Skip to main content

इंसाफ की लड़ाई कितनी मुश्किल और महंगी ? 9 धुर के लिए बिक गई 10 बीघा जमीन, 55 साल बाद आया फैसला... पढ़ें TV 9 की रिपोर्ट

9 धुर के लिए बिक गई 10 बीघा जमीन, 55 साल बाद आया फैसला, 3 पीढ़ियों ने लड़ा केस… बिहार में जमीनी विवाद की गजब कहानी

बिहार के बेगूसराय में 55 साल पुराने जमीनी विवाद में कोर्ट ने पीड़ित परिवार को न्याय दिया. जगदीश यादव और जड्डू यादव के बीच चले इस विवाद में दोनों पक्षों ने 5-5 बीघा जमीन बेचकर केस लड़ा. 24 मई को आए फैसले से पीड़ित परिवार को खुशी मिली, हालांकि इस लंबी लड़ाई में दोनों पक्षों ने अपनी कीमती जमीन गंवा दी.

9 धुर के लिए बिक गई 10 बीघा जमीन, 55 साल बाद आया फैसला, 3 पीढ़ियों ने लड़ा केस... बिहार में जमीनी विवाद की गजब कहानी
 | Updated on: May 28, 2025 | 6:17 PM

बिहार के बेगूसराय जिले के चेड़िया बरियारपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति 55 साल बाद कोर्ट से न्याय मिला. दरअसल जमीनी विवाद में पीड़ित परिवार ने करीब 5 बीघे जमीन बेचकर लड़ाई जारी रखी. जिसके बाद बीते 24 मई को कोर्ट ने पीड़ित के हक में फैसला सुनाया. इस दौरान पीड़ित के आंखें खुशी के आसूओं से भर आई. पीड़ित ने कहा कि 55 साल पहले हमारे पूर्वजों ने न्याय के लिए जिस लड़ाई को शुरू किया था उसमें आज कोर्ट ने फैसला सुनाया है.

पूरा मामला चेड़िया बरियारपुर थाना क्षेत्र के बसही की है. तारीख पर तारीख मिलने के बाद आखिर बीते 24 मई को वो पल आ गया जब 54 साल पुराने एक मामले का फैसला हुआ. जमीन के लिए आपसी विवाद में आए इस फैसले के बाद लोगों में खुशी देखी जा रही है, लेकिन इस दौरान दोनों ही पक्ष की तकरीबन 10 बीघे जमीन इस लड़ाई में बर्बाद हो गई. दोनों ही पक्ष ने पांच-पांच बीघा जमीन बेचकर 55 सालों तक कोर्ट में अपना अपना पक्ष रखते रहे.

1971 में शुरू हुआ था विवाद

पूरा मामला चेड़िया बरियारपुर थाना क्षेत्र के बसही के रहने वाले जगदीश यादव एवं जड्डू यादव दोनों ही आपस में रिश्तेदार हैं. उन्होंने जमीन के लिए लंबी लड़ाई लड़ी. जानकारी के अनुसार जगदीश यादव के नाना को कोई पुत्र नहीं था तो कानूनन उनकी संपत्ति उनके नवासे की होनी थी. वहीं जड्डू यादव इसका विरोध कर रहे थे और जगदीश यादव को वहां नहीं रहने देना चाहते थे. वर्ष 1971 में जगदीश यादव की नौ धुर जमीन पर एक झोपड़ी बनाई जा रही थी, जिसका जगदीश यादव ने विरोध किया और तब यह मामला तत्कालीन बेगूसराय अनुमंडल कोर्ट में चला गया, जहां यह मामला दर्ज हुआ और फिर वादी और प्रतिवादी दोनों ने लड़ाई लड़ी.

