Skip to main content

#U19WorldCup: फ़ाइनल के बाद भिड़े भारत और बांग्लादेश के खिलाड़ी - पाँच बड़ी ख़बरें


जश्न मनाते बांग्लादेशी खिलाड़ीइमेज कॉपीरइटGETTY IMAGES
भारत और बांग्लादेश के बीच दक्षिण अफ़्रीका में रविवार को खेले गए अंडर 19 विश्व कप फ़ाइनल के बाद मैदान पर अजीब मंज़र देखने को मिला.
जैसे ही बांग्लादेश ने विजयी रन बनाकर ख़िताब अपने नाम किया, दोनों टीमों के कुछ खिलाड़ियों के बीच विवाद हो गया. मैच ख़त्म होने के बाद हालात कुछ देर के लिए तनावपूर्व हो गए.
बांग्लादेश के खिलाड़ी जीत का जश्न मनाते हुए ग्राउंड में दौड़े चले आए और वे काफ़ी आक्रामक हावभाव का प्रदर्शन कर रहे थे.
भारत के एक खिलाड़ी को बांग्लादेश के उस खिलाड़ी से उलझते हुए भी देखा गया जिसने कथित तौर पर कुछ अपशब्द कहे थे.
अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इस घटनाक्रम की शुरुआत के लिए कौन ज़िम्मेदार है. मगर सोशल मीडिया पर इस घटना की चर्चा हो रही है.

इमरान ने किया खाने की चीज़ें सस्ती करने का वादा

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने कहा है कि उनकी सरकार ने खाने-पीने की बुनियादी चीज़ों के दाम घटाने के लिए कुछ क़दम उठाने का फ़ैसला किया है.
इमरान ख़ान की सरकार पिछले कुछ समय से देश में महंगाई बढ़ने के कारण आलोचनाओं का सामना कर रही है. पाकिस्तान में महंगाई दर इस समय नौ सालों के उच्चतम स्तर पर है.
उन्होंने कहा कि मंगलवार को संघीय कैबिनेट की बैठक होगी जिसके बाद पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ़ की सरकार कुछ ज़रूरी क़दमों का एलान करेगी. इस संबंध में इमरान ने ट्वीट भी किया है.
इमरान ने ट्वीट लिखा है, "मैं जानता हूं कि आम लोग, जिनमें वेतनभोगी भी हैं, किन मुश्किलों से जूझ रहे हैं. मैंने तय किया है कि मेरी सरकार मंगलवार को होने वाली कैबिनेट में आम आदमी के लिए बुनियादी खाद्य सामग्री के दाम घटाने के लिए कई क़दमों की घोषणा करेगी."

'भारत पर कोरोना वायरस की चपेट में आने का ख़तरा'

जिन देशों में चीन से कोरोना वायरस आने का सबसे अधिक ख़तरा है, उनमें भारत भी शामिल है.
कोरोना वायरस
शोधकर्ताओं ने चीन के वुहान से फैलना शुरू हुए कोरोना वायरस को लेकर एक गणित आधारित मॉडल बनाया है.
इस मॉडल के आधार पर यह अनुमान लगाने की कोशिश की गई है कि यह वायरस दुनिया में किस तरह से फैल सकता है. इस मॉडल को जर्मनी के रॉबर्ट कोच इंस्टीट्यूट और हमबोल्ट यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने तैयार किया है.
कोरोना की चपेट में आ सकने वाले देशों में भारत का रैंक इस मॉडल के हिसाब से 17वां पड़ता है.
अभी तक भारत में कोरोना वायरस के तीन मामले सामने आए हैं और ये सभी केरल में हैं.
जनता पर प्रभाव के कारण हिरासत में हैं उमर अब्दुल्ला
जम्मू कश्मीर पुलिस ने एक डॉज़ियर में बताया है कि पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्लाह और महबूबा मुफ़्ती को पब्लिक सेफ़्टी एक्ट के तहत हिरासत में क्यों रखा गया है.
डॉज़ियर में लिखा गया है कि उमर अब्दुलाह का जनता पर ख़ासा प्रभाव है. इसी में महबूबा मुफ़्ती को अलगाववादियों की समर्थक कहा गया है.
उमर अब्दुल्ला
उमर अब्दुल्लाह और महबूबा मुफ़्ती पर पब्लिक सेफ़्टी एक्ट (पीएसए) के तहत छह फ़रवरी को केस दर्ज किया गया था. इसी दिन इनकी हिरासत की अवधि ख़त्म हो रही थी.
इन दोनों ही नेताओं को बीते साल अगस्त में जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 को निष्प्रभावी किए जाने के बाद से ही नज़रबंद रखा गया है.
अब पुलिस का डॉज़ियर कहता है, "उमर अब्दुल्लाह का जनता पर ख़ासा प्रभाव है और वह किसी भी कारण के लिए जनता की ऊर्जा का इस्तेमाल कर सकती हैं."
वहीं महबूबा मुफ़्ती को लेकर कहा गया है कि उन्होंने 'राष्ट्र विरोधी बयान दिए' और वह 'अलगावादियों का समर्थन करती हैं.'

