Skip to main content

असलम भाई' के नाम पर दुर्गा पूजा रुकवाने का सच: फैक्ट चेक


फैक्ट चेकइमेज कॉपीरइटSWARJYA
सोशल मीडिया पर दुर्गा पूजा पंडाल में रुकावट डालते एक व्यक्ति का वीडियो वायरल हो गया है.
वीडियो को शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि ''ये व्यक्ति दुर्गा पूजा पंडाल में घुसकर भजन बंद करवाता है और लोगों को कहता है कि यहां पर मोदी नहीं आएगा, कॉलोनी में रहना है तो असलम भाई कहना है.''
दुर्गा पूजाइमेज कॉपीरइटTWIITER
37 सेकंड के इस वीडियो में दिखाई देता है कि नीले रंग की जीन्स ,शर्ट और टोपी पहने एक व्यक्ति अपने एक साथी के साथ दुर्गा पूजा पंडाल की तरफ बढ़ता है और पंडाल में मौजूद लोगों से संगीत बंद करने के लिए कहता है. इसके बाद नीले कपड़े पहना ये व्यक्ति वहां मौजूद लोगों से कहता है कि ''मालोनी में रहना है तो असलम भाई कहना है. यहाँ मोदी जी नहीं आएंगे, असलम भाई ही आएंगे.''
वायरल हो रहे इस वीडियो को मुंबई के मलाड का बताया जा रहा है.
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को अभी तक 50 लाख से ज़्यादा बार देखा जा चुका हैं और 25 हज़ार बार शेयर किया गया है.
दुर्गा पूजाइमेज कॉपीरइटFACEBOOK
सोशल मीडिया के साथ-साथ स्वराज्य नाम की एक न्यूज़ वेबसाइट ने भी इस ख़बर को छापा है.
फैक्ट चेकइमेज कॉपीरइटSWARJYA
बीबीसी के पाठकों ने भी वॉट्सऐप के ज़रिये हमे ये वीडियो भेजा है और इसकी सच्चाई जाननी चाही है.
बीबीसी ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल हो रहा ये वीडियो को ग़लत और भ्रामक संदेश के साथ फैलाया जा रहा है.

वीडियो की सच्चाई

रिवर्स इमेज सर्च से पता चलता है कि वीडियो में दुर्गा पूजा पंडाल में व्यवधान डालते दिख रहे शख़्स का फ़ेसबुक पर नाम 'आशीष सिंह' है.
फैक्ट चेकइमेज कॉपीरइटFACEBOOK
उनकी फ़ेसबुक प्रोफ़ाइल पर वायरल हो रहे वीडियो को भी देखा जा सकता है जिसे उन्होंने 8 अक्तूबर 2019 को शाम साढ़े सात बजे पोस्ट किया था.
उनकी फ़ेसबुक प्रोफइल के अनुसार आशीष एक जिम के मालिक है और साथ में युवा एकता सामाजिक संस्था के उपाध्यक्ष है.
बीबीसी ने जब आशीष से संपर्क किया तो उन्होंने बीबीसी को बताया कि उनका नाम आशीष सिंह है और सोशल वीडियो पर वायरल हो रहा उनका वीडियो मलाड के मालोनी इलाक़े का है.
आशीष ने बीबीसी से बातचीत में कहा, ''मैं ख़ुद एक हिंदू हूँ और वीडियो को केवल मनोरंजन के उद्देश्य से बनाया गया था. मेरे वीडियो को कुछ लोग ग़लत संदेश के साथ फैला रहे है जिससे सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ा जा सके."
आशीष आगे बताते हैं कि वीडियो में वो जिस व्यक्ति के साथ पंडाल में जाते हैं, उनका नाम नदीम शेख़ है और जिस दूसरे व्यक्ति से वो 'असलम भाई' का नाम लेने के लिए कहते हैं, उनका नाम रविशंकर दुबे है.
आशीष ने कहा कि वीडियो के वायरल हो जाने के बाद उन्होंने और रवि ने एक और वीडियो सोशल मीडिया पर डाला था जिसमें उन्होंने लोगो से अपील की थी कि वो उनका दुर्गा पूजा पंडाल वाला वीडियो ग़लत तरीक़े से शेयर ना करें.
इसके बाद उन्होंने 10 अक्तूबर को मालवानी पुलिस स्टेशन में इस संदर्भ में एक शिकायत भी दर्ज कराई थी.
पुलिस रिपोर्ट, police complain
जिसमें उन्होंने लिखा है- मनोरंजन और दोस्ती में बनाई गई उनके एक वीडियो को कुछ लोगों की ओर से महाराष्ट्र चुनाव के मद्देनज़र ग़लत संदेश के साथ फैलाया जा रहा है जिससे चुनावों में सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ा जा सके.
पुलिस रिपोर्ट, police complain

कौन है मलाड के 'असलम भाई'?

