बिहार: गिरिराज सिंह के संसदीय क्षेत्र में बीजेपी नेता कि गोली मारकर हत्या,2 घायल by ReportLook Desk May 17, 2020 बेगूसराय। भारतीय जनता पार्टी के फायरब्रांड सांसद गिरिराज सिंह के संसदीय क्षेत्र बेगूसराय में आज दिनदहाड़े एक भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोलीबारी की घटना में दो अन्य जख्मी हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि दोनों घायलों की स्थिति भी नाजुक है। जानकारी के अनुसार मृतक भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के महामंत्री धीरज भारद्वाज थे। गोली लगने से धीरज की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। लॉकडाउन के बीच दिनदहाड़े हुई गोलीबारी की इस घटना से आसपास के लोगों में दशहत है। मटिहानी थाना क्षेत्र के कैथमा गांव की घटना जानकारी के अनुसार गोलीबारी की घटना आपसी विवाद में हुई। घटना बेगूसराय के मटिहानी थाना क्षेत्र के कैथमा गांव में हुई। गोलीबारी की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। धीरज के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जबकि दो अन्य जख्मी इस समय अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं। मामले की छ...
सच का साथी