Skip to main content

सात दूल्हे एक ही घर में लेकर पहुंचे बारात, नजारा देख बारी-बारी से सभी पहुंचे थाना

 


 | Navbharat Times | Updated: 28 Mar 2021, 09:23:41 AM

शादी के नाम पर ठगी के कई किस्से आपने सुने होंगे, लेकिन भोपाल का यह मामला थोड़ा अजीब है। यहां सात दूल्हे शादी की तारीख पक्की होने के बाद एक ही घर में बारात लेकर पहुंचे थे। घंटों इंतजार के बाद ससुराल में कोई नहीं मिला तो सभी बारी-बारी से पुलिस स्टेशन में पहुंचने लगे।

    
seven grooms wedding fixed in same house and all arrived with a wedding procession in bhopal
सात दूल्हे एक ही घर में लेकर पहुंचे बारात, नजारा देख बारी-बारी से सभी पहुंचे थाना
एमपी में शादी कर लुटेरी दुल्हन लोगों को लूटती है। भोपाल मैरिज ब्यूरो के जरिए भी लोगों से शादी के नाम पर ठगी हो रही है। भोपाल के कोलार इलाके से संचालित शगुन जन कल्याण समिति गरीब लड़कियों की शादी करवाने के लिए विभिन्न जगहों पर पर्चे बांटती थी। लोग शादी के लिए जब आते तो उन्हें लड़की दिखाकर 20 हजार रुपये लिए जाते थे। उसके बाद शादी की तारीख पक्की कर दी जाती थी। एमपी के सात लड़कों को 25 मार्च की तारीख दी गई थी। अलग-अलग जिलों से सात लड़के दूल्हा बनकर शादी के लिए आए थे।

ससुराल में लगा ताला

शादी के लिए सभी बारात लेकर आए थे। शगुन जन कल्याण समिति के ऑफिस में दूल्हे बारात लेकर पहुंचे थे। यहीं इन सबों का ससुराल था। शादी से पहले सभी को लड़की दिखाई गई थी। बारात लेकर पहुंचे दूल्हों ने देखा कि ससुराल में ताला बंद है। घंटों ने लोगों के फोन पर ट्राई करते रहे, लेकिन सभी के फोन बंद मिले। उसके बाद दूल्हे और उनके परिवार के लोग पुलिस थाने में शिकायत के लिए पहुंचने लगे।

सात दूल्हे लेकर आए थे बारात

दरअसल, गुरुवार को सबसे आखिर में भिंड निवासी केशव बघेल बारात लेकर पहुंचे थे। घंटों में इधर-उधर भटकने के बाद केशव अपने परिजनों के साथ कोलार थाने में एफआईआर दर्ज करवाने पहुंचे। मौके पर पहुंचने के बाद केशव को पुलिसवालों ने बताया कि इसी तरह के मामले में छह दूल्हे पहले से थाने में बैठे हुए हैं। सभी लोग शिकायत दर्ज करवाने ही पहुंचे हैं।

जिलों में बंटवाते थे पर्चे

ठगी के लिए संस्था के लोग एमपी के विभिन्न जिलों में पर्चा बांटते थे। इसमें दावा किया जाता था कि समिति गरीब बच्चियों की शादी करवाती है। लोग पर्चे पर दिए गए नंबर पर फोन करते तो उनकी बात रोशनी तिवारी नाम की महिला से होती थी। सभी लोगों को वह बात होने पर भोपाल के कोलार में विनीत कुंज स्थित ऑफिस में बुलाती थी। भिंड निवासी केशव भी यहां जनवरी 2021 को पहुंचे थे। इस दौरान उन्हें एक 25 वर्षीय लड़की दिखाई गई। इसके बाद शादी का रिश्ता तय हो गया। रोशनी नाम की महिला ने उस लड़की को अपनी बेटी बताया था। 20 हजार रुपये लेकर शादी तय कर लिए।

रोशनी के फोन बंद मिले

25 मार्च को जब लोग उस पते पर बारात लेकर पहुंचे तो सभी के फोन बंद मिले। बताया जा रहा है कि इस काम में मुख्य रूप से रिंकू, कुलदीप और रोशनी तिवारी लगे थे। साथ ही कुछ और लोग भी मदद करते थे। लड़कों को दिखाने के लिए ये लोग गरीब घर की लड़कियां तलाशते थे, उन्हें झांसा देते थे कि अच्छे घर में शादी करवा देंगे। संस्था में लड़की को वर दिखाने के बहाने बुलाते थे।

