Skip to main content

दलित युवक को ज़िंदा जलाया, सदमे में बीमार मां की मौत


दलितइमेज कॉपीरइटTHINKSTOCK
उत्तर प्रदेश के हरदोई ज़िले में एक दलित युवक की कथित तौर पर पहले पिटाई की गई, उसके बाद चारपाई में बांधकर उसे आग के हवाले कर दिया गया. बताया जा रहा है कि इस घटना की सूचना मिलने के बाद युवक की बीमार मां की भी मौत हो गई.
पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ़्तार किया है. घटना के पीछे प्रेम प्रसंग को वजह बताया जा रहा है.
हरदोई के पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने बीबीसी को बताया, "जिस घर में युवक की मौत हुई है, उस घर की एक युवती से मृत लड़के का प्रेम प्रसंग चल रहा था. कुछ महीने पहले ये दोनों भाग गए थे लेकिन बाद में लौट आए और दोनों पक्षों में समझौता हो गया. पुलिस ने लड़के के चाचा की शिकायत पर पांच लोगों को नामज़द किया है जिनमें से तीन गिरफ़्तार किए गए जा चुके हैं और अन्य की गिरफ़्तारी की कोशिश हो रही है."
पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी का कहना है कि एफ़आईआर में जो शिकायत दर्ज कराई गई है उसके मुताबिक, लड़का किसी वजह से इधर आया था और उसे पकड़कर मारा-पीटा गया और फिर आग के हवाले कर दिया गया, लेकिन कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को दूसरी वजह भी बताई है. उनके मुताबिक, "शायद वो लड़की के बुलाने पर उससे मिलने के लिए रात में आया था, लेकिन जब लोगों ने देख लिया तो उसने ख़ुद ही अपने ऊपर तेल डाल कर आग लगा ली. पुलिस सभी पक्षों की बारीक़ी से जांच कर रही है."
पचीस वर्षीय मृत युवक मोनू कोतवाली क्षेत्र के भदैचा का रहना वाला था. मोनू के चाचा राजू कुमार की शिकायत पर पुलिस ने एफ़आईआर दर्ज की है जिसमें पांच लोगों को नामज़द किया गया है.

मां पहले से बीमार थीं

एफ़आईआर में कहा गया है कि मोनू की मां रामबेटी का ज़िला अस्पताल में इलाज चल रहा था. शनिवार को डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ रिफ़र कर दिया. उन्हें लखनऊ ले जाने की तैयारी हो रही थी और मोनू को उसके पिता ने घर से पैसे लाने के लिए भेज दिया ताकि सीधे वहीं से रामबेटी को लखनऊ ले जा सकें.
योगी आदित्यनाथइमेज कॉपीरइटPTI
राजू कुमार के मुताबिक, "मोनू घर से पचीस हज़ार रुपये लेकर वापस जा रहा था जिसे हम सभी लोगों ने इकट्ठा करके दिया था. रास्ते में इन लोगों ने उसे पकड़ कर पहले ख़ूब मारा-पीटा और पीटते हुए ही घर ले गए. हमारे एक जानने वाले ने उसे बचाने की कोशिश की और पुलिस को फ़ोन किया लेकिन तब तक उसे बांधकर आग लगा चुके थे. पुलिस की मदद से उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई."
राजू कुमार के मुताबिक, लड़के की मां को लखनऊ ले जाया जा रहा था लेकिन इस घटना को सुनने के बाद सदमे से उनकी भी मौत हो गई. हालांकि पुलिस का कहना है कि रामबेटी की मौत का उससे कोई लेना-देना नहीं है क्योंकि वो पहले सी ही बीमार थी और अस्पताल में भर्ती थी. पुलिस का ये भी कहना है कि दोनों परिवारों के बीच में कुछ ज़मीनी विवाद भी था जिसकी जांच की जा रही है. पुलिस ने राजू कुमार की शिकायत पर राधे गुप्ता, उनकी पत्नी डॉली गुप्ता और सत्यम सिंह को गिरफ़्तार कर लिया है.
पुलिस के मुताबिक, जिस लड़की के साथ मोनू का प्रेम प्रसंग चल रहा था, वो अपनी बुआ के घर पर रहती थी क्योंकि उसके माता-पिता अलग रहते हैं.
एसपी आलोक प्रियदर्शी का कहना है कि जिस दिन की घटना है, उस दिन लड़की के फ़ूफ़ा घर पर नहीं थे और शायद इसी वजह से लड़की ने मोनू को घर पर बुलाया था. बताया जा रहा है कि इन दोनों के परिवार वालों के बीच समझौता भले ही हो गया था लेकिन लड़की और लड़के का मिलना जारी था जिसे लेकर लड़की के परिजन ख़फ़ा थे.
समीरात्मज मिश्र

