Skip to main content

#Bihar_CoronaVirus_Covid19 ! पॉजिटिव की संख्या 22 हुई ।

कोरोना: 12 घंटे में 7 संदिग्धों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, बिहार में Covid- 19 पॉजिटिव की संख्या हुई 22

पटना । स्मार्ट रिपोर्टर,Last Modified: Wed, Apr 01 2020. 08:29 IST



now corona virus infection found in the loco pilot of bareilly


खाड़ी देश से वापस लौटे पांच और युवक कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। ये पांचों 15 मार्च के  बाद बिहार वापस आए थे। पांचों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उनके रिश्तेदारों को आइसोलेट किया जा रहा है। इसके अलावा दो और पॉजिटिव मिले हैं। एक सैफ से संक्रमित हुआ था, दूसरा बेगूसराय के जिला अस्पताल में भर्ती है।
प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। मंगलवार की सुबह गोपालगंज के एक युवक में कोरोना के संक्रमण की पुष्टि हुई और शाम होते-होते यह संख्या सात हो गई। इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में सीवान के चार संदिग्धों में कोरोना पॉजिटिव निकला और थोड़ी ही देर बाद आरएमआरआई से आई जांच रिपोर्ट में दो लोग पॉजिटिव मिले। एक गया में तो दूसरा बेगूसराय के जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती है।  अब प्रदेश में कोरोना के संक्रमित लोगों की संख्या 22 हो गई है, जिसमें एक की मौत हो चुकी है, जबकि एक को ठीक होने के बाद एम्स से घर भेज दिया गया है। 
तेजी से बढ़े मामलों के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। जिन संदिग्ध मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, उनसे जुड़े लोगों को आइसोलेट करने का काम शुरू कर दिया गया है। गोपालगंज में जिस युवक में कोरोना की पुष्टि हुई है, उसके घर के 20 लोगों को आइसोलेट किया गया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को आपात बैठक कर संक्रमित लोगों से जुड़े व्यक्तियों की अधिक से अधिक जांच कराए जाने के निर्देश दिए। बताया जा रहा है कि प्रदेश के विभिन्न इलाकों से दिल्ली जमात में भी भाग लेने वाले वापस लौटे हैं, ऐसे लोगों की भी पहचान की जा रही है।
चारों पॉजिटिव विदेश से लौटे हैं
सीवान में मिले चारों कोरोना पॉजिटिव 15 मार्च के बाद खाड़ी देश से बिहार लौटे हैं। जब इनकी ट्रैवल हिस्ट्री निकाली गई तो ये मस्कट, बहरीन, शारजाह और अबूधाबी में काम करने वाले निकले। पटना का पहला मरीज सैफ भी कतर से वापस आया था। उसके संपर्क में आने से अब तक 11 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 
पटना में भी हुर्ई जमात की जांच
दिल्ली में जमात के बड़े खुलासे के बाद पटना में भी हड़कंप मच गया। मंगलवार को धार्मिक स्थलों पर 17 विदेशी मिले। इनकी स्क्र्रींनग की गई, फिर जांच के लिए नमूने भेजे गए। दिल्ली से बिहार में करीब 60 लोगों के लौटने की जानकारी मिल रही है। एसएसपी उपेंद्र शर्मा का कहना है कि संदिग्धों की जांच की जा रही है।
23 मार्च को कुर्जी में 10 विदेशी नागरिक एक धार्मिक स्थल पर मिले थे, जिनकी स्क्रीनिंग कर उन्हें आइसोलेशन में रखा गया था। 30 मार्च को फुलवारी के एक धार्मिक स्थल पर 7 विदेशी नागरिक और मिले, स्वास्थ्य विभाग ने इन्हें यहीं पर क्वारंटाइन कर दिया था। मंगलवार को सभी 17 विदेशी नागरिकों के नमूने जांच के लिए भेजे गए हंै। 
7 नए पॉजिटिव मरीज मिले
आरएमआरआई में मंगलवार की सुबह हुई जांच में गोपालगंज के एक 35 वर्षीय युवक में कोरोना की पुष्टि हुई है। वह खाड़ी देश से वापस लौटा था और उसके बाद से ही उसकी तबीयत खराब चल रही थी। खांसी, छींक और बुखार की शिकायत के बाद गोपालगंज के सदर अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया था। आइसोलेशन वार्ड से ही उसका नमूना आरएमआरआई भेजा गया था। देर शाम बेगूसराय के भी एक युवक की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई।
सीवान से 33 नमूने जांच के लिए इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान भेजे गए थे। इनमें मंगलवार की शाम चार नमूने पॉजिटिव पाए गए। डॉक्टरों का कहना है कि जितने भी मरीजों का नमूना पॉजिटिव पाया गया है, सभी 21 से 26 साल के बीच के हैं। अब इन मरीजों को पटना बुलाने की तैयारी चल रही है। बताया जा रहा है कि सभी में कोरोना के लक्षण मिलने के बाद सीवान के ही आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया था।
देर शाम आरएमआरआई से आई जांच रिपोर्ट ने सभी के होश उड़ा दिए। जांच में गया के संदिग्ध मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई। जब इस मरीज के बारे में पता लगाया गया तो इसका संबंध सैफ से निकला। यह मरीज मुंगेर के नेशनल हॉस्पिटल में आईसीयू अटेंडेंट के पद पर था। इसी हॉस्पिटल में सैफ का इलाज चला था। डॉक्टरों का कहना है कि सैफ के संपर्क में आने से ही यह संक्रमित हुआ होगा। ऐसा है तो यह 11वां व्यक्ति होगा, जो सैफ से संक्रमित हुआ है।
विदेश से आए 17 नागरिकों का नमूना लिया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। सभी को निगरानी में रखा गया है। मरीजों की बढ़ती संख्या देख चिकित्सकों को अलर्ट किया गया है।
- डॉ राज किशोर चौधरी, सिविल सर्जन 
https://www.livehindustan.com/bihar/story-corona-virus-7-suspects-reported-positive-in-12-hours-in-patna-covid-19-positive-number-in-bihar-22-3121233.html

