Skip to main content

एक और बड़े कांड का तार मुजफ्फरपुर से जुड़ गया है, खबर एक व्हाट्सएप ग्रूप से लिया गया है ।

*🚨पटना सेंट्रल मॉल से चोरी गए 70 लाख का तार जुड़ा मुजफ्फरपुर से, तह तक पहुंची पुलिस*

*पटना के सेंट्रल मॉल से हुई बड़ी चोरी का तार मुजफ्फरपुर से जुड़ गया है। इस मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जानें इस खबर में क्‍या है पूरा मामला। ...*

*✍🏽मुजफ्फरपुर*। पटना के सेंट्रल मॉल से हुई बड़ी चोरी का तार मुजफ्फरपुर से जुड़ गया है। इस मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। चोरी गए लगभग 70 लाख में से 50 लाख बरामद कर लिये गये हैं। यह बरामदगी मुजफ्फरपुर के औराई थाना क्षेत्र से हुई है। पुलिस ने योगेंद्र साह समेत घर के सात लोगों को हिरासत में लिया है। हालांकि स्थानीय पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर रही है।

बता दें कि यह मॉल मोकामा विधायक अनंत सिंह का है, जिसे उन्होंने किराए पर दे रखा है। रविवार को पटना के फ्रेजर रोड स्थित सेंट्रल मॉल में चोरी हुई थी, जिसमें चोरों को 69.68 लाख रुपये हाथ लगे थे। मॉल के मैनेजर सूरज साह के बयान पर कोतवाली थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

*गांव में ऐसे पहुंची पटना पुलिस*

ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार की रात लगभग साढ़े तीन बजे कई गाडिय़ों में सवार होकर लगभग एक दर्जन लोग गांव में पहुंचे। ग्रामीण महेंद्र मांझी को योगेंद्र साह समझ अपने कब्जे में ले लिया। उसके साथ गांव में घूमने के बाद जब असलियत का पता चली तो पुलिस टीम ने योगेंद्र साह के घर को घेर लिया। घर में सोए सभी को अपने कब्जे में लेकर पटना चली गई। ग्रामीणों को यह नहीं पता कि यह पटना पुलिस की टीम थी। गांव वाले जब औराई थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार यादव के पास पहुंचे तो उन्होंने इस तरह की बात से इन्कार किया।

*यह हुई थी घटना*

रविवार की रात चोर मॉल की चौथी मंजिल पर स्थित तिजोरी वाले कमरे का शीशा तोड़कर घुसा था। तिजोरी में लगी चाबी से उसे खोलकर 70 लाख रुपये लेकर फरार हो गया था। मॉल के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर की तस्वीर कैद हो गई थी। फुटेज में दिख रहा है कि चोर सीढ़ी के रास्ते चौथी मंजिल तक गया और इसी रास्ते बाहर निकला। घटना के वक्त मॉल का दरवाजा खुला था। चोर के चेहरे पर नकाब था। वहीं औराई थानाध्यक्ष ने बताया कि पटना पुलिस किसी को पकड़कर ले गई है, हमें जानकारी नहीं मिली है। पता लगाया जा रहा है।

*मॉल के ही बैग में ले गए रुपये*

गौरतलब है कि चोर मॉल के अंदर बिना बैग और झोले के आया था। सीसीटीवी कैमरे में दिख रहे फुटेज में चोर मॉल से ही एक नीला और लाल रंग का बैग उठाया और उसमें तिजोरी से पैसा निकालकर रख लिया। इसके बाद वह सीढ़ी से नीचे उतरा और गार्ड से रुक कर बात की और फिर वहां से बाहर निकल गया। गार्ड ने पुलिस को बताया कि नकाबपोश चोर को जब उसने टोका, तो उसने बोला कि वह यहां काम करता है। उसका काम खत्म हो गया। वह बाहर जा रहा है। हैरानी की बात है कि गार्ड ने उसका बैग चेक नहीं किया और उसे यूं ही जाने दिया। उसने पुलिस को यह भी बताया कि उसका बैग चेक करना उसका काम नहीं है। वारदात के बाद पुलिस की एक टीम ने सड़क पर लगे पटना पुलिस के सीसीटीवी कैमरे को खंगाला, परंतु उसमें चोर की तस्वीर नहीं मिली। इसके बाद पुलिस निजी कैमरों को खंगाल रही है।

