Showing posts with label Cylinder Blast Aurangabad Bihar. Show all posts
Showing posts with label Cylinder Blast Aurangabad Bihar. Show all posts

छठ का प्रसाद बनाते हुए औरंगाबाद में बड़ा हादसा, सिलेंडर फटने से 25 झुलसे

 

अनिल गोस्वामी नामक औरंगाबाद निवासी के घर में महिलाएं छठ का प्रसाद बना रही थी। घर के पुरुष सदस्य बाहर बैठे थे। इसी दौरान सिलेंडर से गैस लीक होने लगा। महिलाएं डरकर निकल गई और गर्म होकर सिलेंडर फट गया।

छठ का प्रसाद बनाते हुए औरंगाबाद में बड़ा हादसा, सिलेंडर फटने से 25 झुलसे
Sudhir Kumar  लाइव हिंदुस्तान , औरंगाबाद
Sat, 29 Oct 2022 10:55 AM

बिहार में छठ पर्व के दौरान औरंगाबाद से बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक घर में सिलेंडर ब्लास्ट के बाद आग लगने के बाद 25 लोग बुरी तरह झुलस गए। हादसा छठ का प्रसाद बनाने के दौरान हुआ। सभी को अस्पताल में भर्ती किया गया है। हादसे में झुलसने वालों में पुलिसकर्मी भी हैं। सभी को अस्पताल भर्ती किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, घटना ओरंगाबाद के नगर थाना क्षेत्र के शाहगंज की घटना है। अनिल गोस्वामी नामक शख्स के घर में महिलाएं छठ का प्रसाद बना रही थी। घर के पुरुष सदस्य बाहर बैठे थे। इसी दौरान सिलेंडर से गैस लीक होने लगा। महिलाएं घबराकर बाहर निकल गई और गर्म होते होते सिलेंडर में विस्फोट हो गया। विस्फोट से पूरे घर में भीषण आग लग गई।

आग की भीषणता देख लोग चीखने चिल्लाने लगे। मोहल्ले के लोगों की ओर से मौके पर आग को बुझाने की कोशिश की गई। लेकिन, ब्लास्ट से लगी आग में 25 लोग झुलस गए। फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाया गया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया छठ महापर्व के माहौल में दर्दनाक घटना से सनसनी फैल गई है।

ऐप पर पढ़ें