Skip to main content

अब वक्त आ गया है साइबर ठग और #Cyber_Crime करने वालों के खिलाफ युद्ध छेड़ने और शख्त से शख्त सजा देने का

 

साइबर ठग समझ बिहार के शहीद की पत्नी ने काटा था सेना मुख्यालय का कॉल, मां को अकेला देख लौट गयी थी पुलिस

बिहार के सीवान निवासी जवान रामबाबू सिंह जम्मू में शहीद हुए तो इसकी जानकारी परिवार वालों को देने में काफी मशक्कत हुई. पत्नी ने साइबर ठग समझकर कॉल काट दिया. पुलिस दरवाजे तक आयी लेकिन अकेली मां को देखकर वापस लौट गयी.

By ThakurShaktilochan Sandilya | May 14, 2025 10:30 AM
an image

भारतीय सेना ऑपरेशन सिंदूर के जरिए सीमा पार बसे आतंकियों पर कहर बनकर टूटी.पाकिस्तान इस कदर बौखलाया कि सीजफायर के बाद भी उसने गोलीबारी की. भारतीय जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया और पाकिस्तानी हमलों को फेल किया. इस दौरान बिहार के तीन जवान शहीद हो चुके हैं. सीवान के वसिलपुर निवासी रामबाबू सिंह भी शहीद हुए हैं. पांच महीने पहले उनकी शादी हुई थी.

जम्मू में शहीद हुए रामबाबू सिंह

वसिलपुर के स्व. रामविचार सिंह के दूसरे नंबर के पुत्र रामबाबू सिंह ने वर्ष 2017 में फौज ज्वाइन किया था. महज 19 साल की उम्र में ही वो आर्मी के आरटी ब्रिगेड में शामिल हो गए थे. सोमवार को सीजफायर के बाद भी जब पाकिस्तान की तरफ से ड्रोन के जरिए हमले जारी थे तब उसे S-400 सिस्टम मिसाइल से डिफ्यूज करने के दौरान रामबाबू जख्मी हुए और उनका निधन हो गया.

ALSO READ: बिहार के शहीद रामबाबू का अपनी नई-नवेली दुल्हन को वो आखिरी फोन, अंजली को था शाम का इंतजार

पांच महीने पहले हुई थी शादी, पत्नी को शहादत के दिन भी किया था कॉल

14 दिसंबर 2024 को रामबाबू की शादी अंजली से हुई थी. शादी के बाद वो अधिकतर वक्त ड्यूटी पर ही रहे. सोमवार को ही सुबह 10:30 बजे उन्होंने अपनी पत्नी अंजली को फोन करके बताया कि वो ड्यूटी पर हैं. शाम में फिर कॉल करेंगे. कुछ नॉर्मल बातचीत भी दोनों की इस दौरान हुई. अंजली को शाम का इंतजार था. लेकिन इस बीच एक और कॉल आया जो बेहद मनहूस खबर बताने किया गया था.

Copy of Add a heading 2025 05 14T091725.703 1
साइबर ठग समझ बिहार के शहीद की पत्नी ने काटा था सेना मुख्यालय का कॉल, मां को अकेला देख लौट गयी थी पुलिस 3

आर्मी हेडक्वॉर्टर से आया कॉल, पत्नी ने साइबर ठगी के डर से काटा

बताया जाता है कि सोमवार को दिन में करीब 3.30 बजे अंजली के पास आर्मी हेडक्वॉर्टर से एक कॉल आया. अंजली से घर का विवरण लिया जा रहा था. इसपर अंजली को लगा कि साइबर क्राइम से जुड़ा फोन कॉल है और उसने फौरन फोन कट कर दिया. इसके बाद आर्मी मुख्यालय से फिर रामबाबू के बड़े भाई अखिलेश के मोबाइल पर कॉल किया गया. इस दौरान वो झारखंड में ड्यूटी पर थे. वो रेलवे में लोको पायलट हैं.

