Skip to main content

 


PAK ने मार गिराए थे भारत के चार राफेल समेत छह फाइटर जेट्स? CDS ने बता दिया सच

पाकिस्तान ने दावा किया था कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उसने भारत के चार राफेल समेत छह फाइटर जेट्स को मार गिराया। अब इसका सच सामने आ गया है। सीडीएस ने इस दावे पर बात की और इसे पूरी तरह से गलत बताया है।

Sat, 31 May 2025, 10:46:PM
Madan Tiwari लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
gogleNewsShare
PAK ने मार गिराए थे भारत के चार राफेल समेत छह फाइटर जेट्स? CDS ने बता दिया सच

India Pakistan Tension: भारत के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान ने शनिवार को पाकिस्तान के साथ हाल के तनाव के दौरान फाइटर जेट्स के नुकसान होने की बात स्वीकार की, लेकिन चार राफेल समेत छह भारतीय जेट विमानों को मार गिराने के पाक के दावे को 'बिल्कुल गलत' बताया। ‘ब्लूमबर्ग टीवी’ को दिए एक इंटरव्यू में चौहान ने कहा कि यह पता लगाना अधिक महत्वपूर्ण है कि विमान क्यों खोए गए, ताकि भारतीय सेना अपनी रणनीति में सुधार कर सके और फिर से जवाबी हमला कर सके। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने दावा किया था कि तनाव के दौरान चार राफेल समेत छह फाइटर जेट्स को पाक सेना ने मार गिराया। इस दावे को सीडीएस चौहान ने खारिज कर दिया है।

उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि महत्वपूर्ण यह नहीं है कि विमान को गिराया गया, बल्कि यह है कि उन्हें क्यों गिराया गया।" जनरल चौहान से पूछा गया कि क्या इस महीने की शुरुआत में पाकिस्तान के साथ चार दिनों की सैन्य झड़पों के दौरान भारत ने लड़ाकू विमान खो दिए थे? उन्होंने कहा, “अच्छी बात यह है कि हम अपनी सामरिक गलतियों को समझने में सक्षम थे, जिन्हें हमने सुधारा, सुधारा और फिर दो दिनों के बाद फिर से लागू किया। हमने अपने सभी जेट विमानों को फिर से लंबी दूरी पर निशाना बनाकर उड़ाया।”

'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान छह भारतीय जेट विमानों को मार गिराने के पाकिस्तान के दावे के बारे में पूछे जाने पर जनरल चौहान ने कहा, "बिल्कुल गलत।" इससे पहले, भारतीय वायुसेना के वायु संचालन महानिदेशक, एयर मार्शल ए.के. भारती ने स्वीकार किया था कि नुकसान युद्ध का एक हिस्सा है और कहा कि सभी आईएएफ पायलट सुरक्षित घर लौट आए। एयर मार्शल भारती ने 11 मई को मीडिया ब्रीफिंग में यह टिप्पणी की, जब उनसे ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत के विमानों के नुकसान के बारे में पूछा गया।

ये भी पढ़ें:
दोहरे मुंह वाली है पाक सरकार, एमजे अकबर ने पाकिस्तान के साथ बातचीत को बताया धोखा
भारत से तनाव के बीच रूस ने पाक से कर ली अरबों की डील, कैसे होगा पड़ोसी को फायदा?

'छद्म युद्ध नहीं चलेगा, अब गोली का जवाब गोले से देंगे'

वहीं, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को दो टूक कहा कि भारत अब आतंकवादियों के जरिए ‘‘छद्म युद्ध’’ कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। साथ ही उन्होंने पाकिस्तान को चेतावनी भी दी कि अब उन्हें (आतंकवादियों को) घर में घुसकर मारा जाएगा और अगर उधर से गोली चली तो जवाब गोले से दिया जाएगा। लोकमाता देवी अहिल्याबाई की 300वीं जयंती पर यहां आयोजित ‘महिला सशक्तीकरण महासम्मेलन’ में मोदी ने ‘सिंदूर’ को वीरता का प्रतीक करार दिया और पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान में आतंकवादियों के खिलाफ चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को देश के इतिहास का सबसे बड़ा और सबसे सफल आतंकवाद विरोधी अभियान बताया।

इंडिया न्यूज़ विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
अगला लेख
closeBtn

Comments

Popular posts from this blog

"बक्श देता है 'खुदा' उनको, ... ! जिनकी 'किस्मत' ख़राब होती है ... !! वो हरगिज नहीं 'बक्शे' जाते है, ... ! जिनकी 'नियत' खराब होती है... !!"

सिमरन प्रजापति  with  Rekha Vinod Jain  and  4 others Mon  ·  क्या खुब लिखा है किसी ने ... "बक्श देता है 'खुदा' उनको, ... ! जिनकी 'किस्मत' ख़राब होती है ... !! वो हरगिज नहीं 'बक्शे' जाते है, ... ! जिनकी 'नियत' खराब होती है... !!" न मेरा 'एक' होगा, न तेरा 'लाख' होगा, ... ! न 'तारिफ' तेरी होगी, न 'मजाक' मेरा होगा ... !! गुरुर न कर "शाह-ए-शरीर" का, ... ! मेरा भी 'खाक' होगा, तेरा भी 'खाक' होगा ... !! जिन्दगी भर 'ब्रांडेड-ब्रांडेड' करने वालों ... ! याद रखना 'कफ़न' का कोई ब्रांड नहीं होता ... !! कोई रो कर 'दिल बहलाता' है ... ! और कोई हँस कर 'दर्द' छुपाता है ... !! क्या करामात है 'कुदरत' की, ... ! 'ज़िंदा इंसान' पानी में डूब जाता है और 'मुर्दा' तैर के दिखाता है ... !! 'मौत' को देखा तो नहीं, पर शायद 'वो' बहुत "खूबसूरत" होगी, ... ! "कम्बख़त" जो भी ...

छिनतई होती रही और सामने से चली गई पुलिस.....

 DB Gaya 28.08.23

Dr Neyaz Khalid ! MBBS FCGP (Delhi) Dr Arun Tiwari's Assistant ! Best General Physician in Patna ! (बेस्ट जनरल फिजिशियन इन पटना )

Nadeem E Homoeopathic Medicare Centre Dr Kausar Nadeem BEMS (Patna)  1.Old Azimabad  Colony Patna 2.New Karimganj Gaya Details k Liye  Call OR WhatsApp _ 7301014009 Note :-कैफियत बता कर डाक से भी दवा मंगवा सकते हैं  #Khandail के Sayeed Nagar (Gaya) में  #Homeopathy से सभी रोगों ( सर्दी, खाँसी, बुखार, जोड़ों का दर्द, कमर दर्द, किडनी का पत्थर, पित्ताशय में पत्थर समेत तमाम छोटी बीमारियों का सस्ता इलाज़! ज्यादा जानकारी के लिए सम्पर्क करें ---7301014009 Best Sexologist || Dermatologist ||Skin Specialist ||Hair Problems ||Kidney Stones ||Tumour ||Glands ||Cysts ज्यादा जानकारी के लिए नीचे के लिंक पर क्लिक करें  Homeopathic Doctor Gaya || Homoeopathic Treatment Gaya || Homeopathic Doctor In Cherki || Khandail || Sagahi || Saiyadih || Takiya|| Sherghati ||Shrichak Gaya ||Bishunpra ||Vishnupura  #Best_Homeopathic_Doctor_Sherghati_शेरघाटी  Jharkhand k Doctors is page par Salana 6000 k hisab se Advertisement de sakte hain.... मुझसे WhatsApp_7301014009 के जरिये ...