Comments

Popular posts from this blog

"बक्श देता है 'खुदा' उनको, ... ! जिनकी 'किस्मत' ख़राब होती है ... !! वो हरगिज नहीं 'बक्शे' जाते है, ... ! जिनकी 'नियत' खराब होती है... !!"

सिमरन प्रजापति  with  Rekha Vinod Jain  and  4 others Mon  ·  क्या खुब लिखा है किसी ने ... "बक्श देता है 'खुदा' उनको, ... ! जिनकी 'किस्मत' ख़राब होती है ... !! वो हरगिज नहीं 'बक्शे' जाते है, ... ! जिनकी 'नियत' खराब होती है... !!" न मेरा 'एक' होगा, न तेरा 'लाख' होगा, ... ! न 'तारिफ' तेरी होगी, न 'मजाक' मेरा होगा ... !! गुरुर न कर "शाह-ए-शरीर" का, ... ! मेरा भी 'खाक' होगा, तेरा भी 'खाक' होगा ... !! जिन्दगी भर 'ब्रांडेड-ब्रांडेड' करने वालों ... ! याद रखना 'कफ़न' का कोई ब्रांड नहीं होता ... !! कोई रो कर 'दिल बहलाता' है ... ! और कोई हँस कर 'दर्द' छुपाता है ... !! क्या करामात है 'कुदरत' की, ... ! 'ज़िंदा इंसान' पानी में डूब जाता है और 'मुर्दा' तैर के दिखाता है ... !! 'मौत' को देखा तो नहीं, पर शायद 'वो' बहुत "खूबसूरत" होगी, ... ! "कम्बख़त" जो भी ...

छिनतई होती रही और सामने से चली गई पुलिस.....

 DB Gaya 28.08.23

Dr Neyaz Khalid ! MBBS FCGP (Delhi) Dr Arun Tiwari's Assistant ! Best General Physician in Patna ! (बेस्ट जनरल फिजिशियन इन पटना )

Nadeem E Homoeopathic Medicare Centre Dr Kausar Nadeem BEMS (Patna)  1.Old Azimabad  Colony Patna 2.New Karimganj Gaya Details k Liye  Call OR WhatsApp _ 7301014009 Note :-कैफियत बता कर डाक से भी दवा मंगवा सकते हैं  #Khandail के Sayeed Nagar (Gaya) में  #Homeopathy से सभी रोगों ( सर्दी, खाँसी, बुखार, जोड़ों का दर्द, कमर दर्द, किडनी का पत्थर, पित्ताशय में पत्थर समेत तमाम छोटी बीमारियों का सस्ता इलाज़! ज्यादा जानकारी के लिए सम्पर्क करें ---7301014009 Best Sexologist || Dermatologist ||Skin Specialist ||Hair Problems ||Kidney Stones ||Tumour ||Glands ||Cysts ज्यादा जानकारी के लिए नीचे के लिंक पर क्लिक करें  Homeopathic Doctor Gaya || Homoeopathic Treatment Gaya || Homeopathic Doctor In Cherki || Khandail || Sagahi || Saiyadih || Takiya|| Sherghati ||Shrichak Gaya ||Bishunpra ||Vishnupura  #Best_Homeopathic_Doctor_Sherghati_शेरघाटी  Jharkhand k Doctors is page par Salana 6000 k hisab se Advertisement de sakte hain.... मुझसे WhatsApp_7301014009 के जरिये ...