Skip to main content

विवेक अग्निहोत्री ने जो छत पर नमाज़ पढ़ते लोगों की तस्वीर ट्वीट की थी, वो दुबई की है



इमारतों की छत पर नमाज़ अदा कर रहे मुस्लिमों की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. फ़िल्म डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने यह तस्वीर ट्वीट करके पूछा है “कुछ पता है ये कहां है? #Quarantine”. यह अभी तक 5000 से ज़्यादा बार रिट्वीट हो चुका है.


फ़ेसबुक पेज ‘हुक्का और खाट’ ने इस मेसेज के साथ फोटो पोस्ट किया है, “यह मजहब से वफादारी हो सकती है परंतु क्या यह वतन से गद्दारी नहीं.?” यह पोस्ट 400 से ज़्यादा बार शेयर किया जा चुका है. इस मेसेज में लोकेशन की जानकारी नहीं दी गई है. इसके माध्यम से भारत के मुस्लिम समुदाय को निशाना बनाया जा रहा है.
ये याद रखना ज़रूरी है कि विवेक अग्निहोत्री द्वारा ट्वीट की गई फोटो में बैकग्राउंड से कुछ हिस्सा काटकर (क्रॉप) दिखाया गया है, जबकि अन्य जगहों पर पूरी फोटो ट्वीट की गई है और वह हिस्सा भी दिख रहा है.
यह तस्वीर फ़ेसबुक पर इस कन्नड़ टेक्स्ट के साथ शेयर की गई है, “ಆರೋಗ್ಯ, ಸಮಾಜ ಹಾಗೂ ವೈಜ್ಞಾನಿಕತೆ ಬಗ್ಗೆ #ಕೆಲವರಿಗೆ ಮನವರಿಕೆ ಮಾಡೋದು.! #ಕತ್ತೆ_ಮುಂದೆ_ಕಿನ್ನರಿ_ಬಾರಿಸಿದಂತೆ..?”. ‘Namo’ और ‘Modi Kingdom’ नाम के फ़ेसबुक पेजेस से की इन पोस्ट्स को 4,300 से ज़्यादा बार शेयर किया गया है.
ऑल्ट न्यूज़ को ऑफिशियल एंड्रॉइड ऐप पर इस तस्वीर का फैक्ट चेक करने की कई रिक्वेस्ट मिलीं.

दुबई की तस्वीर

गूगल रिवर्स इमेज सर्च टूल के ज़रिये ऑल्ट न्यूज़ ने पाया कि शेयर हो रही यह तस्वीर सऊदी अरब और कुवैत की है. हमें इन देशों के लोगों द्वारा किये गए कई ट्वीट्स मिले. हालांकि, तस्वीर की लोकेशन की पुख्ता जानकारी जुटाई जा रही है.
हमने बारीकी से अध्ययन किया तो तस्वीर के बैकग्राउंड में एक मस्जिद, एक पानी का स्रोत (संभवतः समुद्र) और उसमें एक नाव दिखाई दिए. इन कीवर्ड्स को गूगल सर्च किया गया, रिजल्ट के आधार पर कहा जा सकता है कि यह लोकेशन दुबई की हो सकती है.
हमने बैकग्राउंड में दिख रही उस ऊंची इमारत का पता लगाया जो दुबई की खाड़ी के पास स्थित है. यह मीनार और गुम्बद जैसी आकृति संयुक्त अरब अमीरात, दुबई के आर्किटेक्चरल हेरिटेज डिपार्टमेंट में स्थित है. नीचे हमने वायरल हो रही तस्वीर और गूगल पर उपलब्ध आर्किटेक्चरल हेरिटेज डिपार्टमेंट की तस्वीर की तुलना करके उस हिस्से को चिन्हित किया है.
इसके अलावा हमने वायरल हो रही तस्वीर को इन इमारतों के गूगल अर्थ व्यू से मिलाया. जो शेड दिख रहे हैं उन्हें बैंगनी रंग की पट्टियों से हाईलाइट किया गया है.
एक और तस्वीर में गूगल अर्थ के ज़रिये इमारतों का टॉप व्यू और उस एंगल से दिखाया गया है जिससे इस फोटो को शूट किया गया. मीनार और गुम्बद को निशानदेही के लिए पीले रंग के सर्किल में रखा गया है.
नीचे की गई तुलना में हमने बैकग्राउंड में दिख रहे शॉपिंग मॉल को मैच कराया और उसकी लोकेशन का पता लगाने की कोशिश की. ऊपर बाईं तरफ की तस्वीर में शॉपिंग मॉल का गूगल स्ट्रीट व्यू है जबकि दाईं तरफ उसका गूगल अर्थ व्यू है. नीचे दी गई तस्वीर में दिख रहा है कि ये वही शॉपिंग मॉल है जो वायरल फोटो में दिख रहा है.
ऑल्ट न्यूज़ स्वतंत्र रूप से इस तस्वीर की लोकेशन वेरिफाई कर सकता है लेकिन यह नई है या पुरानी, इसका पता नहीं लग सका है.
दुबई की एक तस्वीर जिसमें मुस्लिम समुदाय के लोगों को नमाज़ अदा करते देखा जा सकता है, वह भारत में मुस्लिम समुदाय पर लॉक डाउन नियमों का उल्लंघन करने के आरोप के साथ शेयर की जा रही है.
News Source:-
https://www.altnews.in