कोर्ट के फैसले पर जताई खुशी

इस बीच वर्ष 1979 में जगदीश यादव के पक्ष में कोर्ट का फैसला आया जिसका विरोध जड्डू यादव ने किया, फिर यह मामला टाइटल सूट में चला गया. इस दौरान वादी और प्रतिवादी दोनों की मृत्यु हो गई, लेकिन बाद में उनके वंशजों ने अपने पूर्वजों की लड़ाई लड़ी और इस लड़ाई में बीघे दर बीघे जमीन बिकती रही. मामले की पैरवी करने वाले कई वकील की मृत्यु हो गई. यहां तक की कई न्यायाधीश भी बदल गए. अब कहीं जाकर कोर्ट ने जगदीश यादव के पक्ष में मामले का फैसला सुनाया है, जिसके बाद वादी पक्ष में काफी खुशी है. लेकिन वादी पक्ष के द्वारा यह भी बताया जा रहा है कि इस लड़ाई में उन्होंने अपनी महंगी जमीन भी खो दी है.




https://www.tv9hindi.com/state/bihar/begusarai-court-verdict-land-case-54-year-old-case-resolved-bihar-news-3313839.html

Comments

Popular posts from this blog

"बक्श देता है 'खुदा' उनको, ... ! जिनकी 'किस्मत' ख़राब होती है ... !! वो हरगिज नहीं 'बक्शे' जाते है, ... ! जिनकी 'नियत' खराब होती है... !!"

सिमरन प्रजापति  with  Rekha Vinod Jain  and  4 others Mon  ·  क्या खुब लिखा है किसी ने ... "बक्श देता है 'खुदा' उनको, ... ! जिनकी 'किस्मत' ख़राब होती है ... !! वो हरगिज नहीं 'बक्शे' जाते है, ... ! जिनकी 'नियत' खराब होती है... !!" न मेरा 'एक' होगा, न तेरा 'लाख' होगा, ... ! न 'तारिफ' तेरी होगी, न 'मजाक' मेरा होगा ... !! गुरुर न कर "शाह-ए-शरीर" का, ... ! मेरा भी 'खाक' होगा, तेरा भी 'खाक' होगा ... !! जिन्दगी भर 'ब्रांडेड-ब्रांडेड' करने वालों ... ! याद रखना 'कफ़न' का कोई ब्रांड नहीं होता ... !! कोई रो कर 'दिल बहलाता' है ... ! और कोई हँस कर 'दर्द' छुपाता है ... !! क्या करामात है 'कुदरत' की, ... ! 'ज़िंदा इंसान' पानी में डूब जाता है और 'मुर्दा' तैर के दिखाता है ... !! 'मौत' को देखा तो नहीं, पर शायद 'वो' बहुत "खूबसूरत" होगी, ... ! "कम्बख़त" जो भी ...

छिनतई होती रही और सामने से चली गई पुलिस.....

 DB Gaya 28.08.23

Dr Neyaz Khalid ! MBBS FCGP (Delhi) Dr Arun Tiwari's Assistant ! Best General Physician in Patna ! (बेस्ट जनरल फिजिशियन इन पटना )

Nadeem E Homoeopathic Medicare Centre Dr Kausar Nadeem BEMS (Patna)  1.Old Azimabad  Colony Patna 2.New Karimganj Gaya Details k Liye  Call OR WhatsApp _ 7301014009 Note :-कैफियत बता कर डाक से भी दवा मंगवा सकते हैं  #Khandail के Sayeed Nagar (Gaya) में  #Homeopathy से सभी रोगों ( सर्दी, खाँसी, बुखार, जोड़ों का दर्द, कमर दर्द, किडनी का पत्थर, पित्ताशय में पत्थर समेत तमाम छोटी बीमारियों का सस्ता इलाज़! ज्यादा जानकारी के लिए सम्पर्क करें ---7301014009 Best Sexologist || Dermatologist ||Skin Specialist ||Hair Problems ||Kidney Stones ||Tumour ||Glands ||Cysts ज्यादा जानकारी के लिए नीचे के लिंक पर क्लिक करें  Homeopathic Doctor Gaya || Homoeopathic Treatment Gaya || Homeopathic Doctor In Cherki || Khandail || Sagahi || Saiyadih || Takiya|| Sherghati ||Shrichak Gaya ||Bishunpra ||Vishnupura  #Best_Homeopathic_Doctor_Sherghati_शेरघाटी  Jharkhand k Doctors is page par Salana 6000 k hisab se Advertisement de sakte hain.... मुझसे WhatsApp_7301014009 के जरिये ...