Skip to main content

कश्मीर, पंजाब और दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में भूकंप के झटके

 


भूकंप

कश्मीर से लेकर दिल्ली तक उत्तर भारत के कई हिस्सों में शुक्रवार रात को भूकंप के तेज़ झटके महसूस किए गए हैं.

कश्मीर से बीबीसी से सहयोगी पत्रकार माजिद जहांगीर ने कश्मीर में भूकंप के तेज़ झटके महसूस होने की पुष्टि की है. वहीं पंजाब से बीबीसी से सहयोगी पत्रकार रविंद्र सिंह रॉबिन ने कहा है कि पंजाब के कई इलाकों में भूकंप के झटके आने के बाद लोग अपने घरों से बाहर निकल आए हैं.

भारत, अफ़ग़ानिस्तान और अलावा पाकिस्तान के पेशावर, इस्लामाबाद, लाहौर में भी भूकंप के तेज़ झटके महसूस किए गए हैं.

नैशनल सेंटर ऑफ़ सिस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप की तीव्रता 6.3 मापी गई है और इसका केंद्र ताजिकिस्तान के नज़दीक है.

भूकंप
भूकंप

वहीं अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे यूएसजीएस के अनुसार भूकंप की तीव्रता 5.9 है और इसका केंद्र ताजिकिस्तान से 35 किलोमीटर दूर मर्घोब के नज़दीक है.

छोड़िए Twitter पोस्ट, 1

पोस्ट Twitter समाप्त, 1

समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने भारतीय मौसम विभाग के वैज्ञानिक जी सुरेश के हवाले से लिखा है कि 10 मिनट के भीतर एशिया महाद्वीप में दो भूकंप आए हैं, एक ताजिकिस्तान में और दूसरा चीन के शिशुआन में.

मौसम विभाग ने कहा है कि उत्तरी कश्मीर के कई घरों में भूकंप के कारण दरारें आ गई हैं और पंजाब के अमृतसर में एक दीवर गिर गई है. हालांकि अभी तक हताहतों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है.

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि "अमृतसर या फिर पंजाब के दूसरे इलाकों से अब तक भूकंप के कारण किसी तरह के नुक़सान का कोई ख़बर नहीं मिली है. पंजाब पुलिस के आला अधिकारी और स्थानीय प्रशासन स्थिति पर नज़र बनाए हुए हैं."

छोड़िए Twitter पोस्ट, 2

पोस्ट Twitter समाप्त, 2

जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट कर बताया कि 2005 के भूकंप के बाद से उन्होंने पहली बार श्रीनगर में इस तरह के भूकंप के झटके महसूस किए हैं.

उन्होंने लिखा, "2005 में आए भूकंप के बाद पहली बार मैंने श्रीनगर में इस तरह के भूकंप के तेज़ झटके महसूस किए कि मैं घर से बाहर निकल आया. मैंने एक कंबल पकड़ा और बस, बाहर की तरफ दौड़ा. मुझे अपने फ़ोन लेना याद नहीं रहा इसलिए पहले इस पर कोई ट्वीट नहीं कर पाया."

छोड़िए Twitter पोस्ट, 3

पोस्ट Twitter समाप्त, 3

BBC ISWOTY

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और यूट्यूबपर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

Comments

Popular posts from this blog

"बक्श देता है 'खुदा' उनको, ... ! जिनकी 'किस्मत' ख़राब होती है ... !! वो हरगिज नहीं 'बक्शे' जाते है, ... ! जिनकी 'नियत' खराब होती है... !!"

सिमरन प्रजापति  with  Rekha Vinod Jain  and  4 others Mon  ·  क्या खुब लिखा है किसी ने ... "बक्श देता है 'खुदा' उनको, ... ! जिनकी 'किस्मत' ख़राब होती है ... !! वो हरगिज नहीं 'बक्शे' जाते है, ... ! जिनकी 'नियत' खराब होती है... !!" न मेरा 'एक' होगा, न तेरा 'लाख' होगा, ... ! न 'तारिफ' तेरी होगी, न 'मजाक' मेरा होगा ... !! गुरुर न कर "शाह-ए-शरीर" का, ... ! मेरा भी 'खाक' होगा, तेरा भी 'खाक' होगा ... !! जिन्दगी भर 'ब्रांडेड-ब्रांडेड' करने वालों ... ! याद रखना 'कफ़न' का कोई ब्रांड नहीं होता ... !! कोई रो कर 'दिल बहलाता' है ... ! और कोई हँस कर 'दर्द' छुपाता है ... !! क्या करामात है 'कुदरत' की, ... ! 'ज़िंदा इंसान' पानी में डूब जाता है और 'मुर्दा' तैर के दिखाता है ... !! 'मौत' को देखा तो नहीं, पर शायद 'वो' बहुत "खूबसूरत" होगी, ... ! "कम्बख़त" जो भी ...

छिनतई होती रही और सामने से चली गई पुलिस.....

 DB Gaya 28.08.23

Dr Neyaz Khalid ! MBBS FCGP (Delhi) Dr Arun Tiwari's Assistant ! Best General Physician in Patna ! (बेस्ट जनरल फिजिशियन इन पटना )

Nadeem E Homoeopathic Medicare Centre Dr Kausar Nadeem BEMS (Patna)  1.Old Azimabad  Colony Patna 2.New Karimganj Gaya Details k Liye  Call OR WhatsApp _ 7301014009 Note :-कैफियत बता कर डाक से भी दवा मंगवा सकते हैं  #Khandail के Sayeed Nagar (Gaya) में  #Homeopathy से सभी रोगों ( सर्दी, खाँसी, बुखार, जोड़ों का दर्द, कमर दर्द, किडनी का पत्थर, पित्ताशय में पत्थर समेत तमाम छोटी बीमारियों का सस्ता इलाज़! ज्यादा जानकारी के लिए सम्पर्क करें ---7301014009 Best Sexologist || Dermatologist ||Skin Specialist ||Hair Problems ||Kidney Stones ||Tumour ||Glands ||Cysts ज्यादा जानकारी के लिए नीचे के लिंक पर क्लिक करें  Homeopathic Doctor Gaya || Homoeopathic Treatment Gaya || Homeopathic Doctor In Cherki || Khandail || Sagahi || Saiyadih || Takiya|| Sherghati ||Shrichak Gaya ||Bishunpra ||Vishnupura  #Best_Homeopathic_Doctor_Sherghati_शेरघाटी  Jharkhand k Doctors is page par Salana 6000 k hisab se Advertisement de sakte hain.... मुझसे WhatsApp_7301014009 के जरिये ...