Skip to main content

कानपुर में मुसलमान रिक्शा चालक की पिटाई के बाद सांप्रदायिक तनाव

 


  • समीरात्मज मिश्र
  • बीबीसी हिंदी के लिए
कानपुर

इमेज स्रोत,SAMIRATMAJ MISHRA/BBC

कानपुर में एक मुस्लिम रिक्शा चालक की पिटाई और उनसे जबरन 'जय श्रीराम' का नारा लगवाने के मामले में पुलिस ने गुरुवार देर शाम तीन लोगों को गिरफ़्तार कर लिया है.

दो दिन पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस घटना के वीडियो में कुछ लोग रिक्शा चालक की पिटाई करते हुए नज़र आ रहे हैं.

इस दौरान भीड़ में कुछ लोग रिक्शा चालक असरार अहमद से 'जय श्री राम' का नारा लगाने को भी कह रहे हैं. गुरुवार को इस मामले में मुक़दमा दर्ज कर पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ़्तार कर लिया.

कानपुर के पुलिस आयुक्त असीम अरुण ने मीडिया को बताया, "थाना बर्रा, कानपुर नगर में असरार अहमद के साथ हुई मारपीट और अपमान की घटना के तीन मुख्य अभियुक्त गिरफ़्तार किए जा चुके हैं. गिरफ़्तार अभियुक्तों के नाम अजय उर्फ़ राजेश बैंड वाला, अमन गुप्ता और राहुल कुमार हैं. अन्य अभियुक्तों की गिरफ़्तारी के लिए दबिश दी जा रही हैं."

मामला क्या है?

कानपुर

इमेज स्रोत,SAMIRATMAJ MISHRA/BBC

वायरल वीडियो में रिक्शा चालक की सात साल की छोटी बच्ची अपने पिता को छोड़ देने की मिन्नतें करती हुई नज़र आ रही है. वीडियो में यह भी दिख रहा है कि बाद में कुछ पुलिसकर्मी उस रिक्शा चालक को अपनी जीप से ले जा रहे हैं. हालांकि, जब असरार अहमद को भीड़ में पीटा जा रहा है तो उस दौरान पुलिस के लोग भी वहाँ मौजूद हैं.

इस घटना के पीछे 9 जुलाई को हुई एक अन्य घटना को बताया जा रहा है, जब बर्रा-8 निवासी एक परिवार की नाबालिग बेटी से कुछ युवकों ने कथित तौर पर छेड़छाड़ की थी.

आरोप हैं कि परिवार के विरोध करने पर अभियुक्त धर्मांतरण का दबाव बनाने लगे. पीड़ित परिवार ने पुलिस से यह शिकायत की, लेकिन उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई.

31 जुलाई को बीजेपी के स्थानीय विधायक महेश त्रिवेदी के हस्तक्षेप पर पुलिस ने बच्ची की माँ की तहरीर पर तीन सगे भाइयों सद्दाम, सलमान और मुकुल के ख़िलाफ़ मुक़दमा दर्ज कर लिया.

कानपुर

इमेज स्रोत,SAMIRATMAJ MISHRA/BBC

लड़की की माँ ने बीबीसी को बताया, "हमारी 14 साल की बेटी को ये लोग रोज़ छेड़ते थे. शिकायत करने पर मारने-पीटने की धमकी देते थे. धर्म परिवर्तन का भी दबाव बनाते थे. हमने अपनी शिकायत में धर्मांतरण की बात भी कही थी, लेकिन पुलिस ने एफ़आईआर में सिर्फ़ छेड़खानी की धारा लगाई है."

वहीं, इस बात की जानकारी होने पर बजरंग दल के कुछ कार्यकर्ता बुधवार को अभियुक्तों के घर पहुंचे, लेकिन उनके न मिलने पर उनके एक रिश्तेदार असरार अहमद को घर से घसीट लाए और सार्वजनिक तौर पर पीटने लगे. आरोप हैं कि इस दौरान पुलिस वहाँ मौजूद रही और मूकदर्शक बनी रही.

आरोप हैं कि असरार अहमद को पीटने वालों में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ बीजेपी विधायक महेश त्रिवेदी के बेटे भी शामिल थे, लेकिन पुलिस ने पहले अज्ञात लोगों के ख़िलाफ़ एफ़आईआर दर्ज की. पर वीडियो वायरल होने और हंगामा बढ़ने के बाद तीन नामज़द अभियुक्तों के नाम भी एफ़आईआर में दर्ज किए गए और गुरुवार देर शाम तीनों अभियुक्तों को गिरफ़्तार कर लिया गया.

इस मामले पर बीजेपी विधायक महेश त्रिवेदी के बेटे शुभम त्रिवेदी ने कहा, "कल दोपहर तीन बजे मैं अपने क्षेत्र के दौरे पर था. मुझे फोन पर पता चला कि रामगोपाल चौराहे बर्रा स्थित एक बवाल की स्थिति उत्पन्न है. मैंने तत्काल वहां के स्थानीय थाने में सूचना दी और उन्हें पहुंचने के लिए कहा. मैं भी मौके पर पहुंचा.''

"वहां पहुंचते ही मुझे जानकारी मिली कि एक 14 साल की हिंदू लड़की का कुछ मुस्लिम समुदाय के लोग धर्मांनतरण कराने का प्रयास कर रहे हैं. मैंने वहां मौजूद एसएचओ से कहा कि इस मामले की निष्पक्ष जांच हो. अगर कोई दोषी है तो उनके ऊपर सख्त से सख्त कार्रवाई हो."

