
  • मैं पाक मीडिया से कहना चाहता हूं कि यहां मीडिया का बेहतर रुख़ था. हम लोगों ने ख़ुद देखा है कि आतंक से क्या होता है. हम पीड़ित है. मुझे अफ़सोस है कि भारत की मीडिया ने बेहद बचकाना रवैया दिखाया उन्हें नहीं पता युद्ध का नुकसान, हमारी मीडिया ने 70 हज़ार लोगों की मौत आतंक के कारण होते देखी है.
  • आज भारत ने डॉज़ियर भेजा लेकिन दो दिन पहले हमला कर दिया. ये पहले डॉज़ियर दे सकते थे. भारतीय चुनाव को देखते हुए भारत सरकार ये कर रही है.
  • जब भारत ने पाकिस्तान पर हमला किया तो मुझे सुबह-सुबह पता चला. हमने सेना प्रमुख से बात की. हमें किसी के हताहत नहीं होने की ख़बर मिली. हमने तय किया कि हम कुछ ना करे. अगर कोई हताहत नहीं हुआ और हम किसी को हताहत कर दें तो ये ग़लत होता. हमने एक ज़िम्मेदार देश की तरह ये दिखाया कि हमले पर हम चुप नहीं होंगे.

विंग कमांडर अभिनंदनइमेज कॉपीरइट@OFFICIALDGISPR
Image captionविंग कमांडर अभिनंदन

  • इस हमले में पायलट पाक के कब्ज़े में है. मैंने मोदी को कल फ़ोन करने की कोशिश की ताकि हम बता सकें. लेकिन वे नहीं चाहते कि बात हो. हमारी सारी कोशिश है कि तनाव कम हो.
  • मैं हिंदुस्तान की आवाम से पूछना चाहता हूं कि क्या इस ज़ुल्म से कश्मीर पाया जा सकता है? पिछले 20 साल में कोई भी कश्मीर के नेता भारत की नीतियों के साथ नहीं रहना चाहते. वो आज़ादी चाहते हैं. आख़िर क्यों कश्मीरी युवा ख़ुद को बम बना लेता है. आख़िर क्यों उनमें मरने का ख़ौफ़ ख़त्म हो गया है. भारत में एक बहस की ज़रूरत है. हर वक़्त पाकिस्तान पर ऊंगली ना उठाए.
  • मोदी को पैग़ाम देना चाहता हूं कि किसी को युद्ध की ओर ना ढकेलें. भारत से कहना चाहता हूं इसे यहीं रोक दें आगे ना ले जाएं वरना पाकिस्तान को मजबूरी में जवाब देना होगा.
इमरान ख़ान के संसद में संबोधन से पहले ही पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद क़ुरैशी ने कहा था कि वह भारतीय पायलट को रिहा करने को लेकर भारत से बातचीत को तैयार हैं.
पाकिस्तान के पत्रकार हामिद मीर ने ट्वीट करके बताया था कि जियो न्यूज़ को दिए गए इंटरव्यू में विदेश मंत्री शाह महमूद क़ुरैशी ने कहा, ''पाकिस्तान और भारत के बीच चल रहा तनाव अगर विंग कमांडर अभिनंदन को रिहा करने से कम होता है तो हम इसे लेकर बातचीत के लिए तैयार हैं.''

अभिनंदन कौन हैं?

अभिनंदन भारतीय वायु सेना में विंग कमांडर हैं. वो बुधवार को मिग 21 लेकर उड़े थे लेकिन पाकिस्तानी एयरफ़ोर्स ने इसे मार गिराया और पायलट को अपने क़ब्ज़े में ले लिया.
पाकिस्तानी सेना ने अभिनंदन का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है.
अभिनंदन के जो शुरुआती वीडियो पाकिस्तान से आए हैं उनमें वो ज़ख़्मी दिख रहे थे और उनके चेहरे पर ख़ून फैला हुआ था.

