Skip to main content

किसान प्रदर्शन: सिंघु और टिकरी बॉर्डर पर तनावपूर्ण हालात की आंखों-देखी || पुलिस पर प्रदर्शनकारियों के गंभीर आरोप

 

किसान प्रदर्शन: सिंघु और टिकरी बॉर्डर पर तनावपूर्ण हालात की आंखों-देखी

सिंघु बॉर्डर

दिल्ली के सिंघु बॉर्डर पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़प हुई है. पथराव भी हुआ है. इससे सिंघु बॉर्डर पर तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है.

यहाँ बड़ी संख्या में ऐसे लोग जमा हुए हैं जो ख़ुद को स्थानीय बता रहे हैं.

कुछ प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे तो शांति से प्रदर्शन कर रहे थे पर कुछ लोग आकर पत्थरबाजी करने लगे.

सिंघु बॉर्डर पर मौजूद बीबीसी संवाददाता अरविंद छाबड़ा ने बताया है कि कुछ पुलिसवालों को भी चोट लगी है.

पुलिस पर प्रदर्शनकारियों के गंभीर आरोप

सिंघु बॉर्डर

वहाँ मौजूद एक शख्स ने बीबीसी संवाददाता अरविंद छाबड़ा को बताया, "बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने आकर धरने स्थल पर पत्थरबाजी की है, इसमें हमारे कई आदमियों को चोटें आई हैं. इसके बाद पुलिसवालों ने आंसू गैस के गोले छोड़े हैं."

इस शख्स ने दावा किया है कि उनकी टेंटों में इन कार्यकर्ताओं ने आग लगाई है.

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस का भी इस्तेमाल किया है.

छोड़िए Facebook पोस्ट, 1

सामग्री् उपलब्ध नहीं है

सोशल नेटवर्क पर और देखिएबाहरी साइटों की सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है.

पोस्ट Facebook समाप्त, 1

बीबीसी संवाददाता अरविंद छाबड़ा ने बताया है कि उन्हें किसानों ने कहा है कि पुलिसकर्मियों ने उनसे जगह खाली करने को कहा है.

अरविंद छाबड़ा ने बताया, "पुलिसवाले सुरक्षा के मद्देनज़र मीडिया को पीछे हटने के लिए कह रहे हैं. धरने पर बैठे प्रदर्शनकारी सतनाम वाहेगुरू जप रहे हैं."

पुलिस वालों ने मीडिया वालों को भी धक्का देकर बाहर करने की कोशिश की.

सिंघु बॉर्डर

अरविंद बताते हैं कि जब पुलिस वालों से ये सवाल किया गया कि पुलिस की मौजूदगी में ये हमला कैसे हुआ, तब पुलिस वालों ने इसका जवाब नहीं दिया और पुलिस अधिकारी ये कहते नज़र आए कि हम जाकर पता कर रहे हैं.

जबकि किसानों का कहना है कि पुलिसवालों ने स्थानीय लोगों को वहाँ आने से नहीं रोका.

हालांकि अब स्थानीय लोगों को हटा दिया गया है.

छोड़िए YouTube पोस्ट, 1
वीडियो कैप्शनचेतावनी: तीसरे पक्ष की सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

पोस्ट YouTube समाप्त, 1

पुलिस वालों को धरनास्थल पर यह कहते हुए सुना गया कि "अपने नेता से कह दो कि यह जगह खाली करनी होगी."

वहीं प्रदर्शनकारी किसानों का कहना है कि वो ये जगह छोड़ कर जाना नहीं चाहते और आंदोलन जारी रखेंगे.

टिकरी बॉर्डर खाली करने की भी मांग

टिकरी बॉर्डर

वहीं दूसरी तरफ़ दिल्ली के टिकरी बॉर्डर पर मौजूद बीबीसी संवाददाता दलीप सिंह का कहना है कि बहुत बड़ी संख्या में अतिरिक्त पुलिस बलों की तैनाती की गई है और स्थिति में काफ़ी ज़्यादा तनाव दिख रहा है.

उन्होंने बताया कि टिकरी बॉर्डर पर कुछ लोग तिरंगा झंडा लेकर जमा हुए हैं और भारत माता की जय का नारा दे रहे हैं. ये लोग टिकरी बॉर्डर खाली कराने को लेकर नारा लगा रहे हैं.