पुलिस वाले आए, मां को अकेला पाकर वापस लौटे

रामबाबू शहीद हो चुके थे. गांव वाले बताते हैं कि सोमवार की शाम को करीब साढ़े 4 बजे पुलिस की डायल 112 की टीम गांव आयी. रामबाबू के घर का पता पूछते हुए उनके दरवाजे तक गयी. उस समय घर पर केवल रामबाबू की मां ही थीं. डायल 112 की टीम ने उनकी मां को बिना बताए आसपास के लोगों को केवल यह कहा कि रामबाबू घायल या बीमार हैं. इसके बाद ही खबर गांव में धीरे-धीरे फैली. बुधवार को उनका पार्थिव शरीर सीवान स्थित उनके पैतृक गांव आएगा.

Copyright © 2025 Prabhat Khabar (NPHL)

Comments

Popular posts from this blog

"बक्श देता है 'खुदा' उनको, ... ! जिनकी 'किस्मत' ख़राब होती है ... !! वो हरगिज नहीं 'बक्शे' जाते है, ... ! जिनकी 'नियत' खराब होती है... !!"

सिमरन प्रजापति  with  Rekha Vinod Jain  and  4 others Mon  ·  क्या खुब लिखा है किसी ने ... "बक्श देता है 'खुदा' उनको, ... ! जिनकी 'किस्मत' ख़राब होती है ... !! वो हरगिज नहीं 'बक्शे' जाते है, ... ! जिनकी 'नियत' खराब होती है... !!" न मेरा 'एक' होगा, न तेरा 'लाख' होगा, ... ! न 'तारिफ' तेरी होगी, न 'मजाक' मेरा होगा ... !! गुरुर न कर "शाह-ए-शरीर" का, ... ! मेरा भी 'खाक' होगा, तेरा भी 'खाक' होगा ... !! जिन्दगी भर 'ब्रांडेड-ब्रांडेड' करने वालों ... ! याद रखना 'कफ़न' का कोई ब्रांड नहीं होता ... !! कोई रो कर 'दिल बहलाता' है ... ! और कोई हँस कर 'दर्द' छुपाता है ... !! क्या करामात है 'कुदरत' की, ... ! 'ज़िंदा इंसान' पानी में डूब जाता है और 'मुर्दा' तैर के दिखाता है ... !! 'मौत' को देखा तो नहीं, पर शायद 'वो' बहुत "खूबसूरत" होगी, ... ! "कम्बख़त" जो भी ...

छिनतई होती रही और सामने से चली गई पुलिस.....

 DB Gaya 28.08.23

Dr Neyaz Khalid ! MBBS FCGP (Delhi) Dr Arun Tiwari's Assistant ! Best General Physician in Patna ! (बेस्ट जनरल फिजिशियन इन पटना )

Nadeem E Homoeopathic Medicare Centre Dr Kausar Nadeem BEMS (Patna)  1.Old Azimabad  Colony Patna 2.New Karimganj Gaya Details k Liye  Call OR WhatsApp _ 7301014009 Note :-कैफियत बता कर डाक से भी दवा मंगवा सकते हैं  #Khandail के Sayeed Nagar (Gaya) में  #Homeopathy से सभी रोगों ( सर्दी, खाँसी, बुखार, जोड़ों का दर्द, कमर दर्द, किडनी का पत्थर, पित्ताशय में पत्थर समेत तमाम छोटी बीमारियों का सस्ता इलाज़! ज्यादा जानकारी के लिए सम्पर्क करें ---7301014009 Best Sexologist || Dermatologist ||Skin Specialist ||Hair Problems ||Kidney Stones ||Tumour ||Glands ||Cysts ज्यादा जानकारी के लिए नीचे के लिंक पर क्लिक करें  Homeopathic Doctor Gaya || Homoeopathic Treatment Gaya || Homeopathic Doctor In Cherki || Khandail || Sagahi || Saiyadih || Takiya|| Sherghati ||Shrichak Gaya ||Bishunpra ||Vishnupura  #Best_Homeopathic_Doctor_Sherghati_शेरघाटी  Jharkhand k Doctors is page par Salana 6000 k hisab se Advertisement de sakte hain.... मुझसे WhatsApp_7301014009 के जरिये ...