Skip to main content

कोरोना: गर्म चाय या पानी पीने से वायरस मर सकता है?


कोरोना वायरस, महिलाइमेज कॉपीरइटGETTY IMAGES

भारत में कोरोनावायरस के मामले

13835

कुल मामले

1767

जो स्वस्थ हुए

452

मौतें

स्रोतः स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय
19: 0 IST को अपडेट किया गया
बस एक चाय की प्याली…और थकान छू मंतर…
दफ़्तर में काम के बीच गर्मा-गर्म कॉफ़ी का मग मिल जाए, तो ताज़गी आ जाती है.
ये जुमले तो आपने बहुत सुने होंगे.
अब ये लीजिए…
एक कप गर्म चाय और कॉफ़ी आपको कोरोना वायरस से बचा सकती है.
कोरोना वायरस के इस संक्रमण काल में ऐसे तमाम नुस्खे आज़माए और सुझाए जा रहे हैं. जबकि इनका कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है.
एक मैसेज तो यूनिसेफ़ (UNICEF) के नाम पर फैलाया जा रहा है कि आप गर्म पानी की मदद से कोरोना वायरस को अपने से दूर रख सकते हैं.
यूनिसेफ़ ने इस दावे को सरासर ग़लत बताया है. जानकार कहते हैं कि ये सारे घरेलू नुस्खे आपको कोरोना वायरस से बचाने में काम नहीं आएंगे.
महिलाइमेज कॉपीरइटGETTY IMAGES
ब्रिटेन की कार्डिफ़ यूनिवर्सिटी के रॉन एकक्लेस का कहना है कि गर्म पेय आपको वायरस से बचा सकते हैं इसका कोई सबूत फ़िलहाल नहीं है.
रॉन एक्क्लेस ने गर्म पेय से फ़्लू की बीमारी में राहत पर काफ़ी रिसर्च की है. वो बताते हैं कि इससे आपकी मुश्किल थोड़ी तो कम हो सकती है. लेकिन, वायरस पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ता.
और जहां तक कोरोना वायरस की बात है, तो अब तक हुए किसी भी रिसर्च में इस बात की पुष्टि नहीं हुई कि गर्म पानी, चाय या कॉफ़ी का इस वायरस पर कोई असर पड़ता है.
जब वायरस शरीर के भीतर पहुंच जाता है, तो वो जल्द से जल्द शरीर की कोशिकाओं के भीतर जाने की कोशिश करता है. वायरस के किसी पहली कोशिका के भीतर जाने में 30 घंटे तक का समय लग जाता है.
इंसान के शरीर की कोशिकाओं के भीतर जाने के बाद वायरस तेज़ी से अपने जीन को कॉपी करना शुरू करता है.
चाय की प्याली, वृद्धइमेज कॉपीरइटGETTY IMAGES
इंसान के शरीर का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस होता है, जो वायरस के लिए बहुत मुफ़ीद होता है.
कुछ रिसर्च ये बताते हैं कि 60 से 65 डिग्री सेल्सियस तापमान में कोरोना वायरस नष्ट हो जाता है.
लेकिन, ये रिसर्च सार्स वायरस पर की गई है, जो कोरोना वायरस परिवार का ही एक सदस्य है.
यानी आप 70 डिग्री सेल्सियस तापमान पर वायरस को तो मार सकते हैं.
लेकिन, आपके शरीर के भीतर का तापमान इतना होगा, तो आपके अंगों को बहुत नुक़सान होगा.
इतने गर्म पानी में नहाने भर से आपकी चमड़ी जल जाएगी. और वायरस पर इसका कोई प्रभाव भी नहीं पड़ेगा. क्योंकि वो तो फेफड़ों में छुपा बैठा होता है.
और शरीर के ऊपर गर्म पानी डालने से शरीर के भीतर का तापमान नहीं बढ़ता है.
और शरीर के भीतर का तापमान इतना अधिक बढ़ जाने का मतलब होगा जान चली जाना.
कई नुस्खे ये दावे भी कर रहे हैं कि चाय में कुछ ऐसे तत्व होते हैं जो वायरस से लड़ने में मदद करते हैं. लेकिन, इस बात के कोई वैज्ञानिक सबूत नहीं हैं.
कुल मिलाकर, बुख़ार हो या थकान हो, चाय या कॉफ़ी इससे आपको मामूली राहत तो दे सकते हैं.
लेकिन, अगर आप ये सोच रहे हैं कि इससे कोरोना वायरस ख़त्म हो जाएगा, तो आपकी ये सोच बिल्कुल ग़लत है.
कोरोना वायरस

