Skip to main content

दरभंगा के युवक की सऊदी अरब में हत्या, परिजनों को सोशल मीडिया से मिली जानकारी, सरकार से लगाई शव मंगाने की गुहार

 


Livehindustan
एक संवाददाता , जाले (दरभंगा) Sneha Baluni
Last Modified: Sun, 24 Apr 2022 6:24 AM

दरभंगा के जाले थाना क्षेत्र के नरौछ निवासी अब्दुल वदूद के पुत्र मो. शफीकुल्लाह (25) की सऊदी अरब के आभा शहर में हत्या कर दी गयी। घटना गत 12 अप्रैल की बतायी जा रही है। शनिवार की शाम यह खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर फैल गयी। बताया जा रहा है कि इस घटना की जानकारी शफीकुल्लाह के परिजनों को नहीं दी गई थी। 

शफीकुल्लाह के पिता ने बताया कि सोशल मीडिया से यह खबर शनिवार को गांव पहुंची। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो से उन्होंने शव की पहचान हुई। आभा शहर में रह रहे एक व्यक्ति से संपर्क करने पर पता चला कि एक पाकिस्तानी ने भारत के दो लोगों की हत्या कर दी, जिसमें एक शफीकुल्लाह भी था। एक मृतक केरल का रहने वाला बताया जा रहा है।

शफीकुल्लाह की मौत की सूचना की पुष्टि हो जाने बाद परिजनों ने आभा शहर से उसके शव को लाने के लिए पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री डॉ. शकील अहमद से संपर्क किया। मृतक के चचेरे भाई खुर्शीद ने बताया कि शफीकुल्लाह के संदर्भ में डिटेल्स डॉ. शकील को भेज दी गई हैं। बताया जाता है कि मैट्रिक पास शफीकुल्लाह आभा में जेसीबी चलाता था। वह तीन मार्च 2020 को भारत से गया था। 

https://www.livehindustan.com/bihar/story-darbhanga-youth-murdered-in-saudi-arabia-family-members-got-information-from-social-media-request-government-to-bring-dead-body-home-pakistan-6339772.html

परिजनों ने बताया कि शफीकुल्लाह का शव आभा शहर के किसी अस्पताल में रखा हुआ है। उसे वे लोग अपने घर पर मंगवाकर कफन-दफन करना चाहते हैं। शफीकुल्लाह के परिजनों ने श्रम संसाधन मंत्री जीवेश मिश्रा से भी शव को वतन लाने की गुहार लगायी। मंत्री ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि शफीकुल्लाह के परिजनों ने उनसे संपर्क किया है। इसमें नियमानुकूल सभी तरह की मदद की जाएगी

Comments

Popular posts from this blog

"बक्श देता है 'खुदा' उनको, ... ! जिनकी 'किस्मत' ख़राब होती है ... !! वो हरगिज नहीं 'बक्शे' जाते है, ... ! जिनकी 'नियत' खराब होती है... !!"

सिमरन प्रजापति  with  Rekha Vinod Jain  and  4 others Mon  ·  क्या खुब लिखा है किसी ने ... "बक्श देता है 'खुदा' उनको, ... ! जिनकी 'किस्मत' ख़राब होती है ... !! वो हरगिज नहीं 'बक्शे' जाते है, ... ! जिनकी 'नियत' खराब होती है... !!" न मेरा 'एक' होगा, न तेरा 'लाख' होगा, ... ! न 'तारिफ' तेरी होगी, न 'मजाक' मेरा होगा ... !! गुरुर न कर "शाह-ए-शरीर" का, ... ! मेरा भी 'खाक' होगा, तेरा भी 'खाक' होगा ... !! जिन्दगी भर 'ब्रांडेड-ब्रांडेड' करने वालों ... ! याद रखना 'कफ़न' का कोई ब्रांड नहीं होता ... !! कोई रो कर 'दिल बहलाता' है ... ! और कोई हँस कर 'दर्द' छुपाता है ... !! क्या करामात है 'कुदरत' की, ... ! 'ज़िंदा इंसान' पानी में डूब जाता है और 'मुर्दा' तैर के दिखाता है ... !! 'मौत' को देखा तो नहीं, पर शायद 'वो' बहुत "खूबसूरत" होगी, ... ! "कम्बख़त" जो भी ...

छिनतई होती रही और सामने से चली गई पुलिस.....

 DB Gaya 28.08.23

Dr Neyaz Khalid ! MBBS FCGP (Delhi) Dr Arun Tiwari's Assistant ! Best General Physician in Patna ! (बेस्ट जनरल फिजिशियन इन पटना )

Nadeem E Homoeopathic Medicare Centre Dr Kausar Nadeem BEMS (Patna)  1.Old Azimabad  Colony Patna 2.New Karimganj Gaya Details k Liye  Call OR WhatsApp _ 7301014009 Note :-कैफियत बता कर डाक से भी दवा मंगवा सकते हैं  #Khandail के Sayeed Nagar (Gaya) में  #Homeopathy से सभी रोगों ( सर्दी, खाँसी, बुखार, जोड़ों का दर्द, कमर दर्द, किडनी का पत्थर, पित्ताशय में पत्थर समेत तमाम छोटी बीमारियों का सस्ता इलाज़! ज्यादा जानकारी के लिए सम्पर्क करें ---7301014009 Best Sexologist || Dermatologist ||Skin Specialist ||Hair Problems ||Kidney Stones ||Tumour ||Glands ||Cysts ज्यादा जानकारी के लिए नीचे के लिंक पर क्लिक करें  Homeopathic Doctor Gaya || Homoeopathic Treatment Gaya || Homeopathic Doctor In Cherki || Khandail || Sagahi || Saiyadih || Takiya|| Sherghati ||Shrichak Gaya ||Bishunpra ||Vishnupura  #Best_Homeopathic_Doctor_Sherghati_शेरघाटी  Jharkhand k Doctors is page par Salana 6000 k hisab se Advertisement de sakte hain.... मुझसे WhatsApp_7301014009 के जरिये ...