आशीष ने बताया कि असलम शेख़ पश्चिम मलाड से कांग्रेस के मौजूदा विधायक हैं और आगामी विधानसभा चुनावों में भी कांग्रेस के टिकट पर मलाड से चुनाव लड़ रहे हैं.
पुलिस को दिए गए बयान में भी आशीष ने असलम शेख़ का ज़िक्र करते हुए कहा था कि उनके वीडियो को क्षेत्र के मौजूदा विधायक असलम शेख़ के ख़िलाफ़ भी ग़लत तरीक़े से प्रसारित किया जा रहा है जबकि विधायक असलम शेख़ का इस वीडियो से किसी तरह का कोई संबंध नहीं है.

Comments

Popular posts from this blog

"बक्श देता है 'खुदा' उनको, ... ! जिनकी 'किस्मत' ख़राब होती है ... !! वो हरगिज नहीं 'बक्शे' जाते है, ... ! जिनकी 'नियत' खराब होती है... !!"

सिमरन प्रजापति  with  Rekha Vinod Jain  and  4 others Mon  ·  क्या खुब लिखा है किसी ने ... "बक्श देता है 'खुदा' उनको, ... ! जिनकी 'किस्मत' ख़राब होती है ... !! वो हरगिज नहीं 'बक्शे' जाते है, ... ! जिनकी 'नियत' खराब होती है... !!" न मेरा 'एक' होगा, न तेरा 'लाख' होगा, ... ! न 'तारिफ' तेरी होगी, न 'मजाक' मेरा होगा ... !! गुरुर न कर "शाह-ए-शरीर" का, ... ! मेरा भी 'खाक' होगा, तेरा भी 'खाक' होगा ... !! जिन्दगी भर 'ब्रांडेड-ब्रांडेड' करने वालों ... ! याद रखना 'कफ़न' का कोई ब्रांड नहीं होता ... !! कोई रो कर 'दिल बहलाता' है ... ! और कोई हँस कर 'दर्द' छुपाता है ... !! क्या करामात है 'कुदरत' की, ... ! 'ज़िंदा इंसान' पानी में डूब जाता है और 'मुर्दा' तैर के दिखाता है ... !! 'मौत' को देखा तो नहीं, पर शायद 'वो' बहुत "खूबसूरत" होगी, ... ! "कम्बख़त" जो भी ...

छिनतई होती रही और सामने से चली गई पुलिस.....

 DB Gaya 28.08.23

Dr Neyaz Khalid ! MBBS FCGP (Delhi) Dr Arun Tiwari's Assistant ! Best General Physician in Patna ! (बेस्ट जनरल फिजिशियन इन पटना )

Nadeem E Homoeopathic Medicare Centre Dr Kausar Nadeem BEMS (Patna)  1.Old Azimabad  Colony Patna 2.New Karimganj Gaya Details k Liye  Call OR WhatsApp _ 7301014009 Note :-कैफियत बता कर डाक से भी दवा मंगवा सकते हैं  #Khandail के Sayeed Nagar (Gaya) में  #Homeopathy से सभी रोगों ( सर्दी, खाँसी, बुखार, जोड़ों का दर्द, कमर दर्द, किडनी का पत्थर, पित्ताशय में पत्थर समेत तमाम छोटी बीमारियों का सस्ता इलाज़! ज्यादा जानकारी के लिए सम्पर्क करें ---7301014009 Best Sexologist || Dermatologist ||Skin Specialist ||Hair Problems ||Kidney Stones ||Tumour ||Glands ||Cysts ज्यादा जानकारी के लिए नीचे के लिंक पर क्लिक करें  Homeopathic Doctor Gaya || Homoeopathic Treatment Gaya || Homeopathic Doctor In Cherki || Khandail || Sagahi || Saiyadih || Takiya|| Sherghati ||Shrichak Gaya ||Bishunpra ||Vishnupura  #Best_Homeopathic_Doctor_Sherghati_शेरघाटी  Jharkhand k Doctors is page par Salana 6000 k hisab se Advertisement de sakte hain.... मुझसे WhatsApp_7301014009 के जरिये ...