Comments

Popular posts from this blog

"बक्श देता है 'खुदा' उनको, ... ! जिनकी 'किस्मत' ख़राब होती है ... !! वो हरगिज नहीं 'बक्शे' जाते है, ... ! जिनकी 'नियत' खराब होती है... !!"

सिमरन प्रजापति  with  Rekha Vinod Jain  and  4 others Mon  ·  क्या खुब लिखा है किसी ने ... "बक्श देता है 'खुदा' उनको, ... ! जिनकी 'किस्मत' ख़राब होती है ... !! वो हरगिज नहीं 'बक्शे' जाते है, ... ! जिनकी 'नियत' खराब होती है... !!" न मेरा 'एक' होगा, न तेरा 'लाख' होगा, ... ! न 'तारिफ' तेरी होगी, न 'मजाक' मेरा होगा ... !! गुरुर न कर "शाह-ए-शरीर" का, ... ! मेरा भी 'खाक' होगा, तेरा भी 'खाक' होगा ... !! जिन्दगी भर 'ब्रांडेड-ब्रांडेड' करने वालों ... ! याद रखना 'कफ़न' का कोई ब्रांड नहीं होता ... !! कोई रो कर 'दिल बहलाता' है ... ! और कोई हँस कर 'दर्द' छुपाता है ... !! क्या करामात है 'कुदरत' की, ... ! 'ज़िंदा इंसान' पानी में डूब जाता है और 'मुर्दा' तैर के दिखाता है ... !! 'मौत' को देखा तो नहीं, पर शायद 'वो' बहुत "खूबसूरत" होगी, ... ! "कम्बख़त" जो भी ...

छिनतई होती रही और सामने से चली गई पुलिस.....

 DB Gaya 28.08.23

Dr Neyaz Khalid ! MBBS FCGP (Delhi) Dr Arun Tiwari's Assistant ! Best General Physician in Patna ! (बेस्ट जनरल फिजिशियन इन पटना )

Nadeem E Homoeopathic Medicare Centre Dr Kausar Nadeem BEMS (Patna)  1.Old Azimabad  Colony Patna 2.New Karimganj Gaya Details k Liye  Call OR WhatsApp _ 7301014009 Note :-कैफियत बता कर डाक से भी दवा मंगवा सकते हैं  #Khandail के Sayeed Nagar (Gaya) में  #Homeopathy से सभी रोगों ( सर्दी, खाँसी, बुखार, जोड़ों का दर्द, कमर दर्द, किडनी का पत्थर, पित्ताशय में पत्थर समेत तमाम छोटी बीमारियों का सस्ता इलाज़! ज्यादा जानकारी के लिए सम्पर्क करें ---7301014009 Best Sexologist || Dermatologist ||Skin Specialist ||Hair Problems ||Kidney Stones ||Tumour ||Glands ||Cysts ज्यादा जानकारी के लिए नीचे के लिंक पर क्लिक करें  Homeopathic Doctor Gaya || Homoeopathic Treatment Gaya || Homeopathic Doctor In Cherki || Khandail || Sagahi || Saiyadih || Takiya|| Sherghati ||Shrichak Gaya ||Bishunpra ||Vishnupura  #Best_Homeopathic_Doctor_Sherghati_शेरघाटी  Jharkhand k Doctors is page par Salana 6000 k hisab se Advertisement de sakte hain.... मुझसे WhatsApp_7301014009 के जरिये ...