Comments

Popular posts from this blog

"बक्श देता है 'खुदा' उनको, ... ! जिनकी 'किस्मत' ख़राब होती है ... !! वो हरगिज नहीं 'बक्शे' जाते है, ... ! जिनकी 'नियत' खराब होती है... !!"

सिमरन प्रजापति  with  Rekha Vinod Jain  and  4 others Mon  ·  क्या खुब लिखा है किसी ने ... "बक्श देता है 'खुदा' उनको, ... ! जिनकी 'किस्मत' ख़राब होती है ... !! वो हरगिज नहीं 'बक्शे' जाते है, ... ! जिनकी 'नियत' खराब होती है... !!" न मेरा 'एक' होगा, न तेरा 'लाख' होगा, ... ! न 'तारिफ' तेरी होगी, न 'मजाक' मेरा होगा ... !! गुरुर न कर "शाह-ए-शरीर" का, ... ! मेरा भी 'खाक' होगा, तेरा भी 'खाक' होगा ... !! जिन्दगी भर 'ब्रांडेड-ब्रांडेड' करने वालों ... ! याद रखना 'कफ़न' का कोई ब्रांड नहीं होता ... !! कोई रो कर 'दिल बहलाता' है ... ! और कोई हँस कर 'दर्द' छुपाता है ... !! क्या करामात है 'कुदरत' की, ... ! 'ज़िंदा इंसान' पानी में डूब जाता है और 'मुर्दा' तैर के दिखाता है ... !! 'मौत' को देखा तो नहीं, पर शायद 'वो' बहुत "खूबसूरत" होगी, ... ! "कम्बख़त" जो भी ...

छिनतई होती रही और सामने से चली गई पुलिस.....

 DB Gaya 28.08.23

Dr Neyaz Khalid ! MBBS FCGP (Delhi) Dr Arun Tiwari's Assistant ! Best General Physician in Patna ! (बेस्ट जनरल फिजिशियन इन पटना )

Nadeem E Homoeopathic Medicare Centre Dr Kausar Nadeem BEMS (Patna)  1.Old Azimabad  Colony Patna 2.New Karimganj Gaya Details k Liye  Call OR WhatsApp _ 7301014009 Note :-कैफियत बता कर डाक से भी दवा मंगवा सकते हैं  #Khandail के Sayeed Nagar (Gaya) में  #Homeopathy से सभी रोगों ( सर्दी, खाँसी, बुखार, जोड़ों का दर्द, कमर दर्द, किडनी का पत्थर, पित्ताशय में पत्थर समेत तमाम छोटी बीमारियों का सस्ता इलाज़! ज्यादा जानकारी के लिए सम्पर्क करें ---7301014009 Best Sexologist || Dermatologist ||Skin Specialist ||Hair Problems ||Kidney Stones ||Tumour ||Glands ||Cysts ज्यादा जानकारी के लिए नीचे के लिंक पर क्लिक करें  Homeopathic Doctor Gaya || Homoeopathic Treatment Gaya || Homeopathic Doctor In Cherki || Khandail || Sagahi || Saiyadih || Takiya|| Sherghati ||Shrichak Gaya ||Bishunpra ||Vishnupura  #Best_Homeopathic_Doctor_Sherghati_शेरघाटी  Jharkhand k Doctors is page par Salana 6000 k hisab se Advertisement de sakte hain.... मुझसे WhatsApp_7301014009 के जरिये ...