सांप्रदायिक तनाव

कानपुर

इमेज स्रोत,SAMIRATMAJ MISHRA/BBC

इस बीच, सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए पूरे इलाक़े में पुलिस बल को बढ़ा दिया गया है और पीएसी को भी तैनात किया गया है.

कानपुर की डीसीपी (दक्षिण) रवीना त्यागी ने मीडिया को बताया, "12 जुलाई को छेड़खानी और धर्मांतरण के अभियुक्त की पत्नी कुरैशा बेगम ने धर्मांतरण का आरोप लगाने वाली महिला और उसके पति के ख़िलाफ़ बर्रा पुलिस ने मारपीट की एफ़आईआर दर्ज कराई थी. इसके बाद दूसरे पक्ष से 31 जुलाई को तीनों भाई सद्दाम, सलमान और मुकुल के ख़िलाफ़ छेड़खानी समेत अन्य धाराओं में क्रॉस एफ़आईआर दर्ज कराई. बर्रा थाने की पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है."

कानपुर की डीसीपी (दक्षिण) रवीना त्यागी

इमेज स्रोत,SAMIRATMAJ MISHRA/BBC

इमेज कैप्शन,

कानपुर की डीसीपी (दक्षिण) रवीना त्यागी

वहीं, बजरंग दल के ज़िला संयोजक दिलीप सिंह बजरंगी ने पुलिस पर इकतरफ़ा कार्रवाई का आरोप लगाया है और कहा है कि 'पुलिस इंसाफ़ नहीं करेगी तो वह अपनी बहन-बेटियों पर अत्याचार होते हुए नहीं देख सकते हैं.'

इस बीच, रिक्शा चालक असरार अहमद से मारपीट के आरोप में तीन अभियुक्तों की गिरफ़्तारी के विरोध में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार देर रात पुलिस आयुक्त असीम अरुण के आवास पर प्रदर्शन किया.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

Comments

Popular posts from this blog

"बक्श देता है 'खुदा' उनको, ... ! जिनकी 'किस्मत' ख़राब होती है ... !! वो हरगिज नहीं 'बक्शे' जाते है, ... ! जिनकी 'नियत' खराब होती है... !!"

सिमरन प्रजापति  with  Rekha Vinod Jain  and  4 others Mon  ·  क्या खुब लिखा है किसी ने ... "बक्श देता है 'खुदा' उनको, ... ! जिनकी 'किस्मत' ख़राब होती है ... !! वो हरगिज नहीं 'बक्शे' जाते है, ... ! जिनकी 'नियत' खराब होती है... !!" न मेरा 'एक' होगा, न तेरा 'लाख' होगा, ... ! न 'तारिफ' तेरी होगी, न 'मजाक' मेरा होगा ... !! गुरुर न कर "शाह-ए-शरीर" का, ... ! मेरा भी 'खाक' होगा, तेरा भी 'खाक' होगा ... !! जिन्दगी भर 'ब्रांडेड-ब्रांडेड' करने वालों ... ! याद रखना 'कफ़न' का कोई ब्रांड नहीं होता ... !! कोई रो कर 'दिल बहलाता' है ... ! और कोई हँस कर 'दर्द' छुपाता है ... !! क्या करामात है 'कुदरत' की, ... ! 'ज़िंदा इंसान' पानी में डूब जाता है और 'मुर्दा' तैर के दिखाता है ... !! 'मौत' को देखा तो नहीं, पर शायद 'वो' बहुत "खूबसूरत" होगी, ... ! "कम्बख़त" जो भी ...

छिनतई होती रही और सामने से चली गई पुलिस.....

 DB Gaya 28.08.23

Dr Neyaz Khalid ! MBBS FCGP (Delhi) Dr Arun Tiwari's Assistant ! Best General Physician in Patna ! (बेस्ट जनरल फिजिशियन इन पटना )

Nadeem E Homoeopathic Medicare Centre Dr Kausar Nadeem BEMS (Patna)  1.Old Azimabad  Colony Patna 2.New Karimganj Gaya Details k Liye  Call OR WhatsApp _ 7301014009 Note :-कैफियत बता कर डाक से भी दवा मंगवा सकते हैं  #Khandail के Sayeed Nagar (Gaya) में  #Homeopathy से सभी रोगों ( सर्दी, खाँसी, बुखार, जोड़ों का दर्द, कमर दर्द, किडनी का पत्थर, पित्ताशय में पत्थर समेत तमाम छोटी बीमारियों का सस्ता इलाज़! ज्यादा जानकारी के लिए सम्पर्क करें ---7301014009 Best Sexologist || Dermatologist ||Skin Specialist ||Hair Problems ||Kidney Stones ||Tumour ||Glands ||Cysts ज्यादा जानकारी के लिए नीचे के लिंक पर क्लिक करें  Homeopathic Doctor Gaya || Homoeopathic Treatment Gaya || Homeopathic Doctor In Cherki || Khandail || Sagahi || Saiyadih || Takiya|| Sherghati ||Shrichak Gaya ||Bishunpra ||Vishnupura  #Best_Homeopathic_Doctor_Sherghati_शेरघाटी  Jharkhand k Doctors is page par Salana 6000 k hisab se Advertisement de sakte hain.... मुझसे WhatsApp_7301014009 के जरिये ...