Skip to main content

पेरिस में पुलिस पर हमला ! पढ़ें सही रिपोर्ट ।

पेरिस में पुलिस पर हमला, हमलावर ने चाक़ू से गोद कर की चार लोगों की हत्या


पुलिस ने सेंट्रल पेरिस में इलाके की घेराबंदी कीइमेज कॉपीरइटEPA
Image captionपुलिस ने सेंट्रल पेरिस में इलाके की घेराबंदी की

फ़्रांस की राजधानी पेरिस के पुलिस मुख्यालय में गुरुवार को एक व्यक्ति ने चाक़ू से पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया. इस हमले में चार लोगों की मौत हो गई है.
बाद में पुलिस ने इस हमलावर को मार दिया. पुलिस सूत्रों के मुताबिक़ हमलावर पुलिस मुख्यालय में ही कर्मचारी था. हालांकि उनका नाम अभी नहीं बताया गया है.
अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. सेंट्रल पेरिस में स्थित इस इला डी ला साइटे इलाक़े की पुलिस ने घेराबंदी कर दी है.
पुलिस अधिकारियों के ख़िलाफ़ बढ़ती हिंसा को लेकर समूचे फ़्रांस में पुलिस के हड़ताल पर जाने के एक दिन बाद यह हमला हुआ है.
यह हमला स्थानीय समय के मुताबिक़ 13.00 बजे (भारतीय समय के अनुसार दोपहर 4.30 बजे) हुआ.
हमले के बाद राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, प्रधानमंत्री एडवर्ड फिलिप और गृह मंत्री क्रिस्टोफर कैस्टानेर घटनास्थल पर गए.

घटनास्थलइमेज कॉपीरइटREUTERS

पुलिस विभाग में ही काम करता था हमलावर

पेरिस के मेयर ऐनी हिडाल्गो ने ट्विटर पर इसकी पुष्टि करते हुए लिखा कि नॉट्रेडेम कैथेड्रल समेत प्रमुख पर्यटन स्थलों के समीप हुए हमले में कई लोग मारे गए.
फ़्रांसीसी ब्रॉडकास्टर बीएफएमटीवी के मुताबिक हमले में तीन पुरुषों और एक महिला की मौत हुई है. इसके अलावा एक अन्य व्यक्ति के घायल होने की ख़बर है.
फ़्रांसीसी मीडिया के अनुसार हमलावर की उम्र 45 वर्ष थी और वह 20 सालों से पेरिस पुलिस फोर्स में प्रशासनिक पद पर कार्यरत थे.
इसके मुताबिक़ यह शख़्स पुलिस फ़ोर्स के ख़ुफ़िया विभाग में काम करता था.
बीएफएमटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक़ हमलावर ने दो लोगों को दफ़्तर के अंदर, एक को सीढ़ियों पर और चौथे शख़्स को इमारत के अहाते में चाक़ू मारा. यहीं उस हमलावर को पुलिस ने गोली मारी.

पुलिस ने सेंट्रल पेरिस में इलाके की घेराबंदी कीइमेज कॉपीरइटREUTERS
Image captionघटनास्थल

प्रत्यक्षदर्शी ने क्या बताया?

एक प्रत्यक्षदर्शी ने, जो उनके मुताबिक़ हमले के वक्त पुलिस मुख्यालय के अहाते में मौजूद थे, पेरिस की एक अख़बार को बताया कि "पुलिस दहशत में इधर-उधर भाग रही थी."
उन्होंने कहा, "मैं इस हमले के बारे में सुनकर हैरान था क्योंकि यह वैसी जगह नहीं है जहां आप इस तरह की घटना के बारे में सुनते हैं. पहले मुझे लगा कि यह एक आत्महत्या है क्योंकि वहां आज कर इस तरह की चीज़ें बहुत सुनने को मिलती हैं."
गौरतलब है कि फ़्रांस में बीते कुछ महीनों के दौरान चाक़ूबाजी की कई घटनाएं हुई हैं.
सितंबर के महीने में एक 37 वर्षीय शख़्स ने अपने तीन बच्चों के सामने ही अपनी 27 वर्षीय साथी को मार दिया था.
वहीं अगस्त में फ़्रांस के लियोन शहर में ऐसे ही हमले में एक शख़्स की मौत हो गई थी जबकि नौ लोग घायल हो गए थे.
https://www.bbc.com/hindi/international-49924246 

