Skip to main content

जारी होगी अनलॉक-2 की नई गाइडलााइन्स, जानिए क्या पूरी तरह खुल पाएंगे बाजार

 


हिन्दुस्तान ब्यूरो , पटनाLast Modified: Mon, Jun 14 2021. 10:10 AM IST
bihar corona lockdown unlock update

बिहार में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अनलॉक-1 मंगलवार को खत्म हो जाएगा, ऐसे में कल शाम से पहले नई गाइडलाइन्स जारी होने की संभावना है, हालांकि 16 जून से शुरू होनेवाले अनलॉक-2 में ज्यादा बदलाव की उम्मीद नहीं है। माना जा रहा है कि जो व्यवस्था अभी लागू है इसी को हल्के-फुल्के बदलाव के साथ बहाल रखा जाएगा। प्रतिबंधों में ज्यादा ढील नहीं दी जाएगी।

आपदा प्रबंधन समूह की बैठक में होगा फैसला: 

अनलॉक-2 में क्या सहुलियतें दी जाएं और किन प्रतिबंधों को लागू रखा जाए इसपर विचार के लिए सोमवार या मंगलवार को आपदा प्रबंधन समूह की बैठक संभव है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक फिलहाल जो रियायतें दी गई है वह वर्तमान परिस्थिति के लिहाज से काफी है। कोरोना की रफ्तार थमी जरूर है पर ज्यादा छूट दिए जाने से संक्रमण दोबारा तेजी से फैल सकता है। ऐसे में बाजार में भीड़भाड़ न हो और आवाजाही को लेकर कुछ पाबंदियों को लागू रखना जरूरी है। इसे देखते हुए संभावना जताई जा रही है कि अनलॉक-2 में अभी के मुकाबले ज्यादा बदलाव की गुंजाइश नहीं है। अभी दुकानें सुबह 6 से शाम 5 बजे तक एक दिन बीच कर खोलने की इजाजत है। वहीं सरकारी और निजी कार्यालय में भी 50 प्रतिशत कर्मचारियों की उपस्थिति के आदेश दिए गए हैं। इसमें और रियायत नहीं दी जाएगी। 

भीड़भाड़ रोकने को लागू रहेंगे प्रतिबंध
सार्वजनिक तौर पर बड़े आयोजनों पर रोक जारी रहने की उम्मीद है। शादी-समारोह और श्राद्ध कार्यक्रम में लोगों की उपस्थिति की अधिकतम सीमा में मामूली बदलाव हो सकता है। सिनेमा हॉल और पार्क आदि भी बंद रखे जाएंगे। धार्मिक स्थलों को आमजनों के लिए खोला जाएगा या नहीं इसपर भी अभी असमंजस है। स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थान में एक-दो हफ्तों में पढ़ाई शुरू होने की संभावना नहीं है। सार्वजनिक वाहन क्षमता के 50 प्रतिशत यात्रियों के साथ ही चलेंगे।

भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अतिरिक्त चौकसी
बिहार में लॉकडाउन लगाए जाने के बाद कोरोना संक्रमण का ग्राफ तेजी से गिरा है। वर्तमान में संक्रमण का दर आधी फीसदी से भी कम है। अनलॉक की प्रक्रिया शुरू होने के बाद बाजार में चहल-पहल बढ़ी है। लिहाजा सरकार और प्रशासन की नजर भीड़भाड़ वाले जगहों पर है। ऐसे स्थानों पर चौकसी और बढ़ाई जा सकती है।  

Comments

Popular posts from this blog

"बक्श देता है 'खुदा' उनको, ... ! जिनकी 'किस्मत' ख़राब होती है ... !! वो हरगिज नहीं 'बक्शे' जाते है, ... ! जिनकी 'नियत' खराब होती है... !!"

सिमरन प्रजापति  with  Rekha Vinod Jain  and  4 others Mon  ·  क्या खुब लिखा है किसी ने ... "बक्श देता है 'खुदा' उनको, ... ! जिनकी 'किस्मत' ख़राब होती है ... !! वो हरगिज नहीं 'बक्शे' जाते है, ... ! जिनकी 'नियत' खराब होती है... !!" न मेरा 'एक' होगा, न तेरा 'लाख' होगा, ... ! न 'तारिफ' तेरी होगी, न 'मजाक' मेरा होगा ... !! गुरुर न कर "शाह-ए-शरीर" का, ... ! मेरा भी 'खाक' होगा, तेरा भी 'खाक' होगा ... !! जिन्दगी भर 'ब्रांडेड-ब्रांडेड' करने वालों ... ! याद रखना 'कफ़न' का कोई ब्रांड नहीं होता ... !! कोई रो कर 'दिल बहलाता' है ... ! और कोई हँस कर 'दर्द' छुपाता है ... !! क्या करामात है 'कुदरत' की, ... ! 'ज़िंदा इंसान' पानी में डूब जाता है और 'मुर्दा' तैर के दिखाता है ... !! 'मौत' को देखा तो नहीं, पर शायद 'वो' बहुत "खूबसूरत" होगी, ... ! "कम्बख़त" जो भी ...

Dr Neyaz Khalid ! MBBS FCGP (Delhi) Dr Arun Tiwari's Assistant ! Best General Physician in Patna ! (बेस्ट जनरल फिजिशियन इन पटना )

Nadeem E Homoeopathic Medicare Centre Dr Kausar Nadeem BEMS (Patna)  1.Old Azimabad  Colony Patna 2.New Karimganj Gaya Details k Liye  Call OR WhatsApp _ 7301014009 Note :-कैफियत बता कर डाक से भी दवा मंगवा सकते हैं  #Khandail के Sayeed Nagar (Gaya) में  #Homeopathy से सभी रोगों ( सर्दी, खाँसी, बुखार, जोड़ों का दर्द, कमर दर्द, किडनी का पत्थर, पित्ताशय में पत्थर समेत तमाम छोटी बीमारियों का सस्ता इलाज़! ज्यादा जानकारी के लिए सम्पर्क करें ---7301014009 Best Sexologist || Dermatologist ||Skin Specialist ||Hair Problems ||Kidney Stones ||Tumour ||Glands ||Cysts ज्यादा जानकारी के लिए नीचे के लिंक पर क्लिक करें  Homeopathic Doctor Gaya || Homoeopathic Treatment Gaya || Homeopathic Doctor In Cherki || Khandail || Sagahi || Saiyadih || Takiya|| Sherghati ||Shrichak Gaya ||Bishunpra ||Vishnupura  #Best_Homeopathic_Doctor_Sherghati_शेरघाटी  Jharkhand k Doctors is page par Salana 6000 k hisab se Advertisement de sakte hain.... मुझसे WhatsApp_7301014009 के जरिये ...

छिनतई होती रही और सामने से चली गई पुलिस.....

 DB Gaya 28.08.23