Comments

Popular posts from this blog

"बक्श देता है 'खुदा' उनको, ... ! जिनकी 'किस्मत' ख़राब होती है ... !! वो हरगिज नहीं 'बक्शे' जाते है, ... ! जिनकी 'नियत' खराब होती है... !!"

सिमरन प्रजापति  with  Rekha Vinod Jain  and  4 others Mon  ·  क्या खुब लिखा है किसी ने ... "बक्श देता है 'खुदा' उनको, ... ! जिनकी 'किस्मत' ख़राब होती है ... !! वो हरगिज नहीं 'बक्शे' जाते है, ... ! जिनकी 'नियत' खराब होती है... !!" न मेरा 'एक' होगा, न तेरा 'लाख' होगा, ... ! न 'तारिफ' तेरी होगी, न 'मजाक' मेरा होगा ... !! गुरुर न कर "शाह-ए-शरीर" का, ... ! मेरा भी 'खाक' होगा, तेरा भी 'खाक' होगा ... !! जिन्दगी भर 'ब्रांडेड-ब्रांडेड' करने वालों ... ! याद रखना 'कफ़न' का कोई ब्रांड नहीं होता ... !! कोई रो कर 'दिल बहलाता' है ... ! और कोई हँस कर 'दर्द' छुपाता है ... !! क्या करामात है 'कुदरत' की, ... ! 'ज़िंदा इंसान' पानी में डूब जाता है और 'मुर्दा' तैर के दिखाता है ... !! 'मौत' को देखा तो नहीं, पर शायद 'वो' बहुत "खूबसूरत" होगी, ... ! "कम्बख़त" जो भी ...

छिनतई होती रही और सामने से चली गई पुलिस.....

 DB Gaya 28.08.23

Dr Neyaz Khalid ! MBBS FCGP (Delhi) Dr Arun Tiwari's Assistant ! Best General Physician in Patna ! (बेस्ट जनरल फिजिशियन इन पटना )

Nadeem E Homoeopathic Medicare Centre Dr Kausar Nadeem BEMS (Patna)  1.Old Azimabad  Colony Patna 2.New Karimganj Gaya Details k Liye  Call OR WhatsApp _ 7301014009 Note :-कैफियत बता कर डाक से भी दवा मंगवा सकते हैं  #Khandail के Sayeed Nagar (Gaya) में  #Homeopathy से सभी रोगों ( सर्दी, खाँसी, बुखार, जोड़ों का दर्द, कमर दर्द, किडनी का पत्थर, पित्ताशय में पत्थर समेत तमाम छोटी बीमारियों का सस्ता इलाज़! ज्यादा जानकारी के लिए सम्पर्क करें ---7301014009 Best Sexologist || Dermatologist ||Skin Specialist ||Hair Problems ||Kidney Stones ||Tumour ||Glands ||Cysts ज्यादा जानकारी के लिए नीचे के लिंक पर क्लिक करें  Homeopathic Doctor Gaya || Homoeopathic Treatment Gaya || Homeopathic Doctor In Cherki || Khandail || Sagahi || Saiyadih || Takiya|| Sherghati ||Shrichak Gaya ||Bishunpra ||Vishnupura  #Best_Homeopathic_Doctor_Sherghati_शेरघाटी  Jharkhand k Doctors is page par Salana 6000 k hisab se Advertisement de sakte hain.... मुझसे WhatsApp_7301014009 के जरिये ...