Skip to main content

इमरान ख़ान की नरेंद्र मोदी से सीधी बात, क्या मिलेगा शपथग्रहण समारोह का न्यौता


नरेंद्र मोदी और इमरान ख़ानइमेज कॉपीरइटGETTY IMAGES
14 फ़रवरी को भारत प्रशासित कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों पर चरमपंथी हमले और उसके बाद भारतीय वायु सेना द्वारा बालाकोट में की गई एयरस्ट्राइक के बाद पहली बार भारतीय और पाकिस्तानी प्रधानमंत्रियों के बीच रविवार को सीधी बातचीत हुई.
भारतीय और पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा है कि रविवार को पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टेलिफ़ोन कॉल करके लोकसभा चुनावों में उन्हें जीत की बधाई दी.
भारतीय विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री से क्षेत्रीय शांति और विकास के लिए आतंकवाद की समाप्ति के लिए लड़ने पर ज़ोर दिया.
बयान के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि हमारे क्षेत्र में शांति, प्रगति और समृद्धि के लिए भरोसे, हिंसा और आतंकवाद से मुक्त वातावरण बनाना आवश्यक है."
वहीं, पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा है कि टेलिफ़ोन कॉल के दौरान इमरान ख़ान ने भारतीय प्रधानमंत्री से दक्षिण एशिया में शांति, विकास और आपसी सहयोग के अपने वादे को दोहराया.
प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने कहा कि वह भारतीय प्रधानमंत्री के साथ इन मुद्दों पर काम करने को लेकर उत्साहित हैं.
नवाज़ शरीफ़ और नरेंद्र मोदीइमेज कॉपीरइटGETTY IMAGES

2014 में शपथ ग्रहण में नवाज़ शरीफ़

पुलवामा हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के संबंध बेहद तनावपूर्ण हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दूसरी बार लोकसभा चुनावों में जीत दर्ज की है जबकि 2014 में चुनाव जीतने के बाद अपने शपथ ग्रहण समारोह में उन्होंने दक्षिण एशियाई देशों के राष्ट्र प्रमुखों को आमंत्रित किया था.
इस शपथ ग्रहण समारोह में पाकिस्तान के तत्कालीन प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ़ भी शामिल थे. इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शपथ ग्रहण समारोह 30 मई को है.
वह इस बार किन देशों के राष्ट्र प्रमुखों को शपथ ग्रहण समारोह में बुलाएंगे यह अभी तक साफ़ नहीं है.
भारतीय विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में यह भी बताया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इमरान ख़ान के अलावा मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति और नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री ने भी टेलीफ़ोन कॉल करके बधाई दी.
मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद ने प्रधानमंत्री मोदी को उनकी ऐतिहासिक जीत पर बधाई देते हुए क्षेत्र में कट्टरपंथ और चरमपंथ से साथ लड़ने की महत्ता पर बल दिया. इसके जवाब में प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें धन्यवाद देते हुए क्षेत्र में विकास, सुरक्षा और शांति पर साथ काम करने का भरोसा दिलाया.
वहीं, नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री माधव कुमार नेपाल ने भी प्रधानमंत्री मोदी को बधाई दी. उन्होंने कहा कि विश्व शक्ति के रूप में भारत का उदय पूरे क्षेत्र का उत्थान करेगा.
ये भी पढ़ें:

Comments

Popular posts from this blog

"बक्श देता है 'खुदा' उनको, ... ! जिनकी 'किस्मत' ख़राब होती है ... !! वो हरगिज नहीं 'बक्शे' जाते है, ... ! जिनकी 'नियत' खराब होती है... !!"

सिमरन प्रजापति  with  Rekha Vinod Jain  and  4 others Mon  ·  क्या खुब लिखा है किसी ने ... "बक्श देता है 'खुदा' उनको, ... ! जिनकी 'किस्मत' ख़राब होती है ... !! वो हरगिज नहीं 'बक्शे' जाते है, ... ! जिनकी 'नियत' खराब होती है... !!" न मेरा 'एक' होगा, न तेरा 'लाख' होगा, ... ! न 'तारिफ' तेरी होगी, न 'मजाक' मेरा होगा ... !! गुरुर न कर "शाह-ए-शरीर" का, ... ! मेरा भी 'खाक' होगा, तेरा भी 'खाक' होगा ... !! जिन्दगी भर 'ब्रांडेड-ब्रांडेड' करने वालों ... ! याद रखना 'कफ़न' का कोई ब्रांड नहीं होता ... !! कोई रो कर 'दिल बहलाता' है ... ! और कोई हँस कर 'दर्द' छुपाता है ... !! क्या करामात है 'कुदरत' की, ... ! 'ज़िंदा इंसान' पानी में डूब जाता है और 'मुर्दा' तैर के दिखाता है ... !! 'मौत' को देखा तो नहीं, पर शायद 'वो' बहुत "खूबसूरत" होगी, ... ! "कम्बख़त" जो भी ...

छिनतई होती रही और सामने से चली गई पुलिस.....

 DB Gaya 28.08.23

Dr Neyaz Khalid ! MBBS FCGP (Delhi) Dr Arun Tiwari's Assistant ! Best General Physician in Patna ! (बेस्ट जनरल फिजिशियन इन पटना )

Nadeem E Homoeopathic Medicare Centre Dr Kausar Nadeem BEMS (Patna)  1.Old Azimabad  Colony Patna 2.New Karimganj Gaya Details k Liye  Call OR WhatsApp _ 7301014009 Note :-कैफियत बता कर डाक से भी दवा मंगवा सकते हैं  #Khandail के Sayeed Nagar (Gaya) में  #Homeopathy से सभी रोगों ( सर्दी, खाँसी, बुखार, जोड़ों का दर्द, कमर दर्द, किडनी का पत्थर, पित्ताशय में पत्थर समेत तमाम छोटी बीमारियों का सस्ता इलाज़! ज्यादा जानकारी के लिए सम्पर्क करें ---7301014009 Best Sexologist || Dermatologist ||Skin Specialist ||Hair Problems ||Kidney Stones ||Tumour ||Glands ||Cysts ज्यादा जानकारी के लिए नीचे के लिंक पर क्लिक करें  Homeopathic Doctor Gaya || Homoeopathic Treatment Gaya || Homeopathic Doctor In Cherki || Khandail || Sagahi || Saiyadih || Takiya|| Sherghati ||Shrichak Gaya ||Bishunpra ||Vishnupura  #Best_Homeopathic_Doctor_Sherghati_शेरघाटी  Jharkhand k Doctors is page par Salana 6000 k hisab se Advertisement de sakte hain.... मुझसे WhatsApp_7301014009 के जरिये ...