Skip to main content

Delhi विधानसभा में विधानसभा में 70 विधायक हैं, पर सिर्फ़ 9 विधायकों ने कहा है कि उनके पास जन्म प्रमाण-पत्र है. विधानसभा स्पीकर के पास भी नहीं है. तो क्या मुझे और पूरी कैबिनेट को डिटेंशन सेंटर भेज दिया जाएगा." उन्होंने केंद्र सरकार के मंत्रियों को चुनौती देते हुए कहा, "अगर उनके पास सरकारी एजेंसी द्वारा जारी किया हुआ जन्म प्रमाण पत्र हैं तो वे दिखाएं."

NPR-NRC के ख़िलाफ़ दिल्ली विधानसभा में प्रस्ताव पास, केजरीवाल बोले- 'सबको डिटेंशन सेंटर भेजोगे?'

केजरीवालइमेज कॉपीरइटTWITTER/AAP
दिल्ली विधानसभा ने शुक्रवार को एनपीआर और एनआरसी के ख़िलाफ़ सदन में एक प्रस्ताव पास किया जिसके बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार से एनपीआर और एनआरसी को रोकने की अपील की.
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने यह प्रस्ताव विधानसभा में रखा था जिसपर चर्चा में हिस्सा लेते हुए केजरीवाल ने केंद्र सरकार से कई सवाल किये.
उन्होंने कहा कि 'कोरोना वायरस की वजह से देश चिंता में है और अर्थव्यवस्था का बुरा हाल हो चुका है, फिर इन समस्याओं को किनारा कर सीएए, एनपीआर और एनआरसी पर ज़ोर क्यों दिया जा रहा है.'
केजरीवाल ने कहा कि वे एनपीआर और एनआरसी को दिल्ली में लागू नहीं होने देंगे.
दिल्ली विधानसभा में केजरीवाल ने कहा कि 'राष्ट्रपति ने अपने अभिभाषण में कहा था कि मेरी सरकार एनआरसी लाएगी. गृह मंत्री ने भी कहा है. 2010 में एनपीआर हुआ, अब क्यों विवाद है. विवाद इसलिए है क्योंकि गृह मंत्री ने कहा कि वे पहले सीएए लागू करेंगे, फिर एनपीआर और फिर एनआरसी. ये क़ानून पाकिस्तान के हिंदुओं के लिए है या अपने देश के हिंदुओं के ख़िलाफ़ है, समझ से परे है. क़ागज़ नहीं दिखाने पर डिटेंशन केंद्र भेजने की बात करते हैं.'
केजरीवाल ने कहा, "बोला जा रहा है कि दस्तावेज़ नहीं मांगे जाएंगे. एनपीआर में जानकारी होगी और उसके बाद एनआरसी होगा. एनआरसी तो केंद्र करेगी ही. एनआरसी में दस्तावेज नहीं मांगे जाएंगे. फिर कहते हैं सिर्फ़ एक ही दस्तावेज मांगेंगे. वो होगा किसी सरकारी एजेंसी की ओर से जारी किया गया जन्म प्रमाण पत्र. मेरे पास जन्म प्रमाण पत्र नहीं है. विधानसभा में 70 विधायक हैं, पर सिर्फ़ 9 विधायकों ने कहा है कि उनके पास जन्म प्रमाण-पत्र है. विधानसभा स्पीकर के पास भी नहीं है. तो क्या मुझे और पूरी कैबिनेट को डिटेंशन सेंटर भेज दिया जाएगा."
उन्होंने केंद्र सरकार के मंत्रियों को चुनौती देते हुए कहा, "अगर उनके पास सरकारी एजेंसी द्वारा जारी किया हुआ जन्म प्रमाण पत्र हैं तो वे दिखाएं."
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

Comments

Popular posts from this blog

"बक्श देता है 'खुदा' उनको, ... ! जिनकी 'किस्मत' ख़राब होती है ... !! वो हरगिज नहीं 'बक्शे' जाते है, ... ! जिनकी 'नियत' खराब होती है... !!"

सिमरन प्रजापति  with  Rekha Vinod Jain  and  4 others Mon  ·  क्या खुब लिखा है किसी ने ... "बक्श देता है 'खुदा' उनको, ... ! जिनकी 'किस्मत' ख़राब होती है ... !! वो हरगिज नहीं 'बक्शे' जाते है, ... ! जिनकी 'नियत' खराब होती है... !!" न मेरा 'एक' होगा, न तेरा 'लाख' होगा, ... ! न 'तारिफ' तेरी होगी, न 'मजाक' मेरा होगा ... !! गुरुर न कर "शाह-ए-शरीर" का, ... ! मेरा भी 'खाक' होगा, तेरा भी 'खाक' होगा ... !! जिन्दगी भर 'ब्रांडेड-ब्रांडेड' करने वालों ... ! याद रखना 'कफ़न' का कोई ब्रांड नहीं होता ... !! कोई रो कर 'दिल बहलाता' है ... ! और कोई हँस कर 'दर्द' छुपाता है ... !! क्या करामात है 'कुदरत' की, ... ! 'ज़िंदा इंसान' पानी में डूब जाता है और 'मुर्दा' तैर के दिखाता है ... !! 'मौत' को देखा तो नहीं, पर शायद 'वो' बहुत "खूबसूरत" होगी, ... ! "कम्बख़त" जो भी ...

छिनतई होती रही और सामने से चली गई पुलिस.....

 DB Gaya 28.08.23

Dr Neyaz Khalid ! MBBS FCGP (Delhi) Dr Arun Tiwari's Assistant ! Best General Physician in Patna ! (बेस्ट जनरल फिजिशियन इन पटना )

Nadeem E Homoeopathic Medicare Centre Dr Kausar Nadeem BEMS (Patna)  1.Old Azimabad  Colony Patna 2.New Karimganj Gaya Details k Liye  Call OR WhatsApp _ 7301014009 Note :-कैफियत बता कर डाक से भी दवा मंगवा सकते हैं  #Khandail के Sayeed Nagar (Gaya) में  #Homeopathy से सभी रोगों ( सर्दी, खाँसी, बुखार, जोड़ों का दर्द, कमर दर्द, किडनी का पत्थर, पित्ताशय में पत्थर समेत तमाम छोटी बीमारियों का सस्ता इलाज़! ज्यादा जानकारी के लिए सम्पर्क करें ---7301014009 Best Sexologist || Dermatologist ||Skin Specialist ||Hair Problems ||Kidney Stones ||Tumour ||Glands ||Cysts ज्यादा जानकारी के लिए नीचे के लिंक पर क्लिक करें  Homeopathic Doctor Gaya || Homoeopathic Treatment Gaya || Homeopathic Doctor In Cherki || Khandail || Sagahi || Saiyadih || Takiya|| Sherghati ||Shrichak Gaya ||Bishunpra ||Vishnupura  #Best_Homeopathic_Doctor_Sherghati_शेरघाटी  Jharkhand k Doctors is page par Salana 6000 k hisab se Advertisement de sakte hain.... मुझसे WhatsApp_7301014009 के जरिये ...