ऐसे तोड़ देते थे शादी

वर पक्ष से 20 हजार रुपये ऐंठने के बाद ये लोग शादी तोड़ देते थे। लड़की पक्ष के लोगों को बताते थे कि लड़के के घर वालों ने किसी कारण से रिश्ता तोड़ दिया है। पुलिस के अनुसार इस केस में रोशनी लड़की की मां बनकर फरियादियों को ठगती थी। वहीं, शादी के लिए आए लड़का और लड़की तो सही होते थे, मां बनने वाली महिला झूठी होती थी।

https://navbharattimes.indiatimes.com/state/madhya-pradesh/bhopal/seven-grooms-wedding-fixed-in-same-house-and-all-arrived-with-a-wedding-procession-in-bhopal/articleshow/81731788.cms

Comments

Popular posts from this blog

"बक्श देता है 'खुदा' उनको, ... ! जिनकी 'किस्मत' ख़राब होती है ... !! वो हरगिज नहीं 'बक्शे' जाते है, ... ! जिनकी 'नियत' खराब होती है... !!"

सिमरन प्रजापति  with  Rekha Vinod Jain  and  4 others Mon  ·  क्या खुब लिखा है किसी ने ... "बक्श देता है 'खुदा' उनको, ... ! जिनकी 'किस्मत' ख़राब होती है ... !! वो हरगिज नहीं 'बक्शे' जाते है, ... ! जिनकी 'नियत' खराब होती है... !!" न मेरा 'एक' होगा, न तेरा 'लाख' होगा, ... ! न 'तारिफ' तेरी होगी, न 'मजाक' मेरा होगा ... !! गुरुर न कर "शाह-ए-शरीर" का, ... ! मेरा भी 'खाक' होगा, तेरा भी 'खाक' होगा ... !! जिन्दगी भर 'ब्रांडेड-ब्रांडेड' करने वालों ... ! याद रखना 'कफ़न' का कोई ब्रांड नहीं होता ... !! कोई रो कर 'दिल बहलाता' है ... ! और कोई हँस कर 'दर्द' छुपाता है ... !! क्या करामात है 'कुदरत' की, ... ! 'ज़िंदा इंसान' पानी में डूब जाता है और 'मुर्दा' तैर के दिखाता है ... !! 'मौत' को देखा तो नहीं, पर शायद 'वो' बहुत "खूबसूरत" होगी, ... ! "कम्बख़त" जो भी ...

छिनतई होती रही और सामने से चली गई पुलिस.....

 DB Gaya 28.08.23

Dr Neyaz Khalid ! MBBS FCGP (Delhi) Dr Arun Tiwari's Assistant ! Best General Physician in Patna ! (बेस्ट जनरल फिजिशियन इन पटना )

Nadeem E Homoeopathic Medicare Centre Dr Kausar Nadeem BEMS (Patna)  1.Old Azimabad  Colony Patna 2.New Karimganj Gaya Details k Liye  Call OR WhatsApp _ 7301014009 Note :-कैफियत बता कर डाक से भी दवा मंगवा सकते हैं  #Khandail के Sayeed Nagar (Gaya) में  #Homeopathy से सभी रोगों ( सर्दी, खाँसी, बुखार, जोड़ों का दर्द, कमर दर्द, किडनी का पत्थर, पित्ताशय में पत्थर समेत तमाम छोटी बीमारियों का सस्ता इलाज़! ज्यादा जानकारी के लिए सम्पर्क करें ---7301014009 Best Sexologist || Dermatologist ||Skin Specialist ||Hair Problems ||Kidney Stones ||Tumour ||Glands ||Cysts ज्यादा जानकारी के लिए नीचे के लिंक पर क्लिक करें  Homeopathic Doctor Gaya || Homoeopathic Treatment Gaya || Homeopathic Doctor In Cherki || Khandail || Sagahi || Saiyadih || Takiya|| Sherghati ||Shrichak Gaya ||Bishunpra ||Vishnupura  #Best_Homeopathic_Doctor_Sherghati_शेरघाटी  Jharkhand k Doctors is page par Salana 6000 k hisab se Advertisement de sakte hain.... मुझसे WhatsApp_7301014009 के जरिये ...