Skip to main content

शाहीन बाग़ः प्रदर्शन स्थल के पास गोली चली


गोली चलाने वाला संदिग्धइमेज कॉपीरइटANI
Image captionगोली चलाने वाला संदिग्ध
दिल्ली के शाहीन बाग़ में प्रदर्शन स्थल के नज़दीक एक शख़्स ने गोली चलाई है जिसमें अभी तक किसी के घायल होने की कोई ख़बर नहीं है.
एएनआई समाचार एजेंसी के अनुसार, गोली चलाने वाले व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में लिया है.
दक्षिण पूर्वी दिल्ली के डीसीपी चिन्मय बिस्वाल ने गोली चलने की पुष्टि करते हुए कहा है कि युवक ने हवाई फ़ायरिंग की थी जिसे पुलिस ने तुरंत हिरासत में ले लिया.
घटनास्थल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें गोली चलाने वाला संदिग्ध पुलिस की हिरासत में दिख रहा है और कह रहा है कि 'हमारे देश में और किसी की नहीं चलेगी सिर्फ़ हिंदुओं की चलेगी.'
एक अन्य वीडियो में युवक 'जय श्रीराम' का नारा लगा रहा है और अपनी पहचान के बारे में बता रहा है. वीडियो में युवक कह रहा है कि उसका नाम कपिल गुर्जर है और वो दिल्ली के दल्लूपुरा गांव का रहने वाला है.
वीडियो में वो यह भी कहता है कि वो इस देश में ऐसा नहीं होने देना चाहता क्योंकि ये एक हिंदू राष्ट्र है.
शाहीन बाग़ ऑफ़िशियल नामक ट्विटर हैंडल पर इस घटना के बारे में बताया गया है.
इसमें कहा गया है कि फ़ायरिंग के बाद अब परिस्थितियां सामान्य हैं. साथ ही ट्वीट में कहा गया है कि 48 घंटों में दूसरी बार फ़ायरिंग हुई पहली फ़ायरिंग गुरुवार को जामिया में हुई थी.
इससे पहले गुरुवार को शाहीन बाग़ के नज़दीक जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के बाहर एक युवक ने मार्च निकाल रहे छात्रों पर गोली चलाई थी.
इसमें एक छात्र के हाथ में गोली लगी थी. महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर जामिया के छात्र राजघाट तक मार्च निकाल रहे थे.
बाद में गोली चलाने वाला युवक नाबालिग बताया गया. गोली चलाते वक़्त युवक नारे लगा रहा था और उसने गोली चलाते समय कहा कि 'ये लो आज़ादी.'
युवक को 14 दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेजा गया है.
शाहीन बाग़इमेज कॉपीरइटSAJJAD HUSSAIN/AFP VIA GETTY IMAGES
शाहीन बाग़ में नागरिकता संशोधन क़ानून के ख़िलाफ़ जारी प्रदर्शन में महिलाओं की बड़ी संख्या है. इनमें 80 वर्ष से लेकर हर आयु की महिलाएं शामिल हैं.
एक प्राइवेट न्यूज़ चैनल के कार्यक्रम में केंद्रीय क़ानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि नागरिकता संशोधन क़ानून को लेकर मोदी सरकार लोगों की आशंकाएं दूर करना चाहती है.
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, "अगर आप विरोध कर रहे हैं तो ये अच्छी बात है. आपने विरोध किया. आपने एक दिन विरोध किया, 10 दिन किया, 25 दिन किया, 40 दिन किया. लेकिन आपकी जमात के बाक़ी लोगों का हम जो टीवी पर स्वर सुनते हैं, वो कहते हैं कि जब तक सीएए वापस नहीं होगा, हम बात नहीं करेंगे."
क़ानून मंत्री ने आगे कहा, "अगर लोग चाहते हैं कि सरकार का नुमाइंदा बात करे तो वहां से सकारात्मक रिक्वेस्ट आनी चाहिए कि हम सब लोग बातचीत के लिए तैयार हैं. कोई उनसे बात करने के लिए गया और उससे बदसलूकी की गई तो... आईए बात करने के लिए... अगर आप कहेंगे कि वहीं आकर बात की जाए तो वहां से कैसे बातचीत होगी."
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

Comments

Popular posts from this blog

"बक्श देता है 'खुदा' उनको, ... ! जिनकी 'किस्मत' ख़राब होती है ... !! वो हरगिज नहीं 'बक्शे' जाते है, ... ! जिनकी 'नियत' खराब होती है... !!"

सिमरन प्रजापति  with  Rekha Vinod Jain  and  4 others Mon  ·  क्या खुब लिखा है किसी ने ... "बक्श देता है 'खुदा' उनको, ... ! जिनकी 'किस्मत' ख़राब होती है ... !! वो हरगिज नहीं 'बक्शे' जाते है, ... ! जिनकी 'नियत' खराब होती है... !!" न मेरा 'एक' होगा, न तेरा 'लाख' होगा, ... ! न 'तारिफ' तेरी होगी, न 'मजाक' मेरा होगा ... !! गुरुर न कर "शाह-ए-शरीर" का, ... ! मेरा भी 'खाक' होगा, तेरा भी 'खाक' होगा ... !! जिन्दगी भर 'ब्रांडेड-ब्रांडेड' करने वालों ... ! याद रखना 'कफ़न' का कोई ब्रांड नहीं होता ... !! कोई रो कर 'दिल बहलाता' है ... ! और कोई हँस कर 'दर्द' छुपाता है ... !! क्या करामात है 'कुदरत' की, ... ! 'ज़िंदा इंसान' पानी में डूब जाता है और 'मुर्दा' तैर के दिखाता है ... !! 'मौत' को देखा तो नहीं, पर शायद 'वो' बहुत "खूबसूरत" होगी, ... ! "कम्बख़त" जो भी ...

छिनतई होती रही और सामने से चली गई पुलिस.....

 DB Gaya 28.08.23

Dr Neyaz Khalid ! MBBS FCGP (Delhi) Dr Arun Tiwari's Assistant ! Best General Physician in Patna ! (बेस्ट जनरल फिजिशियन इन पटना )

Nadeem E Homoeopathic Medicare Centre Dr Kausar Nadeem BEMS (Patna)  1.Old Azimabad  Colony Patna 2.New Karimganj Gaya Details k Liye  Call OR WhatsApp _ 7301014009 Note :-कैफियत बता कर डाक से भी दवा मंगवा सकते हैं  #Khandail के Sayeed Nagar (Gaya) में  #Homeopathy से सभी रोगों ( सर्दी, खाँसी, बुखार, जोड़ों का दर्द, कमर दर्द, किडनी का पत्थर, पित्ताशय में पत्थर समेत तमाम छोटी बीमारियों का सस्ता इलाज़! ज्यादा जानकारी के लिए सम्पर्क करें ---7301014009 Best Sexologist || Dermatologist ||Skin Specialist ||Hair Problems ||Kidney Stones ||Tumour ||Glands ||Cysts ज्यादा जानकारी के लिए नीचे के लिंक पर क्लिक करें  Homeopathic Doctor Gaya || Homoeopathic Treatment Gaya || Homeopathic Doctor In Cherki || Khandail || Sagahi || Saiyadih || Takiya|| Sherghati ||Shrichak Gaya ||Bishunpra ||Vishnupura  #Best_Homeopathic_Doctor_Sherghati_शेरघाटी  Jharkhand k Doctors is page par Salana 6000 k hisab se Advertisement de sakte hain.... मुझसे WhatsApp_7301014009 के जरिये ...