अभिनंदनइमेज कॉपीरइटPAKISTAN INFORMATION MINISTRY
Image captionअभिनंदन

एक वीडियो में अभिनंदन को कुछ लोग पीटते हुए दिख रहे थे. एक अन्य वीडियो में अभिनंदन की आंखों पर पट्टी है और वो कह रहे हैं, ''मेरा नाम विंग कमांडर अभिनंदन है. मेरा सर्विस नंबर 27981 है. मैं एक फ्लाइंग पायलट हूं.''
एक और वीडियो में अभिनंदन चाय या कॉफ़ी पीते नज़र आ रहे हैं. अभिनंदन इस वीडियो में कह रहे हैं कि उनके साथ बढ़िया व्यवहार किया जा रहा है और वो अगर भारत वापस आते हैं तब भी यही बात कहेंगे.
इस वीडियो में अभिनंदन ख़ुद को दक्षिण भारत का बता रहे हैं. उनसे यह भी पूछा गया कि क्या वो शादीशुदा हैं तो इसके जवाब में उन्होंने हां कहा.
अभिनंदन के पिता भी एयरफ़ोर्स में ही थे और उनके भाई भी एयरफ़ोर्स में ही हैं. अभिनंदन 2004 में कमीशन्ड हुए थे.

Comments

Popular posts from this blog

"बक्श देता है 'खुदा' उनको, ... ! जिनकी 'किस्मत' ख़राब होती है ... !! वो हरगिज नहीं 'बक्शे' जाते है, ... ! जिनकी 'नियत' खराब होती है... !!"

सिमरन प्रजापति  with  Rekha Vinod Jain  and  4 others Mon  ·  क्या खुब लिखा है किसी ने ... "बक्श देता है 'खुदा' उनको, ... ! जिनकी 'किस्मत' ख़राब होती है ... !! वो हरगिज नहीं 'बक्शे' जाते है, ... ! जिनकी 'नियत' खराब होती है... !!" न मेरा 'एक' होगा, न तेरा 'लाख' होगा, ... ! न 'तारिफ' तेरी होगी, न 'मजाक' मेरा होगा ... !! गुरुर न कर "शाह-ए-शरीर" का, ... ! मेरा भी 'खाक' होगा, तेरा भी 'खाक' होगा ... !! जिन्दगी भर 'ब्रांडेड-ब्रांडेड' करने वालों ... ! याद रखना 'कफ़न' का कोई ब्रांड नहीं होता ... !! कोई रो कर 'दिल बहलाता' है ... ! और कोई हँस कर 'दर्द' छुपाता है ... !! क्या करामात है 'कुदरत' की, ... ! 'ज़िंदा इंसान' पानी में डूब जाता है और 'मुर्दा' तैर के दिखाता है ... !! 'मौत' को देखा तो नहीं, पर शायद 'वो' बहुत "खूबसूरत" होगी, ... ! "कम्बख़त" जो भी ...

छिनतई होती रही और सामने से चली गई पुलिस.....

 DB Gaya 28.08.23

Dr Neyaz Khalid ! MBBS FCGP (Delhi) Dr Arun Tiwari's Assistant ! Best General Physician in Patna ! (बेस्ट जनरल फिजिशियन इन पटना )

Nadeem E Homoeopathic Medicare Centre Dr Kausar Nadeem BEMS (Patna)  1.Old Azimabad  Colony Patna 2.New Karimganj Gaya Details k Liye  Call OR WhatsApp _ 7301014009 Note :-कैफियत बता कर डाक से भी दवा मंगवा सकते हैं  #Khandail के Sayeed Nagar (Gaya) में  #Homeopathy से सभी रोगों ( सर्दी, खाँसी, बुखार, जोड़ों का दर्द, कमर दर्द, किडनी का पत्थर, पित्ताशय में पत्थर समेत तमाम छोटी बीमारियों का सस्ता इलाज़! ज्यादा जानकारी के लिए सम्पर्क करें ---7301014009 Best Sexologist || Dermatologist ||Skin Specialist ||Hair Problems ||Kidney Stones ||Tumour ||Glands ||Cysts ज्यादा जानकारी के लिए नीचे के लिंक पर क्लिक करें  Homeopathic Doctor Gaya || Homoeopathic Treatment Gaya || Homeopathic Doctor In Cherki || Khandail || Sagahi || Saiyadih || Takiya|| Sherghati ||Shrichak Gaya ||Bishunpra ||Vishnupura  #Best_Homeopathic_Doctor_Sherghati_शेरघाटी  Jharkhand k Doctors is page par Salana 6000 k hisab se Advertisement de sakte hain.... मुझसे WhatsApp_7301014009 के जरिये ...