ज़िंदा लोगों को मुर्दा बताने के लिए फार्म 7 भरने में बीजेपी के ही कार्यकर्ता के नाम क्यों आ रहे हैं?


 ज़िंदा लोगों को मुर्दा बताने के लिए फार्म 7 भरने में बीजेपी के ही कार्यकर्ता के नाम क्यों आ रहे हैं? सैंकड़ों फॉर्म 7 भर कर मुस्लिम वोटों के नाम कटवाने में बीजेपी के ही कार्यकर्ता के नाम क्यों आ रहे हैं? क्या बीजेपी को अपने कार्यकर्ताओं को नहीं रोकना चाहिए? अपील नहीं करनी चाहिए कि वोट सबका अधिकार है। ग़लत आधार पर किसी का वोट कटवाने के लिए फॉर्म 7 न भरें। बीजेपी का कार्यकर्ता अपनी मेहनत के लिए जाना जाता है, वही कार्यकर्ता वोट कटवाने में लगा है, इसकी चिंता बीजेपी को नहीं है। उस कार्यकर्ता का नैतिक संकट क्या है, इसी को लेकर हमने यह वीडियो बनाया है। उम्मीद है आप पूरा देखेंगे। 

Comments