ईरान ने दिखाई नई मिसाइल, लॉन्च किया उपग्रह

रविवार को ईरान ने कुछ ही समय के अंतराल में पहले अपनी एक नई बैलिस्टिक मिसाइल से पर्दा उठाया और फिर ख़ुद तैयार किया एक उपग्रह लॉन्च किया.
ईरान के मिसाइलइमेज कॉपीरइटAFP/GETTY
Image captionप्रतीकात्मक तस्वीर
हालांकि यह उपग्रह कक्षा में स्थापित नहीं हो पाया. स्थानीय समय के अनुसार शाम सवा सात बजे इमाम ख़ोमैनी स्पेसपोर्ट से इस उपग्रह को लॉन्च किया गया था.
बाद में ईरान के सरकारी टीवी चैनल में कहा गया कि इस ज़फ़र वन नाम के उपग्रह को ले जा रहा सिमोर्ग रॉकेट कम गति होने के कारण कक्षा तक नहीं पहुंच सका.
ज़फ़र वन ईरान का संचार उपग्रह था. इससे पहले ईरान के एलीट इस्लामिक रेवॉलूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स ने नई मिसाइल को लॉन्च किया जिसमें ऐसे इंजन लगे हैं जो उपग्रहों को कक्षा तक ले जाने की क्षमता रखते हैं.
सरकारी चैनल ने इस मिसाइल की रेंज 500 किलोमीटर बताई है.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

Comments

Popular posts from this blog

"बक्श देता है 'खुदा' उनको, ... ! जिनकी 'किस्मत' ख़राब होती है ... !! वो हरगिज नहीं 'बक्शे' जाते है, ... ! जिनकी 'नियत' खराब होती है... !!"

सिमरन प्रजापति  with  Rekha Vinod Jain  and  4 others Mon  ·  क्या खुब लिखा है किसी ने ... "बक्श देता है 'खुदा' उनको, ... ! जिनकी 'किस्मत' ख़राब होती है ... !! वो हरगिज नहीं 'बक्शे' जाते है, ... ! जिनकी 'नियत' खराब होती है... !!" न मेरा 'एक' होगा, न तेरा 'लाख' होगा, ... ! न 'तारिफ' तेरी होगी, न 'मजाक' मेरा होगा ... !! गुरुर न कर "शाह-ए-शरीर" का, ... ! मेरा भी 'खाक' होगा, तेरा भी 'खाक' होगा ... !! जिन्दगी भर 'ब्रांडेड-ब्रांडेड' करने वालों ... ! याद रखना 'कफ़न' का कोई ब्रांड नहीं होता ... !! कोई रो कर 'दिल बहलाता' है ... ! और कोई हँस कर 'दर्द' छुपाता है ... !! क्या करामात है 'कुदरत' की, ... ! 'ज़िंदा इंसान' पानी में डूब जाता है और 'मुर्दा' तैर के दिखाता है ... !! 'मौत' को देखा तो नहीं, पर शायद 'वो' बहुत "खूबसूरत" होगी, ... ! "कम्बख़त" जो भी ...

छिनतई होती रही और सामने से चली गई पुलिस.....

 DB Gaya 28.08.23

Dr Neyaz Khalid ! MBBS FCGP (Delhi) Dr Arun Tiwari's Assistant ! Best General Physician in Patna ! (बेस्ट जनरल फिजिशियन इन पटना )

Nadeem E Homoeopathic Medicare Centre Dr Kausar Nadeem BEMS (Patna)  1.Old Azimabad  Colony Patna 2.New Karimganj Gaya Details k Liye  Call OR WhatsApp _ 7301014009 Note :-कैफियत बता कर डाक से भी दवा मंगवा सकते हैं  #Khandail के Sayeed Nagar (Gaya) में  #Homeopathy से सभी रोगों ( सर्दी, खाँसी, बुखार, जोड़ों का दर्द, कमर दर्द, किडनी का पत्थर, पित्ताशय में पत्थर समेत तमाम छोटी बीमारियों का सस्ता इलाज़! ज्यादा जानकारी के लिए सम्पर्क करें ---7301014009 Best Sexologist || Dermatologist ||Skin Specialist ||Hair Problems ||Kidney Stones ||Tumour ||Glands ||Cysts ज्यादा जानकारी के लिए नीचे के लिंक पर क्लिक करें  Homeopathic Doctor Gaya || Homoeopathic Treatment Gaya || Homeopathic Doctor In Cherki || Khandail || Sagahi || Saiyadih || Takiya|| Sherghati ||Shrichak Gaya ||Bishunpra ||Vishnupura  #Best_Homeopathic_Doctor_Sherghati_शेरघाटी  Jharkhand k Doctors is page par Salana 6000 k hisab se Advertisement de sakte hain.... मुझसे WhatsApp_7301014009 के जरिये ...