ये भी पढ़ें:

Comments

Popular posts from this blog

"बक्श देता है 'खुदा' उनको, ... ! जिनकी 'किस्मत' ख़राब होती है ... !! वो हरगिज नहीं 'बक्शे' जाते है, ... ! जिनकी 'नियत' खराब होती है... !!"

सिमरन प्रजापति  with  Rekha Vinod Jain  and  4 others Mon  ·  क्या खुब लिखा है किसी ने ... "बक्श देता है 'खुदा' उनको, ... ! जिनकी 'किस्मत' ख़राब होती है ... !! वो हरगिज नहीं 'बक्शे' जाते है, ... ! जिनकी 'नियत' खराब होती है... !!" न मेरा 'एक' होगा, न तेरा 'लाख' होगा, ... ! न 'तारिफ' तेरी होगी, न 'मजाक' मेरा होगा ... !! गुरुर न कर "शाह-ए-शरीर" का, ... ! मेरा भी 'खाक' होगा, तेरा भी 'खाक' होगा ... !! जिन्दगी भर 'ब्रांडेड-ब्रांडेड' करने वालों ... ! याद रखना 'कफ़न' का कोई ब्रांड नहीं होता ... !! कोई रो कर 'दिल बहलाता' है ... ! और कोई हँस कर 'दर्द' छुपाता है ... !! क्या करामात है 'कुदरत' की, ... ! 'ज़िंदा इंसान' पानी में डूब जाता है और 'मुर्दा' तैर के दिखाता है ... !! 'मौत' को देखा तो नहीं, पर शायद 'वो' बहुत "खूबसूरत" होगी, ... ! "कम्बख़त" जो भी ...

छिनतई होती रही और सामने से चली गई पुलिस.....

 DB Gaya 28.08.23

Dr Neyaz Khalid ! MBBS FCGP (Delhi) Dr Arun Tiwari's Assistant ! Best General Physician in Patna ! (बेस्ट जनरल फिजिशियन इन पटना )

Nadeem E Homoeopathic Medicare Centre Dr Kausar Nadeem BEMS (Patna)  1.Old Azimabad  Colony Patna 2.New Karimganj Gaya Details k Liye  Call OR WhatsApp _ 7301014009 Note :-कैफियत बता कर डाक से भी दवा मंगवा सकते हैं  #Khandail के Sayeed Nagar (Gaya) में  #Homeopathy से सभी रोगों ( सर्दी, खाँसी, बुखार, जोड़ों का दर्द, कमर दर्द, किडनी का पत्थर, पित्ताशय में पत्थर समेत तमाम छोटी बीमारियों का सस्ता इलाज़! ज्यादा जानकारी के लिए सम्पर्क करें ---7301014009 Best Sexologist || Dermatologist ||Skin Specialist ||Hair Problems ||Kidney Stones ||Tumour ||Glands ||Cysts ज्यादा जानकारी के लिए नीचे के लिंक पर क्लिक करें  Homeopathic Doctor Gaya || Homoeopathic Treatment Gaya || Homeopathic Doctor In Cherki || Khandail || Sagahi || Saiyadih || Takiya|| Sherghati ||Shrichak Gaya ||Bishunpra ||Vishnupura  #Best_Homeopathic_Doctor_Sherghati_शेरघाटी  Jharkhand k Doctors is page par Salana 6000 k hisab se Advertisement de sakte hain.... मुझसे WhatsApp_7301014009 के जरिये ...