Skip to main content

कश्मीर: ट्रंप ने कहा स्थिति 'विस्फोटक', फिर की मध्यस्थता की पेशकश


ट्रंपइमेज कॉपीरइटEPA
अमरीका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने कश्मीर की स्थिति को 'विस्फोटक' और जटिल बताते हुए एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता करने की पेशकश की है.
डोनल्ड ट्रंप ने कहा है कि इस हफ़्ते के आख़िर में वह फ्रांस में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करेंगे.
ट्रंप का कहना है कि कश्मीर एक जटिल समस्या है. उन्होंने कहा, "यहां हिंदू भी हैं और मुसलमान भी और मैं ये नहीं कहूंगा कि उनके बीच ज़्यादा मेलजोल है."
"यह मसला बहुत लंबे अरसे से चल रहा है और ये एक जटिल मामला है. मैं इसमें मध्यस्थता करने की कोशिश कर रहा हूं. प्रधानमंत्री इमरान ख़ान और मोदी से मेरे अच्छे संबंध हैं. इस हफ्ते के अंत में मैं मोदी से मुलाकात भी करूंगा."
ट्रंप ने कहा कि वो भारत और पाकिस्तान के नेताओं के साथ संपर्क में हैं.
लेकिन भारत हमेशा कश्मीर के मुद्दे पर किसी भी मध्यस्थता की पेशकश को ख़ारिज करता आया है.
कश्मीर के मुद्दे पर ट्रंप ने मोदी और इमरान से की बात-चीतइमेज कॉपीरइटGETTY IMAGES

पहले भी की थी मांग

इमरान ख़ान ने बार-बार अमरीका से कश्मीर के मामले में हस्तक्षेप और मध्यस्थता करने की मांग की है.
इससे पहले भी राष्ट्रपति ट्रंप ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के अमरीकी दौरे के दौरान कश्मीर पर मध्यस्थता की पेशकश कर दी थी और कहा था कि मोदी ने उनसे कश्मीर के मुद्दे पर मध्यस्थता करने को कहा था. लेकिन भारत ने ट्रंप के इस दावे को ख़ारिज कर दिया था.
कश्मीर पर राष्ट्रपति ट्रंप का ये ताज़ा बयान प्रधानमंत्री मोदी और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ख़ान के साथ फोन पर की गई अलग-अलग बातचीत के बाद आया है.
ट्रंप ने इमरान ख़ान और मोदी से फोन पर इस बारे में बातचीत की थी. ट्रंप ने दोनों नेताओं से तनाव कम करने की अपील की. उन्होंने पाकिस्तान को कश्मीर पर भारत के साथ अपनी बयानबाजी को नियंत्रित करने की भी सलाह दी.
इससे पहले सोमवार को पीएम मोदी ने ट्रंप के साथ 30 मिनट की फोन पर बातचीत की, जिसमें पीएम मोदी ने पाकिस्तान की ओर इशारा करते हुए कहा कि कुछ नेताओं ने भारत विरोधी हिंसा को चरम पर पहुंचाने के लिए बयानबाजी की है जो शांति के लिए अनुकूल नहीं है.
उधर पाकिस्तान ने कहा है कि वह कश्मीर मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में उठाने की तैयारी कर रहा है. पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद क़ुरैशी ने यह बात कही है.
इस सप्ताहांत डोनल्ड ट्रंप और मोदी फ्रांस में जी7 की बैठक के दौरान मुलाकात करेगें जहां ट्रंप मोदी के समक्ष इस मुद्दे पर बात कर सकते हैं.

सलीम रिज़वी



ये भी पढ़ें-

Comments

Popular posts from this blog

"बक्श देता है 'खुदा' उनको, ... ! जिनकी 'किस्मत' ख़राब होती है ... !! वो हरगिज नहीं 'बक्शे' जाते है, ... ! जिनकी 'नियत' खराब होती है... !!"

सिमरन प्रजापति  with  Rekha Vinod Jain  and  4 others Mon  ·  क्या खुब लिखा है किसी ने ... "बक्श देता है 'खुदा' उनको, ... ! जिनकी 'किस्मत' ख़राब होती है ... !! वो हरगिज नहीं 'बक्शे' जाते है, ... ! जिनकी 'नियत' खराब होती है... !!" न मेरा 'एक' होगा, न तेरा 'लाख' होगा, ... ! न 'तारिफ' तेरी होगी, न 'मजाक' मेरा होगा ... !! गुरुर न कर "शाह-ए-शरीर" का, ... ! मेरा भी 'खाक' होगा, तेरा भी 'खाक' होगा ... !! जिन्दगी भर 'ब्रांडेड-ब्रांडेड' करने वालों ... ! याद रखना 'कफ़न' का कोई ब्रांड नहीं होता ... !! कोई रो कर 'दिल बहलाता' है ... ! और कोई हँस कर 'दर्द' छुपाता है ... !! क्या करामात है 'कुदरत' की, ... ! 'ज़िंदा इंसान' पानी में डूब जाता है और 'मुर्दा' तैर के दिखाता है ... !! 'मौत' को देखा तो नहीं, पर शायद 'वो' बहुत "खूबसूरत" होगी, ... ! "कम्बख़त" जो भी ...

छिनतई होती रही और सामने से चली गई पुलिस.....

 DB Gaya 28.08.23

Dr Neyaz Khalid ! MBBS FCGP (Delhi) Dr Arun Tiwari's Assistant ! Best General Physician in Patna ! (बेस्ट जनरल फिजिशियन इन पटना )

Nadeem E Homoeopathic Medicare Centre Dr Kausar Nadeem BEMS (Patna)  1.Old Azimabad  Colony Patna 2.New Karimganj Gaya Details k Liye  Call OR WhatsApp _ 7301014009 Note :-कैफियत बता कर डाक से भी दवा मंगवा सकते हैं  #Khandail के Sayeed Nagar (Gaya) में  #Homeopathy से सभी रोगों ( सर्दी, खाँसी, बुखार, जोड़ों का दर्द, कमर दर्द, किडनी का पत्थर, पित्ताशय में पत्थर समेत तमाम छोटी बीमारियों का सस्ता इलाज़! ज्यादा जानकारी के लिए सम्पर्क करें ---7301014009 Best Sexologist || Dermatologist ||Skin Specialist ||Hair Problems ||Kidney Stones ||Tumour ||Glands ||Cysts ज्यादा जानकारी के लिए नीचे के लिंक पर क्लिक करें  Homeopathic Doctor Gaya || Homoeopathic Treatment Gaya || Homeopathic Doctor In Cherki || Khandail || Sagahi || Saiyadih || Takiya|| Sherghati ||Shrichak Gaya ||Bishunpra ||Vishnupura  #Best_Homeopathic_Doctor_Sherghati_शेरघाटी  Jharkhand k Doctors is page par Salana 6000 k hisab se Advertisement de sakte hain.... मुझसे WhatsApp_7301014009 के जरिये ...