इनमें से एक शख्स ने कहा कि, "हमारी मांग है कि रास्त खाली किया जाए. हम तिरंगे के अपमान के ख़िलाफ़ प्रदर्शन कर रहे हैं. अगर ये बॉर्डर खाली नहीं करते हैं तब हम बहुत बड़ा प्रदर्शन करेंगे."

टिकरी बॉर्डर

वहाँ मौजूद एक अन्य शख्स ने किसानों पर इल्ज़ाम लगाया "ये लोग किसान नहीं हैं. ये लोग किसान के चोले में उग्रवादी हैं."

इस शख्स ने कहा कि हमें इन प्रदर्शनकारियों ने दो महीने से बंधक बना कर रख लिया है.

एक दूसरे शख्स ने बताया कि 26 जनवरी के बाद उनका ये ग़ुस्सा बढ़ा है.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और यूट्यूबपर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

Comments

Popular posts from this blog

"बक्श देता है 'खुदा' उनको, ... ! जिनकी 'किस्मत' ख़राब होती है ... !! वो हरगिज नहीं 'बक्शे' जाते है, ... ! जिनकी 'नियत' खराब होती है... !!"

सिमरन प्रजापति  with  Rekha Vinod Jain  and  4 others Mon  ·  क्या खुब लिखा है किसी ने ... "बक्श देता है 'खुदा' उनको, ... ! जिनकी 'किस्मत' ख़राब होती है ... !! वो हरगिज नहीं 'बक्शे' जाते है, ... ! जिनकी 'नियत' खराब होती है... !!" न मेरा 'एक' होगा, न तेरा 'लाख' होगा, ... ! न 'तारिफ' तेरी होगी, न 'मजाक' मेरा होगा ... !! गुरुर न कर "शाह-ए-शरीर" का, ... ! मेरा भी 'खाक' होगा, तेरा भी 'खाक' होगा ... !! जिन्दगी भर 'ब्रांडेड-ब्रांडेड' करने वालों ... ! याद रखना 'कफ़न' का कोई ब्रांड नहीं होता ... !! कोई रो कर 'दिल बहलाता' है ... ! और कोई हँस कर 'दर्द' छुपाता है ... !! क्या करामात है 'कुदरत' की, ... ! 'ज़िंदा इंसान' पानी में डूब जाता है और 'मुर्दा' तैर के दिखाता है ... !! 'मौत' को देखा तो नहीं, पर शायद 'वो' बहुत "खूबसूरत" होगी, ... ! "कम्बख़त" जो भी ...

छिनतई होती रही और सामने से चली गई पुलिस.....

 DB Gaya 28.08.23

Dr Neyaz Khalid ! MBBS FCGP (Delhi) Dr Arun Tiwari's Assistant ! Best General Physician in Patna ! (बेस्ट जनरल फिजिशियन इन पटना )

Nadeem E Homoeopathic Medicare Centre Dr Kausar Nadeem BEMS (Patna)  1.Old Azimabad  Colony Patna 2.New Karimganj Gaya Details k Liye  Call OR WhatsApp _ 7301014009 Note :-कैफियत बता कर डाक से भी दवा मंगवा सकते हैं  #Khandail के Sayeed Nagar (Gaya) में  #Homeopathy से सभी रोगों ( सर्दी, खाँसी, बुखार, जोड़ों का दर्द, कमर दर्द, किडनी का पत्थर, पित्ताशय में पत्थर समेत तमाम छोटी बीमारियों का सस्ता इलाज़! ज्यादा जानकारी के लिए सम्पर्क करें ---7301014009 Best Sexologist || Dermatologist ||Skin Specialist ||Hair Problems ||Kidney Stones ||Tumour ||Glands ||Cysts ज्यादा जानकारी के लिए नीचे के लिंक पर क्लिक करें  Homeopathic Doctor Gaya || Homoeopathic Treatment Gaya || Homeopathic Doctor In Cherki || Khandail || Sagahi || Saiyadih || Takiya|| Sherghati ||Shrichak Gaya ||Bishunpra ||Vishnupura  #Best_Homeopathic_Doctor_Sherghati_शेरघाटी  Jharkhand k Doctors is page par Salana 6000 k hisab se Advertisement de sakte hain.... मुझसे WhatsApp_7301014009 के जरिये ...