Showing posts with label #NewsPlateform. Show all posts
Showing posts with label #NewsPlateform. Show all posts

कोरोना अलर्ट: दिल्ली में लगातार तीसरे दिन 1000 पार कोरोना केस, एक्टिव मरीज ढाई महीने में सबसे ज्यादा

 


कोरोना अलर्ट: दिल्ली में लगातार तीसरे दिन 1000 पार कोरोना केस, एक्टिव मरीज ढाई महीने में सबसे ज्यादा
एएनआई,नई दिल्लीGaurav Kala
Sun, 24 Apr 2022 08:28 PM

इस खबर को सुनें

देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। लगातार तीसरे दिन कोरोना के नए मामले एक हजार पार हुए हैं। इसके साथ ही एक्टिव मरीजों की संख्या ढाई महीने में सर्वाधिक हो गए हैं। कोरोना से पिछले 24 घंटे में एक मरीज की भी मौत हुई है। वहीं, महाराष्ट्र में भी कोरोना के 144 नए केस सामने आए। जबकि दो लोगों की मौत हुई।

देश में एक बार फिर कोरोना को लेकर खतरा बढ़ रहा है। देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना के 1083 नए केस सामने आए हैं। जबकि एक मरीज की मौत हो गई है। कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 812 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि कोरोना के बढ़ते केसों को देखते हुए लोगों से एहतियात बरतने और कोविड प्रोटोकॉल बरतने की सलाह दी गई है।

ढाई महीने में सर्वाधिक एक्टिव केस
दिल्ली में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या संख्या बढ़कर 3975 पहुंच गई है। इससे पहले 12 फरवरी को कोरोना के सर्वाधिक एक्टिव मरीज थे। 12 फरवरी को कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 4331 थी। दिल्ली में संक्रमण की दर 4.48 प्रतिशत हो गई है।

संबंधित खबरें

महाराष्ट्र में भी कोरोना से राहत नहीं
महाराष्ट्र ने रविवार को कोरोना के 144 नए मामले और दो मौतों की सूचना मिली है। जिससे संक्रमितों की संख्या 78,76,841 हो गई और मरने वालों की संख्या 1,47,834 हो गई। उन्होंने कहा कि दोनों मौतें पुणे शहर से हुई हैं। वहीं, कोरोना से उपचार के बाद 95 रोगियों को छुट्टी दे दी गई। महाराष्ट्र में स्वस्थ होने की कुल संख्या रविवार तक बढ़कर 77,28,091 हो गई, जिससे राज्य में 916 सक्रिय मामले सामने आए।

अधिकारियों के अनुसार, महाराष्ट्र में कोरोना से ठीक होने की दर 98.11 प्रतिशत है और मामले की सकारात्मकता दर 9.84 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में किए गए 27,094 परीक्षणों के साथ, महाराष्ट्र में अब तक परीक्षण किए गए नमूनों की संख्या बढ़कर 8,00,46,447 हो गई है। वहीं, मुंबई शहर ने राज्य में सबसे अधिक 73 मामले और पुणे शहर में 15 मामले दर्ज किए। अधिकारी ने कहा कि धुले जिले में 12 मामले दर्ज किए गए।

पीएम मोदी करेंगे समीक्षा बैठक
देश में कोरोना के बढ़ते केसों को देखते हुए पीएम नरेंद्र मोदी आगामी 27 अप्रैल को देश के सभी मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में कोरोना नियमों को लेकर कोई बड़े फैसले लिए जा सकते हैं। यह बैठक वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए होगी।

शरद पवार बोले- अमित शाह दिल्ली को सांप्रदायिक हिंसा से बचाने में नाकाम रहे

 



शरद पवार

एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने शनिवार को कोल्हापुर में हुई पार्टी की रैली में कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दिल्ली की सुरक्षा करने में नाकाम रहे हैं.

हाल ही में दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाक़े में हनुमान जयंती का जुलूस निकालते समय सांप्रदायिक हिंसा हुई थी.

पवार ने कहा, “कुछ दिनों पहले दिल्ली सांप्रदायिक तनाव में जल रही थी. दिल्ली को (मुख्यमंत्री) अरविंद केजरीवाल नियंत्रित करते हैं लेकिन पुलिस केंद्रीय गृह मंत्रालय के अंतर्गत आती है जिसे अमित शाह चलाते हैं. शहर को सांप्रदायिक दंगों से बचाने में अमित शाह नाकाम रहे हैं.”

जहांगीरपुरी

“अगर दिल्ली में कुछ भी होता है तो उसका संदेश दुनिया को जाता है. दुनिया समझेगी कि दिल्ली में अशांति है.”

उन्होंने कर्नाटक में सांप्रदायिक तनाव को लेकर भी बीजेपी सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि ‘अल्पसंख्यक समुदायों की दुकानों और दुकानदारों के नाम होर्डिंग पर लिखे गए और इन दुकानों से कुछ भी न ख़रीदने को कहा गया. बीजेपी जहां-जहां सत्ता में है उन राज्यों में ये एक आम तस्वीर है.’

पवार ने इस बात पर भी हैरत जताई कि भारत आने वाले दुनिया के किसी भी शीर्ष नेता को सिर्फ़ गुजरात ही क्यों ले जाया जाता है. हाल ही में भारत दौरे पर आए ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने अपने दौरे की शुरुआत अहमदाबाद से की थी.

शर्मनाकः भाई ने ही किया था किशोरी से रेप, भ्रूण की डीएनए जांच में खुलासा

 


पटना में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नाबालिग के प्रेग्नेंट होने की जांच हुई तो पता चला कि भाई ने ही उसके साथ रेप किया था। डीएनए की जांच के बाद मामले का खुलासा हुआ।
Livehindustan
पटना हिन्दुस्तान Yogesh Yadav
Last Modified: Wed, 13 Apr 2022 11:29 PM

राजधानी पटना में खून के रिश्ते को शर्मसार करने वाला खुलासा हुआ है। नौ महीने पहले नाबालिग के साथ उसके भाई ने ही दुष्कर्म किया था। लड़की के पेट में पल रहे भ्रूण के डीएनए जांच में यह खुलासा हुआ है। 

बुधवार को आरोपित भाई बिनोद को महिला थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। नौ माह पूर्व बीपीएससी कार्यालय के चतुर्थ वर्गीय कर्मी सूरज को रेप के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

इसके बाद किशोरी के पेट में पल रहे भ्रूण की डीएनए जांच करायी गई तो सूरज के डीएनए से उसका मिलान नहीं हुआ। पुलिस ने दोबारा किशोरी का बयान लिया तो उसने बताया कि उसका भाई ही उससे जबरदस्ती करता था। इसके बाद भाई के डीएनए की जांच करायी गई। रिपोर्ट आने पर पुलिस ने आरोपित भाई को गिरफ्तार कर लिया। 

मामला उस समय उजागर हुआ था जब किशोरी की तबीयत खराब होने लगी तो पिता ने उसकी जांच करायी। जांच में पता चला कि वह साढ़े पांच माह की गर्भवती है। माता-पिता ने महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई।

https://www.livehindustan.com/bihar/story-shameful-brother-had-raped-the-teenager-revealed-in-the-dna-test-of-the-fetus-6257507.html

उस समय किशोरी ने बताया कि 2020 के दिसम्बर में जब मां गांव गई थी, तब सूरज जबरदस्ती उसको अपने घर ले गया और दुष्कर्म किया। किशोरी के अनुसार सूरज उसे जान से मरने की धमकी देकर लगातार रेप करने लगा।