इस पोस्ट को शेयर करें Facebook इस पोस्ट को शेयर करें WhatsApp इस पोस्ट को शेयर करें Messenger साझा कीजिए इमेज कॉपीरइट AFP भारतीय वायुसेना ने माना है कि इस साल 27 फ़रवरी को भारत प्रशासित कश्मीर में वायुसेना ने अपने ही एक हेलिकॉप्टर को मार गिराया था. वायुसेना प्रमुख एयर चीफ़ मार्शल राकेश कुमार सिंह भदौरिया ने एक संवाददाता सम्मेलन में इसे एक 'भारी चूक' बताते हुए कहा कि दोषी व्यक्ति के विरूद्ध कार्रवाई की जा रही है. 27 फ़रवरी को जम्मू-कश्मीर के बडगाम में पाकिस्तान के साथ हवाई संघर्ष के दौरान वायु सेना ने अपने ही Mi-17 V5 हेलिकॉप्टर को मार गिराया था जिसमें वायु सेना के छह जवानों और एक आम नागरिक की मौत हो गई थी. इमेज कॉपीरइट SAMIRATMAJ MISHRA/BBC बाढ़ से गई 1900 लोगों की जान गई केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि इस साल मानसून के दौरान हुई बारिश और बाढ़ से करीब 1,900 लोगों की मौत हुई और 46 अन्य लोग लापता हैं. अधिकारियों के अनुसार, बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से सबसे अधिक 382 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई, जबकि पश्चि...