Skip to main content

Posts

Showing posts with the label चंद्रयान-2 के संपर्क टूटने पर पाकिस्तान से तंज भरी प्रतिक्रिया

चंद्रयान-2 के संपर्क टूटने पर पाकिस्तान से तंज भरी प्रतिक्रिया

  07 सितम्बर 2019 इस पोस्ट को शेयर करें Email   इस पोस्ट को शेयर करें Facebook   इस पोस्ट को शेयर करें Twitter   इस पोस्ट को शेयर करें Whatsapp Image copyright @ISRO 47 दिनों की यात्रा के बाद चंद्रयान-2 का चन्द्रमा की सतह से से महज दो किलोमीटर दूर इसरो का संपर्क टूट गया. चन्द्रयान-2 का लैंडर विक्रम आख़िरी दो किलोमीटर में ख़ामोश हो गया. इसी लैंडर के ज़रिए चन्द्रयान-2 को चन्द्रमा की सतह तक पहुंचना था. इसरो के चेयरमैन के सिवन ने कहा कि शुरुआत में सब कुछ सामान्य था लेकिन चन्द्रमा की सतह से आख़िरी के 2.1 किलोमीटर पहले संपर्क टूट गया. इसरो प्रमुख ने कहा कि इससे जुड़े डेटा का विश्लेषण किया जा रहा है. अब तक अमरीका, रूस और चीन ही चन्द्रमा पर अपने अंतरिक्षयान की सॉफ़्ट लैन्डिंग करवा पाए हैं और भारत ये उपलब्धि हासिल करने से दो क़दम पीछे रह गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनने के लिए शुक्रवार की रात बेंगलुरु स्थित इसरो केंद्र में थे. आपको ये भी रोचक लगेगा अंतरिक्ष में पाकिस्तानी पर मंत्री का उड़ा मज़ाक चंद्रयान-2...