Comments

Unknown said…
It's very shameful and stupidity who spreads such hate news either on whatsapp or Twitter

Popular posts from this blog

"बक्श देता है 'खुदा' उनको, ... ! जिनकी 'किस्मत' ख़राब होती है ... !! वो हरगिज नहीं 'बक्शे' जाते है, ... ! जिनकी 'नियत' खराब होती है... !!"

सिमरन प्रजापति  with  Rekha Vinod Jain  and  4 others Mon  ·  क्या खुब लिखा है किसी ने ... "बक्श देता है 'खुदा' उनको, ... ! जिनकी 'किस्मत' ख़राब होती है ... !! वो हरगिज नहीं 'बक्शे' जाते है, ... ! जिनकी 'नियत' खराब होती है... !!" न मेरा 'एक' होगा, न तेरा 'लाख' होगा, ... ! न 'तारिफ' तेरी होगी, न 'मजाक' मेरा होगा ... !! गुरुर न कर "शाह-ए-शरीर" का, ... ! मेरा भी 'खाक' होगा, तेरा भी 'खाक' होगा ... !! जिन्दगी भर 'ब्रांडेड-ब्रांडेड' करने वालों ... ! याद रखना 'कफ़न' का कोई ब्रांड नहीं होता ... !! कोई रो कर 'दिल बहलाता' है ... ! और कोई हँस कर 'दर्द' छुपाता है ... !! क्या करामात है 'कुदरत' की, ... ! 'ज़िंदा इंसान' पानी में डूब जाता है और 'मुर्दा' तैर के दिखाता है ... !! 'मौत' को देखा तो नहीं, पर शायद 'वो' बहुत "खूबसूरत" होगी, ... ! "कम्बख़त" जो भी ...

छिनतई होती रही और सामने से चली गई पुलिस.....

 DB Gaya 28.08.23

Dr Neyaz Khalid ! MBBS FCGP (Delhi) Dr Arun Tiwari's Assistant ! Best General Physician in Patna ! (बेस्ट जनरल फिजिशियन इन पटना )

Nadeem E Homoeopathic Medicare Centre Dr Kausar Nadeem BEMS (Patna)  1.Old Azimabad  Colony Patna 2.New Karimganj Gaya Details k Liye  Call OR WhatsApp _ 7301014009 Note :-कैफियत बता कर डाक से भी दवा मंगवा सकते हैं  #Khandail के Sayeed Nagar (Gaya) में  #Homeopathy से सभी रोगों ( सर्दी, खाँसी, बुखार, जोड़ों का दर्द, कमर दर्द, किडनी का पत्थर, पित्ताशय में पत्थर समेत तमाम छोटी बीमारियों का सस्ता इलाज़! ज्यादा जानकारी के लिए सम्पर्क करें ---7301014009 Best Sexologist || Dermatologist ||Skin Specialist ||Hair Problems ||Kidney Stones ||Tumour ||Glands ||Cysts ज्यादा जानकारी के लिए नीचे के लिंक पर क्लिक करें  Homeopathic Doctor Gaya || Homoeopathic Treatment Gaya || Homeopathic Doctor In Cherki || Khandail || Sagahi || Saiyadih || Takiya|| Sherghati ||Shrichak Gaya ||Bishunpra ||Vishnupura  #Best_Homeopathic_Doctor_Sherghati_शेरघाटी  Jharkhand k Doctors is page par Salana 6000 k hisab se Advertisement de sakte hain.... मुझसे WhatsApp_7301014009 के जरिये ...